Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !
  • चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !
  • चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !
  • शिमला ! शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण !
  • शिमला ! बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं है मंजूर - उपायुक्त !

  • !! राशिफल 30 मार्च 2026 सोमवार !!
  • शिमला ! शिक्षा विभाग को प्राथमिकता के तहत मिला 9666 करोड़ का बजट - रोहित ठाकुर !
  • सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !
  • मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !
  • कांगड़ा ! सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान तीन गंभीर रूप से घायल ! 
  • शिमला ! 870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर !
  • मंडी ! लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! एनकाउंटर भी हो सकता है विकल्प, पेशेवर चिट्टा तस्करों को सख्त चेतावनी : संजय भारद्वाज !
  • शिमला ! मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट बना करोड़ों की बर्बादी का उदाहरण—संदीपनी भारद्वाज ! 
  • कांगड़ा ! शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों का भव्य आगाज,सुबह 4 बजे ही श्रद्धालु लगे कतारों में !
  • चम्बा ! चम्बा में पंचायतों की अनुपूरक मतदाता सूचियों के  पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम घोषित- उपायुक्त, मुकेश रेपसवाल !
और अधिक खबरें

चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !

March 30, 2026 @ 08:55 pm

चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !

March 30, 2026 @ 07:38 pm

हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !

March 30, 2026 @ 07:34 pm

हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

March 30, 2026 @ 07:32 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की !
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - November 18, 2021 @ 05:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित दि हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रसिद्ध जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा जिला में पर्यटन परिदृश्य को नए आयाम देने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चलो चंबा अभियान प्रतियोगिता में 19 राज्यों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान की श्रृंखला में आयोजित की जाने बाली विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जि़ला प्रशासन और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता का सफल आयोजन निसंदेह जि़ला में आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जि़ला की समृद्ध कला एवं लोक संस्कृति का जिक्र करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, हस्तकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, प्रस्तर कला और प्रसिद्ध उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर इनसे जुड़े कलाकारों शिल्पकारों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंबा रुमाल आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने डलहौजी क्षेत्र के लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा करते हुए डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय उच्च विद्यालय गंरगड को वरिष्ठ माध्यमिक बनाने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जटोता और छाणा को स्तरोंउन्नत कर माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला लढेर व जतराहण को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने करवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंड़ला को विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं के निरीक्षण पश्चात् समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लचोड़ी में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोलने के प्रस्ताव को लेकर भी संबंधित विभाग को अवश्य कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को नड्डल-जुतराण संपर्क सड़क और दो अन्य सड़क मार्गों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने की अवस्था में जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के तहत की गई 24 घोषणाओं में से 19 परियोजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष पांच परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के कार्यकाल की तुलना में पिछले चार वर्षों के दौरान तीन गुणा से ज्यादा कार्य वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किए गए हैं। इस अवधि में 14 बड़े गांव को सड़क सुविधा प्रदान करने के साथ चार बड़े पुलों का भी निर्माण किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.25 लाख गैस चूल्हे का वितरण किया गया है जबकि हिम केयर योजना के माध्यम से दो लाख लोगों को मुफ्त इलाज की भी सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाओं को शगुन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लगभग 103 करोड़ रुपये की लागत वाले दस विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और चार परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। इनमें जलापूर्ति योजना भुनाड-भटोगी के संवर्द्धन कार्यों का उद्घाटन, पेयजल आपूर्ति योजना धार-ग्वालू-करवाल के संवर्द्धन कार्यों का शिलान्यास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किहार के नवनिर्मित भवन, संपर्क सड़क दांडी से भराई सड़क (चरण-दो), संपर्क सड़क भलेई से धार (चरण-दो), संपर्क सड़क से गांव दुघर (चरण-दो), संपर्क सड़क कैंथली नाला से भिद्रोह (चरण-एक), संपर्क सड़क मनोला विश्राम गृह से मांढियार, संपर्क सड़क ओडू मोड़ से ककियाणा, उठाऊ पेयजल योजना शेरपुर का उद्घाटन और पेयजल आपूर्ति योजना डलहौजी कस्बा की आधारशिला रखने के साथ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन भलेई के भवन का शिलान्यास और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत के कन्या छात्रावास और आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर भलेई, मुख्यमंत्री लोक भवन बनीखेत का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उप-तहसील तेलका का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चंबा चलो अभियान के थीम साॅन्ग और द ट्रैवलर ट्रेल्स पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्राॅफी प्रदान किए। उपायुक्त डीसी राणा ने चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। जिला कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अध्यक्ष भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एसएम हाशमी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्ष कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ हिमाचल प्रदेश एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपस्थित सभी गणमान्य गणमान्य विभूतियों व प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों और संस्थाओं का धन्यवाद किया। मुख्य सचेतक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा विक्रम सिंह जरयाल, विधायक जियालाल कपूर व पवन नैय्यर, अध्यक्ष जिला कृषि उपज मंडी समिति डीएस ठाकुर, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम जय सिंह, भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, प्रदेश अध्यक्ष कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल सहित अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! हर सदस्य को अपनी समस्या रखने का अवसर देना जरूरी - आर्लेकर !
पिछला लेख शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर बधाई दी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

March 29, 2026 @ 08:33 pm

चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !

March 30, 2026 @ 08:55 pm

चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !

March 30, 2026 @ 07:38 pm

हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !

March 30, 2026 @ 07:34 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !

K S Premi --March 30, 2026 @ 08:55 pm

0
चम्बा !   द आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में पहली अप्रैल को सजेगा भव्य

चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !

March 30, 2026 @ 07:38 pm

हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !

March 30, 2026 @ 07:34 pm

हमीरपुर ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्र पदकों से सम्मानित !

March 30, 2026 @ 07:32 pm

शिमला ! शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण !

March 30, 2026 @ 07:28 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! चम्बा के चौगान में हजारों वर्षों बाद बुधवार को होगा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का पूजन व दर्शन !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नारी शक्ति के पंखों को मिलेगी 'रैंप' योजना से उड़ान !

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !