जयराम ठाकुर और कंगना रनौत पर भी बरसे नेगी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 जुलाई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से हो रहा नुक़सान लगातार जारी है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश में अब तक एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। मंडी में 20 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे हैं और केवल बोलते हैं, कुछ करते नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में 8 दिन लगे। नेगी ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि रील लाइफ में झांसी की रानी बनना अलग है और रियल लाइफ में बनना अलग है। उन्होंने कहा कि कंगना पॉलिसी बनाने की बात करती हैं, लेकिन संसद में रिलीफ मेनुअल में बदलाव के लिए कुछ नहीं बोले। नेगी ने बताया कि प्रदेश में 202 सड़कें अवरुद्ध हैं, 217 बिजली ट्रांसफर बंद हैं और 143 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। 1200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। रास्ते बंद थे, जिन्हें युद्ध स्तर पर खोला गया है। जंजैहली से करसोग के लिए रास्ता खोला गया और वहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।
शिमला , 09 जुलाई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से हो रहा नुक़सान लगातार जारी है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश में अब तक एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। मंडी में 20 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा।
जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे हैं और केवल बोलते हैं, कुछ करते नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में 8 दिन लगे। नेगी ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि रील लाइफ में झांसी की रानी बनना अलग है और रियल लाइफ में बनना अलग है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि कंगना पॉलिसी बनाने की बात करती हैं, लेकिन संसद में रिलीफ मेनुअल में बदलाव के लिए कुछ नहीं बोले। नेगी ने बताया कि प्रदेश में 202 सड़कें अवरुद्ध हैं, 217 बिजली ट्रांसफर बंद हैं और 143 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। 1200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है।
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। रास्ते बंद थे, जिन्हें युद्ध स्तर पर खोला गया है। जंजैहली से करसोग के लिए रास्ता खोला गया और वहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -