
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 31 मई [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग के अन्तर्गत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवसों में सम्पूर्ण प्रदेश में "राजस्व लोक अदालत" का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला चम्बा की समस्त तहसीलों व उप-तहसीलों के अन्तर्गत पदस्थ सहायक समाहर्ता प्रथम व द्वितीय श्रेणी द्वारा दिंनाक 30 व 31 मई 2025 को विभिन्न पूर्व चयनित स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह जानकारी उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इन विशेष शिविरों के माध्यम से जिला चंबा में कुल 737 इन्तकालात, 6 तकसीम भूमि, 8 निशानदेही व 9 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार जिला चम्बा में मई माह के दौरान कुल 1164 इन्तकालात, 41 तकसीम भूमि, 84 निशानदेही व 51 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निपटारा किया गया। यह जानकारी उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने दी है।
चम्बा , 31 मई [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग के अन्तर्गत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवसों में सम्पूर्ण प्रदेश में "राजस्व लोक अदालत" का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जिला चम्बा की समस्त तहसीलों व उप-तहसीलों के अन्तर्गत पदस्थ सहायक समाहर्ता प्रथम व द्वितीय श्रेणी द्वारा दिंनाक 30 व 31 मई 2025 को विभिन्न पूर्व चयनित स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
यह जानकारी उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इन विशेष शिविरों के माध्यम से जिला चंबा में कुल 737 इन्तकालात, 6 तकसीम भूमि, 8 निशानदेही व 9 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार जिला चम्बा में मई माह के दौरान कुल 1164 इन्तकालात, 41 तकसीम भूमि, 84 निशानदेही व 51 राजस्व प्रविष्टियों के मामलों का निपटारा किया गया। यह जानकारी उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने दी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -