Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! करोट पंचायत में विकास की गूंज के बीच विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का नाचते-गाते भव्य स्वागत !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम !
  • धर्मशाला ! भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में किया प्रदर्शन !
  • चम्बा ; तलेरू वोटिंग पॉइंट में पहली बार ‘विंटर लेक फेस्टिवल’ का आगाज़, पहाड़ों पर लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र !
  • चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !
  • शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !
  • चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !
  • चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !
  • !! राशिफल 22 फरवरी 2026 रविवार !!
  • चम्बा ! 24 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  !
  • चम्बा ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 25 लाख की राशि के विद्यालय भवनों के किए शिलान्यास एवं लोकार्पण  !
  • हमीरपुर ! वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बनयाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई राजपूत सभा के ब्लॉक और जिला के पदाधिकारियों की बैठक !
  • सोलन ! 6.330 ग्राम चिट्टा सहित  व्यक्ति गिरफ्तार ! 
  • शिमला ! हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग : सुधीर शर्मा !
  • हमीरपुर ! करोट पंचायत में विकास की गूंज के बीच विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का नाचते-गाते भव्य स्वागत !
  • शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !
  • मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !
  • ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !
  • शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !
  • शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !
  • चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 
और अधिक खबरें

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

February 22, 2026 @ 07:59 pm

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

February 22, 2026 @ 07:48 pm

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

February 22, 2026 @ 07:44 pm

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

February 22, 2026 @ 07:41 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्रत्येक पंचायत को मिलेगी 10 लाख रुपए की धनराशि - जय राम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! प्रत्येक पंचायत को मिलेगी 10 लाख रुपए की धनराशि - जय राम ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - February 4, 2021 @ 05:22 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रंेस के माध्यम से ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गेहरा धनेट में 53.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अटल आदर्श विद्यालय, 4.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह और 4.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मुर्राह भैंस प्रजनन फार्म बरनोह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बाद में झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री का आज ऊना जिले के प्रवास का कार्यक्रम था लेकिन शिमला में भारी बर्फबारी के कारण वह व्यक्तिगत तौर पर वहां नहीं जा सके। क्यारियां में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व प्राप्त होने के उपरान्त अपनी 50 वर्षो की विकास यात्रा में प्रदेश ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। राज्य ने तरक्की का यह सफर प्रदेशवासियों के सहयोग तथा समर्थन से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती यात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हिमाचल में पिछले 50 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलाव को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना सफल हुई है। देश की दो कम्पनियों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने की उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण में 93 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य पर 150 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल बंगाणा को स्तरोन्नत कर वहां 50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानाकलां में चैबीसों घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को 50 करोड़ रूपये प्रदान किये गए हैं। बंगाणा में 10 करोड़ रूपये की लागत से ब्लाॅक कार्यालय और 18 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। थानाकलां में ही 10 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभयारण्य का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 400 बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओलिंडा से बोहरू सम्पर्क मार्ग, 11.67 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाले सैली से हंडोला सम्पर्क मार्ग, 7.17 करोड़ रुपये से बनने वाले खरूणी-खैरियां वाया चपलाह, गारलां, डीहर, मकड़ी चम्वोआ सम्पर्क मार्ग, 15.55 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली संवर्द्धन जलापूर्ति योजना धार चमुखा से पिपलू, डरोह, सरोह और चमयारी सिहाना का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र की मूल इकाई पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुुनाव मंे प्रदेश में 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को इनके दायित्वों और भूमिका के सम्बन्ध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि केवल पंचायतों को ही दी जाती थी लेकिन अब 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायती राज संस्थाओं की तीनों इकाईयों को प्रदान की जा रही है। जिला परिषद व पंचायत समिति को 15-15 प्रतिशत जबकि ग्राम पंचायतों को 70 प्रतिशत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत अब तक इस वर्ष 214.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिसमें जिला परिषद को 32.17 करोड़ रुपये और इतनी ही राशि पंचायत समिति को जबकि 150.16 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को जारी किए जा चुके हैं। इस धनराशि में से 50 प्रतिशत पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष 50 प्रतिशत राशि स्वच्छता व पेयजल आदि पर व्यय कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कोविड संकट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कड़ी मेहनत से विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लोगों को सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर प्रयास करने का आह्वान किया। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि व्यय की है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में नवगठित पंचायतों के भवन निर्माण के लिए भी तीन करोड़ रूपये की राशि जारी की जा चुकी है और अगले वित्त वर्ष में 15 करोड़ रूपये की राशि जारी की जाएगी। सभी को गांव के विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा तभी देश का विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को विकास के लिए पांच वर्ष की योजना तैयार करनी चाहिए। इस अवसर पर वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर सिंह व राजेश ठाकुर, एच.पी.एस.आई.डी.सी. के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, भाजपा नेता विनोद ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त राघव शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रंेस के माध्यम से ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गेहरा धनेट में 53.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अटल आदर्श विद्यालय, 4.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह और 4.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मुर्राह भैंस प्रजनन फार्म बरनोह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बाद में झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री का आज ऊना जिले के प्रवास का कार्यक्रम था लेकिन शिमला में भारी बर्फबारी के कारण वह व्यक्तिगत तौर पर वहां नहीं जा सके।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

क्यारियां में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व प्राप्त होने के उपरान्त अपनी 50 वर्षो की विकास यात्रा में प्रदेश ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। राज्य ने तरक्की का यह सफर प्रदेशवासियों के सहयोग तथा समर्थन से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती यात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हिमाचल में पिछले 50 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलाव को दर्शाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना सफल हुई है। देश की दो कम्पनियों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने की उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण में 93 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य पर 150 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल बंगाणा को स्तरोन्नत कर वहां 50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानाकलां में चैबीसों घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को 50 करोड़ रूपये प्रदान किये गए हैं। बंगाणा में 10 करोड़ रूपये की लागत से ब्लाॅक कार्यालय और 18 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। थानाकलां में ही 10 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभयारण्य का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 400 बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओलिंडा से बोहरू सम्पर्क मार्ग, 11.67 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाले सैली से हंडोला सम्पर्क मार्ग, 7.17 करोड़ रुपये से बनने वाले खरूणी-खैरियां वाया चपलाह, गारलां, डीहर, मकड़ी चम्वोआ सम्पर्क मार्ग, 15.55 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली संवर्द्धन जलापूर्ति योजना धार चमुखा से पिपलू, डरोह, सरोह और चमयारी सिहाना का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र की मूल इकाई पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुुनाव मंे प्रदेश में 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को इनके दायित्वों और भूमिका के सम्बन्ध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि केवल पंचायतों को ही दी जाती थी लेकिन अब 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायती राज संस्थाओं की तीनों इकाईयों को प्रदान की जा रही है। जिला परिषद व पंचायत समिति को 15-15 प्रतिशत जबकि ग्राम पंचायतों को 70 प्रतिशत राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत अब तक इस वर्ष 214.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिसमें जिला परिषद को 32.17 करोड़ रुपये और इतनी ही राशि पंचायत समिति को जबकि 150.16 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को जारी किए जा चुके हैं। इस धनराशि में से 50 प्रतिशत पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष 50 प्रतिशत राशि स्वच्छता व पेयजल आदि पर व्यय कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कोविड संकट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कड़ी मेहनत से विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लोगों को सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर प्रयास करने का आह्वान किया।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि व्यय की है।

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में नवगठित पंचायतों के भवन निर्माण के लिए भी तीन करोड़ रूपये की राशि जारी की जा चुकी है और अगले वित्त वर्ष में 15 करोड़ रूपये की राशि जारी की जाएगी। सभी को गांव के विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा तभी देश का विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को विकास के लिए पांच वर्ष की योजना तैयार करनी चाहिए।

इस अवसर पर वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर सिंह व राजेश ठाकुर, एच.पी.एस.आई.डी.सी. के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, ए.पी.एम.सी. अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, भाजपा नेता विनोद ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त राघव शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला । अगले वित्त वर्ष का बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए मार्गदर्शक - त्रिलोक जमवाल !
पिछला लेख चम्बा ! स्वास्थ्य केंद्र साच में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम !

February 22, 2026 @ 05:49 pm

धर्मशाला ! भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में किया प्रदर्शन !

February 21, 2026 @ 09:05 pm

चम्बा ; तलेरू वोटिंग पॉइंट में पहली बार ‘विंटर लेक फेस्टिवल’ का आगाज़, पहाड़ों पर लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र !

February 21, 2026 @ 09:49 pm

चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

February 21, 2026 @ 09:52 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

Shiwani Jaryal --February 22, 2026 @ 07:59 pm

0
चम्बा , 22 फरवरी [ शिवानी ] ! आज दिनाॅंक 22-02-2026 रविवार को एनएचपीसी के खेल मैदान

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

February 22, 2026 @ 07:48 pm

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

February 22, 2026 @ 07:44 pm

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

February 22, 2026 @ 07:41 pm

मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

February 22, 2026 @ 06:23 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !