Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना ! सुक्खू सरकार ने ही हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !
  • शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !
  • !! राशिफल 09 फरवरी 2026 सोमवार !!
और अधिक खबरें

!! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!

February 15, 2026 @ 07:01 am

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

February 14, 2026 @ 08:49 pm

शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

February 14, 2026 @ 08:36 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! सभी कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों में डिस्प्ले किया जाएगा स्वर्णिम हिमाचल का प्रतीक चिन्ह (लोगो)- उपायुक्त !
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! सभी कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों में डिस्प्ले किया जाएगा स्वर्णिम हिमाचल का प्रतीक चिन्ह (लोगो)- उपायुक्त !

द्वारा
चंबा ( चंबा ) - January 28, 2021 @ 09:49 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! स्वर्णिम हिमाचल के बैनर तले होने वाले सभी कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों में स्वर्णिम हिमाचल प्रतीक चिन्ह (लोगो) का प्रमुखता के साथ डिस्प्ले किया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में स्वर्णिम हिमाचल के एक्शन प्लान पर चर्चा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इसके अलावा विभाग अपने कार्यालय भवनों, पत्राचार और प्रचार- प्रसार के लिए तैयार की जाने वाली सामग्री में भी स्वर्णिम हिमाचल लोगो का निश्चित तौर पर डिस्प्ले सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा तय किए जाने वाले गोल्डन गोल्स (लक्ष्यों) को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे तय किए गए इन लक्ष्यों को इस स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हासिल करेंगे। जिले में चल रही बड़ी योजनाओं में भी इस एक वर्ष के भीतर पूरा करने के लिए लक्ष्य तय होंगे। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल कॉलेज भवन के एक ब्लॉक के कार्य को पूरा करने, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसूति गृह में गुणात्मक सुधार, सहारा योजना के तहत और पात्र व्यक्तियों को शामिल करने, प्रतिकूल लिंगानुपात को सुधारने के अलावा हिम केयर कार्ड योजना के तहत अधिकाधिक व्यक्तियों को शामिल करने के लक्ष्य रहेंगे। वन विभाग के गोल्डन गोल्स में विख्यात पर्यटन स्थल खजियार स्थित झील की गाद की सफाई के कार्य को पूरा करना, कालाटॉप क्षेत्र में वॉच टावर की स्थापना और कुगती वन्य प्राणी शरण स्थल में मौजूद भूरे भालू को पर्यटकों के लिए आकर्षण के तौर पर जोड़ना शामिल रहेंगे। उद्योग विभाग जिला में खिलौनों के निर्माण, खड्डी (पारम्परिक हथकरघा) और फूड प्रोसेसिंग के लिए दस्तकारों और उद्यमियों के क्लस्टर निर्माण से लेकर यूनिट निर्माण व प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि का चयन और इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके सरकार से मंजूरी हासिल करना इस वर्ष के लिए अपना प्रमुख लक्ष्य रखेगा। आयुर्वेद विभाग जहां अपने 11 स्वास्थ्य संस्थानों को वैलनेस सेंटर के तौर पर परिवर्तित करेगा वहीं 10 शिक्षण संस्थानों में हर्बल गार्डन भी तैयार करेगा। उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद अधिकारी को कहा कि विभाग चंबा- पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी स्थित स्वास्थ्य संस्थान में पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध करने को लेकर भी कार्य करे। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला के सभी विकास खंडों में पुस्तकालयों की सुविधा मुहैया की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि शिक्षण संस्थान नियमित तौर पर खुलते हैं तो विद्यार्थियों को आवश्यक तौर पर एक बार चंबा स्थित भूरी सिंह संग्रहालय का भ्रमण करवाया जाए ताकि वे अपने इतिहास, कला, संस्कृति और शिल्प के साथ रूबरू हो सकें। उपायुक्त ने मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग इस वर्ष चंबा जिला में मछली आखेट के लिए जगहों के चयन के अलावा मत्स्य आखेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी करवाए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि विभाग सुनिश्चित करे कि चंबा, डलहौजी और खजियार में ट्राउट मछली की उपलब्धता हो। पशु पालन विभाग को भेड़ अभिजनन फार्म के निर्माण को पूरा करने के साथ आवारा कुत्तों की समस्या के स्थाई समाधान पर फोकस करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग इस अवधि में जिले में 18 मॉडल आंगनबाड़ियों का निर्माण करेगा जबकि जल शक्ति विभाग हरेक मंडल में पुराने पनिहारों का मौलिक रुप में जीर्णोद्धार अपने गोल्डन गोल में रखेगा। बिजली बोर्ड बिजली के बिल के ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य करेगा। पुलिस विभाग जिले में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की संख्या को दुगुना करेगा और खाकी वाली सखी योजना को घरेलू हिंसा के मामलों में और ज्यादा प्रभावी बनाएगा। इसी तरह अन्य विभागों द्वारा भी स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए गोल्डन गोल्स निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्यों की सूची और जानकारी जिला प्रशासन को जल्द प्रस्तुत की जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा जो पूरे जिला में होगी, उसका समापन खंड स्तर और जिला स्तर पर किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के अलावा चंबा के इतिहास और विकास को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। चलो चंबा अभियान का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने बताया कि "ट्रिपल सी" यानी कल्चर, क्राफ्ट और कूज़ीन को चलो चंबा अभियान का विशेष हिस्सा बनाया जाएगा ताकि चंबा जिला की विविध लोक संस्कृति, शिल्प और खानपान के साथ पर्यटन को जोड़ा जा सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति रोहित दुबे, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अनिल गर्ग, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम राजन जमवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र कालिया, कार्यवाहक संग्रहालय अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य डाइट राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जगदीश राणा, सहायक निदेशक मत्स्य भूपेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

चम्बा ! स्वर्णिम हिमाचल के बैनर तले होने वाले सभी कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों में स्वर्णिम हिमाचल प्रतीक चिन्ह (लोगो) का प्रमुखता के साथ डिस्प्ले किया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में स्वर्णिम हिमाचल के एक्शन प्लान पर चर्चा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इसके अलावा विभाग अपने कार्यालय भवनों, पत्राचार और प्रचार- प्रसार के लिए तैयार की जाने वाली सामग्री में भी स्वर्णिम हिमाचल लोगो का निश्चित तौर पर डिस्प्ले सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा तय किए जाने वाले गोल्डन गोल्स (लक्ष्यों) को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे तय किए गए इन लक्ष्यों को इस स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हासिल करेंगे। जिले में चल रही बड़ी योजनाओं में भी इस एक वर्ष के भीतर पूरा करने के लिए लक्ष्य तय होंगे। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल कॉलेज भवन के एक ब्लॉक के कार्य को पूरा करने, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसूति गृह में गुणात्मक सुधार, सहारा योजना के तहत और पात्र व्यक्तियों को शामिल करने, प्रतिकूल लिंगानुपात को सुधारने के अलावा हिम केयर कार्ड योजना के तहत अधिकाधिक व्यक्तियों को शामिल करने के लक्ष्य रहेंगे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

वन विभाग के गोल्डन गोल्स में विख्यात पर्यटन स्थल खजियार स्थित झील की गाद की सफाई के कार्य को पूरा करना, कालाटॉप क्षेत्र में वॉच टावर की स्थापना और कुगती वन्य प्राणी शरण स्थल में मौजूद भूरे भालू को पर्यटकों के लिए आकर्षण के तौर पर जोड़ना शामिल रहेंगे।

उद्योग विभाग जिला में खिलौनों के निर्माण, खड्डी (पारम्परिक हथकरघा) और फूड प्रोसेसिंग के लिए दस्तकारों और उद्यमियों के क्लस्टर निर्माण से लेकर यूनिट निर्माण व प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि का चयन और इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके सरकार से मंजूरी हासिल करना इस वर्ष के लिए अपना प्रमुख लक्ष्य रखेगा। आयुर्वेद विभाग जहां अपने 11 स्वास्थ्य संस्थानों को वैलनेस सेंटर के तौर पर परिवर्तित करेगा वहीं 10 शिक्षण संस्थानों में हर्बल गार्डन भी तैयार करेगा।

उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद अधिकारी को कहा कि विभाग चंबा- पठानकोट मार्ग पर तुन्नूहट्टी स्थित स्वास्थ्य संस्थान में पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध करने को लेकर भी कार्य करे। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला के सभी विकास खंडों में पुस्तकालयों की सुविधा मुहैया की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि शिक्षण संस्थान नियमित तौर पर खुलते हैं तो विद्यार्थियों को आवश्यक तौर पर एक बार चंबा स्थित भूरी सिंह संग्रहालय का भ्रमण करवाया जाए ताकि वे अपने इतिहास, कला, संस्कृति और शिल्प के साथ रूबरू हो सकें।

उपायुक्त ने मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग इस वर्ष चंबा जिला में मछली आखेट के लिए जगहों के चयन के अलावा मत्स्य आखेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी करवाए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि विभाग सुनिश्चित करे कि चंबा, डलहौजी और खजियार में ट्राउट मछली की उपलब्धता हो।

पशु पालन विभाग को भेड़ अभिजनन फार्म के निर्माण को पूरा करने के साथ आवारा कुत्तों की समस्या के स्थाई समाधान पर फोकस करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग इस अवधि में जिले में 18 मॉडल आंगनबाड़ियों का निर्माण करेगा जबकि जल शक्ति विभाग हरेक मंडल में पुराने पनिहारों का मौलिक रुप में जीर्णोद्धार अपने गोल्डन गोल में रखेगा। बिजली बोर्ड बिजली के बिल के ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य करेगा।

पुलिस विभाग जिले में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की संख्या को दुगुना करेगा और खाकी वाली सखी योजना को घरेलू हिंसा के मामलों में और ज्यादा प्रभावी बनाएगा। इसी तरह अन्य विभागों द्वारा भी स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए गोल्डन गोल्स निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्यों की सूची और जानकारी जिला प्रशासन को जल्द प्रस्तुत की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा जो पूरे जिला में होगी, उसका समापन खंड स्तर और जिला स्तर पर किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के अलावा चंबा के इतिहास और विकास को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

चलो चंबा अभियान का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने बताया कि "ट्रिपल सी" यानी कल्चर, क्राफ्ट और कूज़ीन को चलो चंबा अभियान का विशेष हिस्सा बनाया जाएगा ताकि चंबा जिला की विविध लोक संस्कृति, शिल्प और खानपान के साथ पर्यटन को जोड़ा जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति रोहित दुबे, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अनिल गर्ग, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम राजन जमवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र कालिया, कार्यवाहक संग्रहालय अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य डाइट राजेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जगदीश राणा, सहायक निदेशक मत्स्य भूपेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख !! राशिफल 29 जनवरी 2021 शुक्रवार !!
पिछला लेख चम्बा ! महिलाएं निडर होकर करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

February 9, 2026 @ 07:34 pm

हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !

February 9, 2026 @ 07:41 pm

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

February 9, 2026 @ 07:47 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 15, 2026 @ 07:01 am

0
मेष का आज का राशिफल (15 फरवरी, 2026) अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

February 14, 2026 @ 08:49 pm

शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !

February 14, 2026 @ 08:36 pm

शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !

February 14, 2026 @ 08:31 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

खबर हिमाचल से

ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !