
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जटकरी पंचायत के खुंदेल गांव में वीरवार देर रात कमरे में सो रहा एक व्यक्ति आग में झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जय सिंह आयु 64 वर्ष निवासी गांव खुंदेल जटकरी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर बाद देर रात अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। जिससे व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गया। जब तक अन्य ग्रामीणों की मदद से दरवाजे को तोड़ा जाता तब तक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। वही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में भड़की आग पर काबू पाया। देर रात को पंचायत प्रतिनिधियों को दर्दनाक घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग को सूचित किया ताकि प्रभावित परिवार को कुछ राहत राशि मिल सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
चम्बा ! जटकरी पंचायत के खुंदेल गांव में वीरवार देर रात कमरे में सो रहा एक व्यक्ति आग में झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जय सिंह आयु 64 वर्ष निवासी गांव खुंदेल जटकरी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर बाद देर रात अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। जिससे व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गया।
जब तक अन्य ग्रामीणों की मदद से दरवाजे को तोड़ा जाता तब तक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। वही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में भड़की आग पर काबू पाया। देर रात को पंचायत प्रतिनिधियों को दर्दनाक घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग को सूचित किया ताकि प्रभावित परिवार को कुछ राहत राशि मिल सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -