Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !
  • चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

February 11, 2026 @ 07:52 am

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्यपाल ने किया ‘चिट्टे पर चोट’ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! राज्यपाल ने किया ‘चिट्टे पर चोट’ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - December 7, 2025 @ 02:14 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला,07 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को सख्ती और संवेदनशीलता से कार्य करने की आवश्यकता है। गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ धार्मिक संस्थाएं भी इस दिशा में आगे आएंगी तभी विदेशी एजेंसियों के नशे के इस कुचक्र को समाप्त किया जा सकता है।  राज्यपाल आज यहां गैर सरकारी संस्थाआंे के समूह ‘संजीवनी’ द्वारा ‘चिट्टे पर चोट’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि जिस तरह से पक्ष और विपक्ष ने विधानसभा में इस विषय पर हाथ मिलाया और संकल्पबद्ध हुए, वह प्रशंसनीय है। क्योंकि इसके बिना देवभूमि को बचाया नहीं जा सकता।   संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘चिट्टे पर चोट’ एक अभियान नहीं, बल्कि संकल्प है। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता और परिवर्तन लाने में सहायक हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संजीवनी न केवल नशा-विरोधी संदेश देने तक सीमित है बल्कि नीतिगत सुधार, क्षमता निर्माण, शोध एवं जानकारी का प्रसार, तथा जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से एक संगठित, प्रभावशाली और मानवीय दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को एक मंच प्रदान कर रही है, ताकि वे सरकार के साथ मिलकर न केवल नशा-सम्बंधी नीतियों को बेहतर बना सकें, बल्कि परामर्श, पुनर्वास, प्रशिक्षण और समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर परिणाम सुनिश्चित कर सकें। श्री शुक्ल ने कहा, ‘‘संजीवनी संस्था का यह दृष्टिकोण इस बात का प्रतीक है कि संगठित प्रयास, सुनियोजित रणनीति और सामाजिक सहभागिता से ही ‘‘चिट्टे पर चोट’’ वास्तव में सफल हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अकेले सफल नहीं होता। समाज, मीडिया, धार्मिक संस्थाएँ, खेल संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएँ और युवा क्लब यदि मिलकर आवाज उठाएँ, तो बदलाव निश्चित है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को बचाना है तो नशे के खिलाफ ऐसे अभियानों के प्रति हर व्यक्ति को संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत सिर्फ व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जो सदियों से शांति, संस्कृति और प्रकृति की सुंदरता का केंद्र रहा है, आज नशे की समस्या से लड़ रहा है। यह चुनौती बड़ी है, परंतु अजेय नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस, प्रशासन, पंचायतें, विद्यालय, महाविद्यालय और सामाजिक संस्थाएँ यदि एक साथ मिलकर काम करें, तो हिमाचल को नशामुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उन्होंने नशामुक्ति का जो अभियान हिमाचल में चलाया उसमें उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिला।   शुक्ल ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत घर से होती है। माता-पिता को बच्चों के व्यवहार, मित्रों और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डर नहीं, संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों में नियमित रूप से नशा-विरोधी अभियान चलाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और तंत्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन तोड़ना ही नशामुक्त समाज का मूल उपाय है। साथ ही, नशा पीड़ितों को अपराधी नहीं, रोगी समझकर उनके पुनर्वास के लिए अस्पताल, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा पुनर्वास केंद्रों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के अध्यक्ष  महेन्द्र धर्माणी ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन नशे के खिलाफ कार्य को दृढ़ता से करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल ने नशामुक्त अभियान को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया, उसके परिणामस्वरूप ही आज यह मुद्दा सरकार की नीति का हिस्सा बना और जन आंदोलन मे परिवर्तित हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर, 2025 को संजीवनी संस्था का गठन किया गया और आज 17 गैर सरकारी संस्थाएं इसके साथ मिलकर काम कर रही हैं। ‘चिट्टे पर चोट’ के इस कार्यक्रम में 7 जिलों की संस्थाएं नशे के विषय को लेकर संवाद बढ़ाने का काम करेंगे और विशेषज्ञों के सुझावों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर सामाजिक संस्थाओं का प्रयास पहली बार हुआ है।  संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के सचिव  नरेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के सलाहकार  जोगिन्द्र कंवर, उपाध्यक्ष  नितिन व्यास और डॉ. जोगिन्द्र सकलानी, विशेषज्ञ के तौर पर उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक  दिग्विजय नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता  पियुष वर्मा, श्री ओ.पी. शर्मा, डॉ. निधि शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।.

शिमला,07 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को सख्ती और संवेदनशीलता से कार्य करने की आवश्यकता है। गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ धार्मिक संस्थाएं भी इस दिशा में आगे आएंगी तभी विदेशी एजेंसियों के नशे के इस कुचक्र को समाप्त किया जा सकता है। 

राज्यपाल आज यहां गैर सरकारी संस्थाआंे के समूह ‘संजीवनी’ द्वारा ‘चिट्टे पर चोट’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि जिस तरह से पक्ष और विपक्ष ने विधानसभा में इस विषय पर हाथ मिलाया और संकल्पबद्ध हुए, वह प्रशंसनीय है। क्योंकि इसके बिना देवभूमि को बचाया नहीं जा सकता।  

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘चिट्टे पर चोट’ एक अभियान नहीं, बल्कि संकल्प है। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता और परिवर्तन लाने में सहायक हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संजीवनी न केवल नशा-विरोधी संदेश देने तक सीमित है बल्कि नीतिगत सुधार, क्षमता निर्माण, शोध एवं जानकारी का प्रसार, तथा जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से एक संगठित, प्रभावशाली और मानवीय दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को एक मंच प्रदान कर रही है, ताकि वे सरकार के साथ मिलकर न केवल नशा-सम्बंधी नीतियों को बेहतर बना सकें, बल्कि परामर्श, पुनर्वास, प्रशिक्षण और समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर परिणाम सुनिश्चित कर सकें। श्री शुक्ल ने कहा, ‘‘संजीवनी संस्था का यह दृष्टिकोण इस बात का प्रतीक है कि संगठित प्रयास, सुनियोजित रणनीति और सामाजिक सहभागिता से ही ‘‘चिट्टे पर चोट’’ वास्तव में सफल हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अकेले सफल नहीं होता। समाज, मीडिया, धार्मिक संस्थाएँ, खेल संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएँ और युवा क्लब यदि मिलकर आवाज उठाएँ, तो बदलाव निश्चित है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को बचाना है तो नशे के खिलाफ ऐसे अभियानों के प्रति हर व्यक्ति को संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत सिर्फ व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जो सदियों से शांति, संस्कृति और प्रकृति की सुंदरता का केंद्र रहा है, आज नशे की समस्या से लड़ रहा है। यह चुनौती बड़ी है, परंतु अजेय नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस, प्रशासन, पंचायतें, विद्यालय, महाविद्यालय और सामाजिक संस्थाएँ यदि एक साथ मिलकर काम करें, तो हिमाचल को नशामुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उन्होंने नशामुक्ति का जो अभियान हिमाचल में चलाया उसमें उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिला। 

 शुक्ल ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत घर से होती है। माता-पिता को बच्चों के व्यवहार, मित्रों और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डर नहीं, संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों में नियमित रूप से नशा-विरोधी अभियान चलाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और तंत्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन तोड़ना ही नशामुक्त समाज का मूल उपाय है। साथ ही, नशा पीड़ितों को अपराधी नहीं, रोगी समझकर उनके पुनर्वास के लिए अस्पताल, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा पुनर्वास केंद्रों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के अध्यक्ष  महेन्द्र धर्माणी ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन नशे के खिलाफ कार्य को दृढ़ता से करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल ने नशामुक्त अभियान को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया, उसके परिणामस्वरूप ही आज यह मुद्दा सरकार की नीति का हिस्सा बना और जन आंदोलन मे परिवर्तित हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर, 2025 को संजीवनी संस्था का गठन किया गया और आज 17 गैर सरकारी संस्थाएं इसके साथ मिलकर काम कर रही हैं। ‘चिट्टे पर चोट’ के इस कार्यक्रम में 7 जिलों की संस्थाएं नशे के विषय को लेकर संवाद बढ़ाने का काम करेंगे और विशेषज्ञों के सुझावों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर सामाजिक संस्थाओं का प्रयास पहली बार हुआ है। 

संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के सचिव  नरेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।संजीवनी ग्रुप ऑफ एन.जी.ओ. के सलाहकार  जोगिन्द्र कंवर, उपाध्यक्ष  नितिन व्यास और डॉ. जोगिन्द्र सकलानी, विशेषज्ञ के तौर पर उपस्थित पुलिस उप महानिरीक्षक  दिग्विजय नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता  पियुष वर्मा, श्री ओ.पी. शर्मा, डॉ. निधि शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।
.

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष 8 व 9 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर !
पिछला लेख डलहौजी ! डलहौजी की असलियत बहस से सामने आएगी, बयानबाज़ी से नहीं, खुला आवाहन" — मनीष सरीन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 11, 2026 @ 07:52 am

0
मेष का आज का राशिफल (11 फरवरी, 2026) क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !