- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चंबा ! सेवियर संस्था चंबा ने शुक्रवार को गांधी जयंति के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को तीन व्हीलचेयर भेंट की। इस मौके पर सेवियर संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, अमित महाजन व अभिषेक सम्मी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ रमेश भारती ने सेवियर संस्था का आभार जताया। इससे पहले भी सेवियर संस्था काफी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। संस्था अब तक सैकड़ों मरीजों की जान रक्तदान करके बचा चुकी है। संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक समेत अन्य सभी स्थानों पर संस्था के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर चंस्पा किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में संस्था लोगों की सहायता कर सकें। संस्था के सदस्य रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। इससे पहले भी कोरोना कॉल में अस्पताल में दाखिल मरीजों व तीमारदारों को सुबह चाय व नाश्ते का प्रबंध संस्था के सदस्यों ने किया है। उन्होंने बताया कि अगर मेडिकल कॉलेज चंबा में संस्था की जरूरत कभी भी हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।
चंबा ! सेवियर संस्था चंबा ने शुक्रवार को गांधी जयंति के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को तीन व्हीलचेयर भेंट की। इस मौके पर सेवियर संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, अमित महाजन व अभिषेक सम्मी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ रमेश भारती ने सेवियर संस्था का आभार जताया। इससे पहले भी सेवियर संस्था काफी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। संस्था अब तक सैकड़ों मरीजों की जान रक्तदान करके बचा चुकी है।
संस्था के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक समेत अन्य सभी स्थानों पर संस्था के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर चंस्पा किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में संस्था लोगों की सहायता कर सकें। संस्था के सदस्य रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। इससे पहले भी कोरोना कॉल में अस्पताल में दाखिल मरीजों व तीमारदारों को सुबह चाय व नाश्ते का प्रबंध संस्था के सदस्यों ने किया है। उन्होंने बताया कि अगर मेडिकल कॉलेज चंबा में संस्था की जरूरत कभी भी हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -