
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 19 जनवरी ! भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर के केन्द्र प्रभारी विजय नेगी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खेल प्राधिकारण क्षेत्रीय केन्द्र चण्डीगढ़ द्वारा खेलों इण्डिया केन्द्र व प्रसार केन्द्रों में भर्ती के लिए सलैक्शन ट्राॅयल आयोजित किये जा रहे हैं। बाॅक्सिंग व रैस्लिंग के लिए ये ट्राॅयल एमएलएसएम काॅलेज सुन्दरनगर में बालक एवं बालिकाओं के लिए तथा कबड्डी में केवल बालिकाओं के लिए शिरडा स्र्पोटस अकैडमी सुन्दरनगर में 23 व 24 जनवरी को आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए आयु 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक रहेगी किन्तु 12 वर्ष से 14 वर्ष तक आयु वाले बालक बालिकाओं को अधिक अधिमान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ये डे-बोर्डिगं योजना के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे हैं। वांछित दस्तावेजों के तहत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्रों को वास्तविक प्रति के साथ दो सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साईज नवीन फोटो साथ लाएं। योग्य बालक व बालिकाएं चयन स्थल पर खेल पौशाक में 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे रिपोर्ट करें। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए केन्द्र प्रभारी से मोबाईल न. 94186-30666 अथवा 01978-222405 पर सम्पर्क कर सकते हैं। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
बिलासपुर , 19 जनवरी ! भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर के केन्द्र प्रभारी विजय नेगी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खेल प्राधिकारण क्षेत्रीय केन्द्र चण्डीगढ़ द्वारा खेलों इण्डिया केन्द्र व प्रसार केन्द्रों में भर्ती के लिए सलैक्शन ट्राॅयल आयोजित किये जा रहे हैं। बाॅक्सिंग व रैस्लिंग के लिए ये ट्राॅयल एमएलएसएम काॅलेज सुन्दरनगर में बालक एवं बालिकाओं के लिए तथा कबड्डी में केवल बालिकाओं के लिए शिरडा स्र्पोटस अकैडमी सुन्दरनगर में 23 व 24 जनवरी को आयोजित किये जाएंगे।
इसके लिए आयु 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक रहेगी किन्तु 12 वर्ष से 14 वर्ष तक आयु वाले बालक बालिकाओं को अधिक अधिमान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ये डे-बोर्डिगं योजना के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे हैं। वांछित दस्तावेजों के तहत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्रों को वास्तविक प्रति के साथ दो सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साईज नवीन फोटो साथ लाएं। योग्य बालक व बालिकाएं चयन स्थल पर खेल पौशाक में 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे रिपोर्ट करें। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए केन्द्र प्रभारी से मोबाईल न. 94186-30666 अथवा 01978-222405 पर सम्पर्क कर सकते हैं।- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -