
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू । आनी उपमंडल के खोई गांव में एक युवक द्वारा अपने दादा की हत्या इस लिये कर दी कि दादा ने जमीन पोते के नाम करने से इन्कार कर दिया। जिस पर पुलिस ने युवक को दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को आनी के खोई गांव में 34 वर्षीय पोते त्याग राज और 76 वर्षीय दादा निक्का राम के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच पोते ने दादा को डंडे से प्रहार कर बेसुध कर दिया। उसके बाद त्यागराज ने घर में जा कर अपनी मां से झगड़ा किया। अगले दिन परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग निक्का राम को बेसुध अवस्था में आनी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन करनी शुरू की और पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये आनी के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आनी उपमंडल के खोई गांव में 34 वर्षीय पोते त्याग राज ने 76 वर्षीय अपने दादा की हत्या कर दी। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन से जुड़े विवाद के कारण हत्या की गई है। उन्होेंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पोते को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
कुल्लू । आनी उपमंडल के खोई गांव में एक युवक द्वारा अपने दादा की हत्या इस लिये कर दी कि दादा ने जमीन पोते के नाम करने से इन्कार कर दिया। जिस पर पुलिस ने युवक को दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को आनी के खोई गांव में 34 वर्षीय पोते त्याग राज और 76 वर्षीय दादा निक्का राम के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच पोते ने दादा को डंडे से प्रहार कर बेसुध कर दिया। उसके बाद त्यागराज ने घर में जा कर अपनी मां से झगड़ा किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अगले दिन परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग निक्का राम को बेसुध अवस्था में आनी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन करनी शुरू की और पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये आनी के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आनी उपमंडल के खोई गांव में 34 वर्षीय पोते त्याग राज ने 76 वर्षीय अपने दादा की हत्या कर दी। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन से जुड़े विवाद के कारण हत्या की गई है।
उन्होेंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पोते को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -