*शक्ति चंद शर्मा को 20 हजार की आर्थिक सहायता, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की पहल की सराहना*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय ने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की ओर से हरियाणा सचिवालय के प्रेस रूम में कार्यरत शक्ति चंद शर्मा को आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। शक्ति चंद शर्मा कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार और प्लास्टर से गुजरना पड़ा। इस अवसर पर प्रवीण अत्रेय के साथ मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी भी उपस्थित रहे। प्रवीण अत्रेय ने इस मौके पर मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पत्रकारों और उनसे जुड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी ने सदैव निस्वार्थ भावना से सेवा का कार्य किया है और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। वहीं, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में संस्था ने कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा अस्पतालों में भर्ती पत्रकारों और उनके परिवारों की अनेक अवसरों पर आर्थिक सहायता की है। उन्होंने बताया कि संस्था के साथ पहले दिन से जुड़े सदस्यों के लिए इस वर्ष से निशुल्क सपरिवार कैशलेस मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सदस्यों के लिए 10-10 लाख रुपये का निशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस भी करवाया जा रहा है। ।धरणी ने कहा कि पत्रकारों का कार्यक्षेत्र चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, ऐसे में उनके और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पत्रकारों की पेशेवर मजबूती ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा तंत्र को भी सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन आगे भी पत्रकारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आपात सहयोग के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करती रहेगी। संस्था सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी। धरनी ने बताया कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) आज पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित एक सशक्त और विश्वसनीय संस्था के रूप में जानी जाती है। यह संस्था पत्रकारों को संगठित कर उन्हें ऐसा मंच प्रदान कर रही है, जहाँ वे निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर संगठनात्मक समर्थन प्राप्त कर सकें। एमडब्ल्यूबी का उद्देश्य पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कम समय में संस्था ने जो कार्य किए हैं, वे इसे देश की अग्रणी पत्रकार कल्याण संस्थाओं में स्थापित करते हैं। एमडब्ल्यूबी देश की पहली ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों को मृत्यु, दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है अधिकांश संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर पत्रकारों से शुल्क लेती हैं, लेकिन एमडब्ल्यूबी किसी भी पत्रकार से बीमा के एवज में एक रुपया भी शुल्क नहीं लेती। हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन के कुछ दिनों बाद, संस्था द्वारा करवाई गई बीमा पॉलिसी के माध्यम से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की राशि बीमा कंपनी द्वारा दिलवाई गई। वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान की अनूठी परंपराएमडब्ल्यूबी ऐसी पहली संस्था है, जिसने समाज को अपना लंबा जीवनकाल देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान और बलिदान को समझा। संस्था ने एक नई परंपरा शुरू की, जिसमें हर कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाता है। अब तक यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदान किया गया।
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय ने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की ओर से हरियाणा सचिवालय के प्रेस रूम में कार्यरत शक्ति चंद शर्मा को आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
शक्ति चंद शर्मा कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार और प्लास्टर से गुजरना पड़ा। इस अवसर पर प्रवीण अत्रेय के साथ मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी भी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रवीण अत्रेय ने इस मौके पर मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पत्रकारों और उनसे जुड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी ने सदैव निस्वार्थ भावना से सेवा का कार्य किया है और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है।
वहीं, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में संस्था ने कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा अस्पतालों में भर्ती पत्रकारों और उनके परिवारों की अनेक अवसरों पर आर्थिक सहायता की है।
उन्होंने बताया कि संस्था के साथ पहले दिन से जुड़े सदस्यों के लिए इस वर्ष से निशुल्क सपरिवार कैशलेस मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सदस्यों के लिए 10-10 लाख रुपये का निशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस भी करवाया जा रहा है।
।धरणी ने कहा कि पत्रकारों का कार्यक्षेत्र चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, ऐसे में उनके और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पत्रकारों की पेशेवर मजबूती ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा तंत्र को भी सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन आगे भी पत्रकारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आपात सहयोग के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करती रहेगी। संस्था सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
धरनी ने बताया कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) आज पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित एक सशक्त और विश्वसनीय संस्था के रूप में जानी जाती है। यह संस्था पत्रकारों को संगठित कर उन्हें ऐसा मंच प्रदान कर रही है, जहाँ वे निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर संगठनात्मक समर्थन प्राप्त कर सकें।
एमडब्ल्यूबी का उद्देश्य पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कम समय में संस्था ने जो कार्य किए हैं, वे इसे देश की अग्रणी पत्रकार कल्याण संस्थाओं में स्थापित करते हैं।
एमडब्ल्यूबी देश की पहली ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों को मृत्यु, दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है अधिकांश संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर पत्रकारों से शुल्क लेती हैं, लेकिन एमडब्ल्यूबी किसी भी पत्रकार से बीमा के एवज में एक रुपया भी शुल्क नहीं लेती।
हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन के कुछ दिनों बाद, संस्था द्वारा करवाई गई बीमा पॉलिसी के माध्यम से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की राशि बीमा कंपनी द्वारा दिलवाई गई। वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान की अनूठी परंपराएमडब्ल्यूबी ऐसी पहली संस्था है, जिसने समाज को अपना लंबा जीवनकाल देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान और बलिदान को समझा।
संस्था ने एक नई परंपरा शुरू की, जिसमें हर कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाता है।
अब तक यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदान किया गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -