
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि नुकसान केवल दलालों का हो रहा है न कि किसानों का। देश का किसान पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी सरकार द्वारा चलाई गई किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अपने-अपने स्थान पर ले रहा है। आज किसानों के पास इतना समय नहीं कि दिल्ली में बैठ धरना प्रदर्शन कर सकें। यह आंदोलन केवल अराजक तत्वों द्वारा भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने से लूट खत्म होगी। किसान कहीं भी अपनी उपज बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। यह आंदोलन केवल कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा फैलाया जा रहा है। विपक्षी दल केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। एपीएमसी एवं एमएसपी पर झूठा प्रचार कर किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि एपीएमसी, एमएसपी पर कोई प्रभाव व बदलाव नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में किसान आंदोलन नहीं चल रहा है। केवल कांग्रेसी नेता इसको भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस भूल गई है कि उन्हीं के घोषणापत्र के वायदे आज पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी नेता शरद पवार द्वारा इसी कानून को लागू करने के लिए पत्र भी लिखे गए थे। उमेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करे कि वह पहले किसानों को गुमराह कर रही थी या अब। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन के माध्यम से अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है और किसानों के कंधों पर बंदूक चला रही है।
चम्बा ! भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि नुकसान केवल दलालों का हो रहा है न कि किसानों का। देश का किसान पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी सरकार द्वारा चलाई गई किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अपने-अपने स्थान पर ले रहा है। आज किसानों के पास इतना समय नहीं कि दिल्ली में बैठ धरना प्रदर्शन कर सकें। यह आंदोलन केवल अराजक तत्वों द्वारा भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने से लूट खत्म होगी। किसान कहीं भी अपनी उपज बेचने के लिए स्वतंत्र होगा।
यह आंदोलन केवल कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा फैलाया जा रहा है। विपक्षी दल केवल राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। एपीएमसी एवं एमएसपी पर झूठा प्रचार कर किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि एपीएमसी, एमएसपी पर कोई प्रभाव व बदलाव नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में किसान आंदोलन नहीं चल रहा है। केवल कांग्रेसी नेता इसको भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस भूल गई है कि उन्हीं के घोषणापत्र के वायदे आज पूरे हो रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी नेता शरद पवार द्वारा इसी कानून को लागू करने के लिए पत्र भी लिखे गए थे। उमेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करे कि वह पहले किसानों को गुमराह कर रही थी या अब। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन के माध्यम से अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है और किसानों के कंधों पर बंदूक चला रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -