Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
  • शिमला ! केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, कहा—लोकभवन जाने से बेहतर दिल्ली में रखते बात !
  • सिरमौर ! नाहन में 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें ले रही है भाग !
  • शिमला ; विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन - सीएम !
  • मंडी ! विबी जी रामजी और एसआईआर को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य में फाइनेंशल क्रंच की स्थिति, विपक्ष को किया जा रहा इगनोर - सत्ती !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • हमीरपुर ! घटिया निर्माण पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का करारा वार – चौकी जमवाला वर्षाशालिका में उखड़ी पुरानी टिन, लगी नई शीट !
  • सोलन ! जिला के नौनी गांव में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू !
  • सोलन ! जिला सोलन में मिनी रोजगार मेले का आयोजन 90 बेरोजगार युवाओं ने लिया भाग !
  • मंडी ! भारी बर्फबारी से जनजीवन ठप, बीमारों को अस्पताल पहुंचाना बना चुनौती !
  • शिमला ! डाॅ. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में उठाया नकली बीज कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाई और दंड से संबंधित मामला !
  • बिलासपुर ! केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत 2047 की ठोस कार्ययोजना : राजेंद्र गर्ग !
  • शिमला ! सैहब सोसाइटी गार्बेज कलेक्टरों, सुपरवाइजरों, रोड़ स्वीपिंग स्टाफ व अन्य सैंकड़ों कर्मियों ने 12 फरवरी को हड़ताल करने का लिया निर्णय !
और अधिक खबरें

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

February 10, 2026 @ 01:00 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला  ! अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व : कुलदीप सिंह पठानिया  !
  • खबर हिमाचल से

शिमला  ! अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व : कुलदीप सिंह पठानिया  !

!!"विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे विजेता खिलाड़ी"!!

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - September 12, 2024 @ 06:35 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला, 12 सितम्बर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व है जिससे व्यक्ति भविष्य जीवन में वांछित लक्ष्य को प्राप्त हुए सफलता की मंजिल तक पहुंच सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली छात्रों की चार दिवसीय क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी छात्रों तथा स्थानीय वासियों सम्बोधित करते हुए कही। इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 287 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन तथा कुश्ती खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे खेल की बारीकियों को सीखते हुए सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न पैरा ऑलम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे विश्व को अनुशासित, समर्पण  नियमित अभ्यास से परिचित करवाया है तथा वेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित पैरा ओलंपिक में जिला चंबा के गांव करियां निवासी खिलाड़ी ने भी बैडमिंटन खेल में वेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है जो कि जिला चंबा सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 20 माह के कार्यकाल में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के अनेक रिक्त पदों पर नियुक्तियां की है तथा कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि  चक्की खड्ड की चैनेलाइजेशन के लिए 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे इसके अलावा 640 रोड पर की लागत की निर्माणाधीन फिना सिंह सिंचाई परियोजना का कार्य अगले 2 वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की की निकट भविष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़  में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा तथा यहां पर साइंस व कॉमर्स की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में पॉलिटिकल साइंस की पीजी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कालीधार सड़क मार्ग की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 30 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी-जोत-चंबा सुरंग निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए 4 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं तथा निजी क्षेत्र के सहयोग से इस सुरंग के निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऑलम्पिक्स, एशियाई तथा राष्ट्र मण्डल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान राशि में जहां रिकॉर्ड वृद्धि की गई है वहीं खिलाड़ियों की डाईट मनी को बढ़ाकर उन्हें अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों आधुनिक सुविधा युक्त खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने  युवाओं का आह्वान किया कि कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को ही इसके लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज  सुखद भविष्य का आधार है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है तथा प्रदेश को निकट भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए  कई कड़े कदम उठा रही है, जिनके भविष्य में साकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है जिसके लिए सरकार के साथ-साथ अध्यापकों, अभिभावकों तथा समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। इस से पूर्व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया विधालय से संबंधित विकास कार्यों वारे मांगें रखीं। कबड्डी में राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूंडी प्रथम तथा पीएम श्री राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर द्वितीय, वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी प्रथम तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल दूसरे, खो-खो में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरठू द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर प्रथम  तथा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी के समीर अत्री प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूंडी के वंश दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला के हरबंस सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 61 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के पियूष प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोट के  सागर दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के अखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के नितिन कुमार प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनेटा के अतुल भारद्वाज दूसरे तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के अतुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला के अमित कुमार प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डडरियारा के साहिल कुमार दूसरे तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के रसवान ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली के अमित कुमार प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलो ग्राम भार वर्ग में किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के मयंक कुमार तथा 125 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के रोहित प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर,  उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेन्द्र चाढ़क, हिमाचल प्रदेश वन निगम के निर्देशक कृष्ण चंद चेला, परछोड़ पंचायत के प्रधान रमेश कुमार मैहरा, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सरदार सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंचल प्रीत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे

शिमला, 12 सितम्बर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व है जिससे व्यक्ति भविष्य जीवन में वांछित लक्ष्य को प्राप्त हुए सफलता की मंजिल तक पहुंच सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली छात्रों की चार दिवसीय क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी छात्रों तथा स्थानीय वासियों सम्बोधित करते हुए कही। इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 287 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन तथा कुश्ती खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे खेल की बारीकियों को सीखते हुए सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न पैरा ऑलम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे विश्व को अनुशासित, समर्पण  नियमित अभ्यास से परिचित करवाया है तथा वेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित पैरा ओलंपिक में जिला चंबा के गांव करियां निवासी खिलाड़ी ने भी बैडमिंटन खेल में वेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है जो कि जिला चंबा सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 20 माह के कार्यकाल में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के अनेक रिक्त पदों पर नियुक्तियां की है तथा कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि  चक्की खड्ड की चैनेलाइजेशन के लिए 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे इसके अलावा 640 रोड पर की लागत की निर्माणाधीन फिना सिंह सिंचाई परियोजना का कार्य अगले 2 वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की की निकट भविष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़  में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा तथा यहां पर साइंस व कॉमर्स की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में पॉलिटिकल साइंस की पीजी कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कालीधार सड़क मार्ग की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 30 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी-जोत-चंबा सुरंग निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए 4 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं तथा निजी क्षेत्र के सहयोग से इस सुरंग के निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऑलम्पिक्स, एशियाई तथा राष्ट्र मण्डल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान राशि में जहां रिकॉर्ड वृद्धि की गई है वहीं खिलाड़ियों की डाईट मनी को बढ़ाकर उन्हें अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों आधुनिक सुविधा युक्त खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने  युवाओं का आह्वान किया कि कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को ही इसके लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज  सुखद भविष्य का आधार है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है तथा प्रदेश को निकट भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए  कई कड़े कदम उठा रही है, जिनके भविष्य में साकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है जिसके लिए सरकार के साथ-साथ अध्यापकों, अभिभावकों तथा समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।

इस से पूर्व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया विधालय से संबंधित विकास कार्यों वारे मांगें रखीं।

कबड्डी में राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूंडी प्रथम तथा पीएम श्री राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर द्वितीय, वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी प्रथम तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल दूसरे, खो-खो में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरठू द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर प्रथम  तथा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा दूसरे स्थान पर रहा।

कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी के समीर अत्री प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूंडी के वंश दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला के हरबंस सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 61 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के पियूष प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोट के  सागर दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के अखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के नितिन कुमार प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनेटा के अतुल भारद्वाज दूसरे तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के अतुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला के अमित कुमार प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डडरियारा के साहिल कुमार दूसरे तथा किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के रसवान ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

74 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली के अमित कुमार प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहला अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 79 किलो ग्राम भार वर्ग में किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के मयंक कुमार तथा 125 किलो ग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल के रोहित प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर,  उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेन्द्र चाढ़क, हिमाचल प्रदेश वन निगम के निर्देशक कृष्ण चंद चेला, परछोड़ पंचायत के प्रधान रमेश कुमार मैहरा, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सरदार सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंचल प्रीत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला  ! तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर  ! 
पिछला लेख शिमला  ! मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा आरोप, संजौली मस्जिद के निर्माण के लिए पूर्व की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  दिए 12 लाख  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !

February 6, 2026 @ 06:35 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

विशाल सूद-February 10, 2026 @ 03:11 pm

0
चम्बा , 10 फरवरी [ शिवानी ] ! चिकित्सा शिक्षा और रोगी सेवाओं में सुधार की दिशा

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

February 10, 2026 @ 01:00 pm

चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

February 10, 2026 @ 12:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

खबर हिमाचल से

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

खबर हिमाचल से

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !