
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 28 जून [ विशाल सूद ] ! प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने आज महा जन संपर्क अभियान के तहत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र रासू मांदर का दौरा किया ग्राम पंचायत कोटी पधोग मे एक जन सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात कानून व्यवस्था चरमरा गई है। चम्बा में एक युवक का कत्ल करके शव के आठ टुकड़े किए गए, दिनदिहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस गारंटियों का झांसा देकर लोगों को गुमराह किया। आज महिलाएं पन्द्रह सौ रुपए कब मिलेंगे यह पूछ रही है। युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने, दो रुपए किलो गोबर खरीदने, गाय का दूध अस्सी रुपए व भैंस का दूध सौ रुपए खरीदने के वादे पहली कैबिनेट में करने की बात कही थी। लेकिन अब आठ माह बीत जाने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धारा 370 व 35 ए हटाने, राम मंदिर निर्माण प्रारम्भ करने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने व कोरोनाकाल में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने जैसे बड़े कार्य किए है। देश की विश्व में साख बढ़ी है, आज देश विश्व की सबसे बडी आर्थिक शक्ति बन कर उभर रहा पाकिस्तान ओर भारत एक साथ आजाद हुये मगर आज पाकिस्तान कंगाली की कगार पर है। और भारत तेजी से विकास के पथ तेजी से आगे बढ रहा है यह पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार की सफल कार्यशैली के फलस्वरूप संभव हो पाया है। उन्होंने लोगों का विधायक रीना कश्यप को दूसरी बार चुनने के लिए आभार जताया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को एक करोड़ 75 लाख रुपए सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए है। इससे पहले सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद व चौपाल विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर प्रसिद्व बनीऊरा बाबा मंदिर मे माथा टेका और बाबा का आर्शीवाद ग्रहण किया । इस दौरान विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह सांसद सुरेश कश्यप के सहयोग व लोगों के आशीर्वाद से पच्छाद क्षेत्र में विकास की गति रुकने नहीं देगी चाहे प्रदेश में कोई भी सरकार होगी। इस मौका पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रताप ठाकुर और जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 28 जून [ विशाल सूद ] ! प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने आज महा जन संपर्क अभियान के तहत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र रासू मांदर का दौरा किया ग्राम पंचायत कोटी पधोग मे एक जन सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
चम्बा में एक युवक का कत्ल करके शव के आठ टुकड़े किए गए, दिनदिहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस गारंटियों का झांसा देकर लोगों को गुमराह किया। आज महिलाएं पन्द्रह सौ रुपए कब मिलेंगे यह पूछ रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने, दो रुपए किलो गोबर खरीदने, गाय का दूध अस्सी रुपए व भैंस का दूध सौ रुपए खरीदने के वादे पहली कैबिनेट में करने की बात कही थी। लेकिन अब आठ माह बीत जाने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धारा 370 व 35 ए हटाने, राम मंदिर निर्माण प्रारम्भ करने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने व कोरोनाकाल में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने जैसे बड़े कार्य किए है।
देश की विश्व में साख बढ़ी है, आज देश विश्व की सबसे बडी आर्थिक शक्ति बन कर उभर रहा पाकिस्तान ओर भारत एक साथ आजाद हुये मगर आज पाकिस्तान कंगाली की कगार पर है। और भारत तेजी से विकास के पथ तेजी से आगे बढ रहा है यह पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार की सफल कार्यशैली के फलस्वरूप संभव हो पाया है।
उन्होंने लोगों का विधायक रीना कश्यप को दूसरी बार चुनने के लिए आभार जताया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को एक करोड़ 75 लाख रुपए सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए है।
इससे पहले सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद व चौपाल विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर प्रसिद्व बनीऊरा बाबा मंदिर मे माथा टेका और बाबा का आर्शीवाद ग्रहण किया । इस दौरान विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह सांसद सुरेश कश्यप के सहयोग व लोगों के आशीर्वाद से पच्छाद क्षेत्र में विकास की गति रुकने नहीं देगी चाहे प्रदेश में कोई भी सरकार होगी। इस मौका पर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रताप ठाकुर और जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -