Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रष्ट अधिकारियों के मकड़जाल में मुख्यमंत्री दिख रहे बेबस, सरकार के संरक्षण में अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री की खामोशी पर विपक्ष ने उठाए सवाल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! सहस्त्र वर्षों के इतिहास का महासंगम: 1000 वर्ष पुराने चम्बा से शुरू होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य सफर !
  • भरमौर ! सरस्वती विद्या मंदिर मैहला में परिणाम दिवस धूमधाम से आयोजित।  शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम !
  • शिमला ! एंट्री टैक्स को लेकर बवाल, तख्तियां बैनर लेकर अभी पक्ष का विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन !
  • बिलासपुर ! निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल !
  • सोलन ! देओंघाट में धंसी सड़क बनी खतरा, 50 परिवारों पर संकट—डीसी से लगाई गुहार !
  • शिमला ! हाई-टेक के नाम पर खेला बड़ा खेल—रोबोटिक सर्जरी में पारदर्शिता गायब,बड़े घोटाले की आशंका : विपिन परमार !
  • शिमला ! हिमाचल में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उच्च नौकरशाह आमने-सामने, सीएस संजय गुप्ता ने पूर्व दो मुख्य सचिवों और पूर्व रेरा चीफ़ पर लगाए गंभीर आरोप !
  • शिमला ! डी0 ए0वी0 स्कूल सोलन के 47 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में किया विशेष उल्लेख !
  • चम्बा ! शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को मिलेंगे नए अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान:- मुकेश रेपसवाल  !
  • सोलन ! नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी !
  • शिमला ! भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल की अगुवाई में नाहन में सरकारी संस्थान बन्द करने के विरोध में प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! पहाड़ों से गिरते पत्थर, गांव में पसरा डर — कुनेर के लोग बोले: “अब तो जीना भी मुश्किल !
  • शिमला ! भ्रष्ट अधिकारियों के मकड़जाल में मुख्यमंत्री दिख रहे बेबस, सरकार के संरक्षण में अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री की खामोशी पर विपक्ष ने उठाए सवाल !
  • मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !
  • मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !
  • शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !
  • शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !
  • शिमला ! बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं है मंजूर - उपायुक्त !
  • !! राशिफल 31 मार्च 2026 मंगलवार !!
  • शिमला ! वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट ध्वनि मत से पारित, सीएम सुक्खू बोले आरडीजी बंद होने से घटा आकार, राज्य में राजस्व के दरवाजे खोलने पर होगा मंथन !
और अधिक खबरें

शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

March 31, 2026 @ 09:27 pm

शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

March 31, 2026 @ 09:22 pm

मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

March 31, 2026 @ 09:19 pm

मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

March 31, 2026 @ 09:16 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

बीबीएमबी की लचर सीवरेज  व्यवस्था से शहर में महामारी फैलने का खतरा* 

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 31, 2026 @ 09:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी , 31 मार्च [ विशाल सूद ] : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल ने विधानसभा में सुंदरनगर की जर्जर और ओवरलोड सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी और लापरवाही के कारण आज सुंदरनगर शहर गंभीर स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ रहा है। राकेश जमवाल ने कहा कि सुंदरनगर की मल निकासी योजना को प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति वर्ष 1992 में शांता कुमार जी की सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। यह पूरी योजना वर्ष 1981 की जनगणना को आधार मानकर तैयार की गई थी और इसकी डिज़ाइन अवधि वर्ष 2025 तक निर्धारित की गई थी। लेकिन वर्तमान हालात यह हैं कि यह व्यवस्था अपनी निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सुंदरनगर शहर में तेज़ी से शहरीकरण हुआ है। इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, डेंटल कॉलेज, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिसके कारण यहां की स्थायी और अस्थायी (फ्लोटिंग) आबादी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद सरकार ने समय रहते सीवरेज प्रणाली के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जमवाल ने कहा कि वर्तमान में सीवरेज सिस्टम अपनी डिज़ाइन क्षमता से कहीं अधिक दबाव में काम कर रहा है। इसके कारण बार-बार ओवरफ्लो, पाइपलाइन में ब्लॉकेज और गंदे पानी का खुले नालों में बहना आम हो गया है। विशेषकर सुबह के समय और बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पूरे शहर में दुर्गंध और गंदगी फैल जाती है और महामारी का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस योजना की डिज़ाइन अवधि 2025 तक थी, वह उससे पहले ही पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह सरकार की नाकामी और दूरदर्शिता की कमी को दर्शाता है। जमवाल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय सुंदरनगर के 70 प्रतिशत क्षेत्र को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा गया था, जबकि शेष 30 प्रतिशत क्षेत्र के लिए भी 19 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके तहत नए क्षेत्रों को जोड़ा गया, लेकिन मूल ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे समस्याएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत सुंदरनगर के दो शहरी क्षेत्र रोपा और भैछना के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है, जहां पहले सीवरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लेकिन कार्यों की धीमी गति और सरकार की उदासीनता के कारण आज तक जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। राकेश जमवाल ने यह भी कहा कि शहर में बीबीएमबी (BBMB) द्वारा संचालित लगभग 50 वर्ष पुरानी मल निकासी योजना भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। चांगर, पुराना बाजार और चौगान जैसे क्षेत्रों में खुले में सीवरेज बह रहा है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट सवाल किया कि क्या वह वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुंदरनगर की सीवरेज व्यवस्था के ऑगमेंटेशन और अपग्रेडेशन के लिए कोई ठोस योजना बना रही है? यदि हां, तो उसकी समय-सीमा और बजट का विवरण सार्वजनिक किया जाए। जमवाल ने मांग की कि शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाए और नई STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के साथ-साथ मौजूदा सिस्टम को मजबूत किया जाए। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करें और संबंधित विभागों को निर्देश दें, ताकि सुंदरनगर की जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी।

मंडी , 31 मार्च [ विशाल सूद ] : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल ने विधानसभा में सुंदरनगर की जर्जर और ओवरलोड सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी और लापरवाही के कारण आज सुंदरनगर शहर गंभीर स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ रहा है।

राकेश जमवाल ने कहा कि सुंदरनगर की मल निकासी योजना को प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति वर्ष 1992 में शांता कुमार जी की सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। यह पूरी योजना वर्ष 1981 की जनगणना को आधार मानकर तैयार की गई थी और इसकी डिज़ाइन अवधि वर्ष 2025 तक निर्धारित की गई थी। लेकिन वर्तमान हालात यह हैं कि यह व्यवस्था अपनी निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही पूरी तरह चरमरा चुकी है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सुंदरनगर शहर में तेज़ी से शहरीकरण हुआ है। इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, डेंटल कॉलेज, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिसके कारण यहां की स्थायी और अस्थायी (फ्लोटिंग) आबादी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद सरकार ने समय रहते सीवरेज प्रणाली के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

जमवाल ने कहा कि वर्तमान में सीवरेज सिस्टम अपनी डिज़ाइन क्षमता से कहीं अधिक दबाव में काम कर रहा है। इसके कारण बार-बार ओवरफ्लो, पाइपलाइन में ब्लॉकेज और गंदे पानी का खुले नालों में बहना आम हो गया है। विशेषकर सुबह के समय और बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पूरे शहर में दुर्गंध और गंदगी फैल जाती है और महामारी का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस योजना की डिज़ाइन अवधि 2025 तक थी, वह उससे पहले ही पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह सरकार की नाकामी और दूरदर्शिता की कमी को दर्शाता है।

जमवाल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय सुंदरनगर के 70 प्रतिशत क्षेत्र को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा गया था, जबकि शेष 30 प्रतिशत क्षेत्र के लिए भी 19 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके तहत नए क्षेत्रों को जोड़ा गया, लेकिन मूल ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे समस्याएं और बढ़ गई हैं।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत सुंदरनगर के दो शहरी क्षेत्र रोपा और भैछना के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है, जहां पहले सीवरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लेकिन कार्यों की धीमी गति और सरकार की उदासीनता के कारण आज तक जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है।

राकेश जमवाल ने यह भी कहा कि शहर में बीबीएमबी (BBMB) द्वारा संचालित लगभग 50 वर्ष पुरानी मल निकासी योजना भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। चांगर, पुराना बाजार और चौगान जैसे क्षेत्रों में खुले में सीवरेज बह रहा है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

उन्होंने सरकार से स्पष्ट सवाल किया कि क्या वह वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुंदरनगर की सीवरेज व्यवस्था के ऑगमेंटेशन और अपग्रेडेशन के लिए कोई ठोस योजना बना रही है? यदि हां, तो उसकी समय-सीमा और बजट का विवरण सार्वजनिक किया जाए।

जमवाल ने मांग की कि शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाए और नई STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के साथ-साथ मौजूदा सिस्टम को मजबूत किया जाए।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करें और संबंधित विभागों को निर्देश दें, ताकि सुंदरनगर की जनता को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर व्यापक जन आंदोलन करेगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! सहस्त्र वर्षों के इतिहास का महासंगम: 1000 वर्ष पुराने चम्बा से शुरू होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दिव्य सफर !

March 31, 2026 @ 06:51 pm

भरमौर ! सरस्वती विद्या मंदिर मैहला में परिणाम दिवस धूमधाम से आयोजित।  शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम !

March 31, 2026 @ 04:21 pm

शिमला ! एंट्री टैक्स को लेकर बवाल, तख्तियां बैनर लेकर अभी पक्ष का विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन !

March 31, 2026 @ 04:58 pm

बिलासपुर ! निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल !

March 31, 2026 @ 04:59 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

विशाल सूद-March 31, 2026 @ 09:27 pm

0
मंडी , 31 मार्च [ विशाल सूद ] : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधानसभा

शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

March 31, 2026 @ 09:22 pm

मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

March 31, 2026 @ 09:19 pm

मंडी ! सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी ने जारी किया प्रवेश शैड्यूल , 26 मई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं !

March 31, 2026 @ 09:16 pm

शिमला ! भ्रष्ट अधिकारियों के मकड़जाल में मुख्यमंत्री दिख रहे बेबस, सरकार के संरक्षण में अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री की खामोशी पर विपक्ष ने उठाए सवाल !

March 31, 2026 @ 09:13 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुंदरनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई,पुरानी योजना में सुधार की आवश्यकता : राकेश जमवाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने कुलपति का किया घेराव, 11सूत्रीय मांगों को पुरा करने के लिए दिया 10 दिन का समय !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !