Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! राज्यसभा टिकट के लिए दुबई में कब और कितने की हुई थी डील,  मुख्यमंत्री जवाब दें : राजेंद्र राणा !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अस्पतालों में न हैं डॉक्टर और न हो रहे टेस्ट, दिखावे के लिए रोबोटिक सर्जरी का ढिंढोरा : राकेश जम्वाल‌  !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! विशेष समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ  दुष्कर्म करने का मामला सामने आया !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! महिला दिवस पर सोलन में कल दिखेगा महिलाओं का वाहन चलाने का हुनर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कड़ी निगरानी में बोर्ड की परीक्षाएं,174 केंद्रों पर सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड तैनात !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • !! राशिफल 07 मार्च 2026 शनिवार !!
  • शिमला ! मातृशक्ति के साथ महिला दिवस मनाना सुखद अनुभव: कमलेश शर्मा !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी !
  • चम्बा ! जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भूस्खलन रोकथाम कार्यों के चलते  जारी किए आदेश !
  • चम्बा ! विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित !
  • सोलन ! महिला दिवस पर सोलन में कल दिखेगा महिलाओं का वाहन चलाने का हुनर !
  • बिलासपुर ! विशेष समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ  दुष्कर्म करने का मामला सामने आया !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !
  • मंडी ! अस्पतालों में न हैं डॉक्टर और न हो रहे टेस्ट, दिखावे के लिए रोबोटिक सर्जरी का ढिंढोरा : राकेश जम्वाल‌  !
  • सुजानपुर ! राज्यसभा टिकट के लिए दुबई में कब और कितने की हुई थी डील,  मुख्यमंत्री जवाब दें : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !
  • शिमला ! कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने किसानों के साथ हो रही ठगी पर उठाया बड़ा सवाल, बागवानों की परेशानियों को किया उजागर ! 
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने जताई प्रसन्नता !
  • हमीरपुर ! झूठ और बहानों से नहीं बचेगी सरकार — राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार !
  • शिमला ! जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” कहते थे, आज RDG का कर रहे विरोध - अग्निहोत्री !
  • शिमला ! सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन !
  • !! राशिफल 18 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! प्रिवेंटिव डिटेंशन — पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी !
और अधिक खबरें

शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

March 7, 2026 @ 08:16 pm

सुजानपुर ! राज्यसभा टिकट के लिए दुबई में कब और कितने की हुई थी डील,  मुख्यमंत्री जवाब दें : राजेंद्र राणा !

March 7, 2026 @ 06:48 pm

मंडी ! अस्पतालों में न हैं डॉक्टर और न हो रहे टेस्ट, दिखावे के लिए रोबोटिक सर्जरी का ढिंढोरा : राकेश जम्वाल‌  !

March 7, 2026 @ 06:43 pm

शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !

March 7, 2026 @ 05:10 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! तीसा और भरमौर मनरेगा के तहत बनाए जाएंगे मॉडल ब्लॉक- वीरेंद्र कंवर।
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! तीसा और भरमौर मनरेगा के तहत बनाए जाएंगे मॉडल ब्लॉक- वीरेंद्र कंवर।

द्वारा
ks_premi -
चंबा ( चंबा ) - October 6, 2020 @ 07:09 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! मनरेगा योजना के तहत और भरमौर को मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किया जाएगा और इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू किया जाएगा ताकि ग्रामीण विकास की समग्र अवधारणा को पूरे प्रदेश में एक समान कार्यान्वित किया जा सके। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन के दौरान कही। वीरेंद्र कंवर ने तीसा ब्लॉक में एक पंचायत चार काम योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इसके तहत प्रत्येक 3 महीने के लिए हरेक पंचायत में चार बड़े काम शुरू किए जाएंगे। तीन महीने की अवधि में जब यह कार्य पूरे होंगे तो दोबारा उसी तर्ज पर अगले 3 महीने के लिए लक्ष्य तय किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा कन्वर्जेंस को कृषि, बागवानी, पेयजल, सिंचाई और पशुपालन जैसे कार्यों और स्कीमों में भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के नेतृत्व में चुराह विधानसभा क्षेत्र में जो चहुंमुखी विकास हो रहा है वो इस क्षेत्र को भविष्य में एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की अवधारणा तभी जमीनी हकीकत ले पाएगी जब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नई गतिविधियां शामिल होंगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा योजना के दायरे को और बढ़ा दिया है। मनरेगा के तहत 260 विभिन्न तरह के कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मनरेगा कन्वर्जेंस के साथ जुड़कर अपना और अपने क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करें। वीरेंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश को मनरेगा के तहत 2 करोड़ 75 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन बीते 5 महीनों में ही दो करोड़ से ज्यादा मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। यह साफ दर्शाता है कि मनरेगा योजना में कन्वर्जेंस शामिल करने से ग्रामीण विकास का कायाकल्प हो रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब प्रदेश में पंचायत घरों का निर्माण इस तरीके से होगा कि उनमें किसी भी मिनी सचिवालय की तरह एक ही छत के नीचे ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो सकें। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में 12 सौ करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई गठित पंचायतों के नए पंचायत घर भी निर्मित होंगे और उनके लिए आवश्यक स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द नए पंचायत घरों के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करें ताकि पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि मुहैया की जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत भी हिमाचल प्रदेश में 529 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में कलस्टर आधारित गतिविधियों को शुरू करने की नितांत आवश्यकता है ताकि किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसानों का आह्वान किया और कहा कि वे जैविक खेती के अलावा नकदी फसलों को उगाने के प्रति अब पूरी तरह से जागरूक होकर कार्य करें। ग्रामीणों को भेड़- बकरी व्यवसाय के साथ जुड़ने को लेकर भी आगे आना चाहिए। राज्य सरकार इस व्यवसाय में 95 फ़ीसदी तक की सब्सिडी बीपीएल परिवार को उपलब्ध करवा रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुराह घाटी में ठंडे पानी के मत्स्य पालन की बहुत बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। इस क्षेत्र में विशेषकर ट्राउट मछली पैदा हो सकती है जिसके बाजार में बहुत अच्छे दाम मत्स्य पालकों को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हिमाचल प्रदेश का हरेक गांव आत्मनिर्भर बनेगा और इसमें मनरेगा सबसे अहम भूमिका अदा कर सकता है। कोविड- 19 का जिक्र करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। केंद्र में पारित कृषि बिल को लेकर उन्होंने कहा कि इससे किसानों के हित बिचौलियों से पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को मिलने वाला समर्थन मूल्य भी पहले की भांति किसानों को मिलता रहेगा। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के किसानों को तो कृषि बिल का बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। इस बिल की वजह से अब किसानों को यह स्वतंत्रता मिली है कि जहां उन्हें अपने उत्पादों का बढ़िया दान मिले वे उसी जगह अपने उत्पाद को बेच सकतें हैं। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने बालिकाओं की माताओं को बेबी किट के उपहार भेंट किए और पोषण अभियान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित 6 किलोमीटर लंबे दुद्रा संपर्क मार्ग का लोकार्पण करने के अलावा धार और चांजू में निर्मित होने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास भी किया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र में करीब 125 संपर्क मार्गों के कार्य प्रगति पर हैं और जल्द ही इन्हें पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसा क्षेत्र में लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अलग मंडल कार्यालय के अलावा सब जज कोर्ट को खोला गया है। इसके अलावा उप मंडलीय मुख्यालय भंजराड़ू में करीब 19 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण प्रगति पर है। करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाला मिनी सचिवालय भवन भी आने वाले कुछ साल में यहां के लोगों को अपनी सेवाएं देना शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में तय की गई कार्य योजना के तहत सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में 11 नई पंचायतों के गठन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार भी जताया। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदीश राणा,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दीपक महाजन,अधिशासी अभियंता जल शक्ति केवल शर्मा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पवन शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ताराचंद, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बोधराज, मंडल महामंत्री मुंनयान खान व यशपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हुसैन मोहम्मद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुलवंत शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पंचायत प्रधान कृष्णा महाजन, देवराज व लता कुमारी भी मौजूद रहे।

चम्बा ! मनरेगा योजना के तहत और भरमौर को मॉडल ब्लॉक के तौर पर विकसित किया जाएगा और इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू किया जाएगा ताकि ग्रामीण विकास की समग्र अवधारणा को पूरे प्रदेश में एक समान कार्यान्वित किया जा सके।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत तीसा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन के दौरान कही।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

वीरेंद्र कंवर ने तीसा ब्लॉक में एक पंचायत चार काम योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इसके तहत प्रत्येक 3 महीने के लिए हरेक पंचायत में चार बड़े काम शुरू किए जाएंगे। तीन महीने की अवधि में जब यह कार्य पूरे होंगे तो दोबारा उसी तर्ज पर अगले 3 महीने के लिए लक्ष्य तय किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा कन्वर्जेंस को कृषि, बागवानी, पेयजल, सिंचाई और पशुपालन जैसे कार्यों और स्कीमों में भी शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के नेतृत्व में चुराह विधानसभा क्षेत्र में जो चहुंमुखी विकास हो रहा है वो इस क्षेत्र को भविष्य में एक नई पहचान देगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की अवधारणा तभी जमीनी हकीकत ले पाएगी जब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नई गतिविधियां शामिल होंगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा योजना के दायरे को और बढ़ा दिया है। मनरेगा के तहत 260 विभिन्न तरह के कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मनरेगा कन्वर्जेंस के साथ जुड़कर अपना और अपने क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करें।

वीरेंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश को मनरेगा के तहत 2 करोड़ 75 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन बीते 5 महीनों में ही दो करोड़ से ज्यादा मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। यह साफ दर्शाता है कि मनरेगा योजना में कन्वर्जेंस शामिल करने से ग्रामीण विकास का कायाकल्प हो रहा है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब प्रदेश में पंचायत घरों का निर्माण इस तरीके से होगा कि उनमें किसी भी मिनी सचिवालय की तरह एक ही छत के नीचे ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो सकें। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में 12 सौ करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई गठित पंचायतों के नए पंचायत घर भी निर्मित होंगे और उनके लिए आवश्यक स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी।

उन्होंने विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द नए पंचायत घरों के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करें ताकि पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि मुहैया की जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत भी हिमाचल प्रदेश में 529 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में कलस्टर आधारित गतिविधियों को शुरू करने की नितांत आवश्यकता है ताकि किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसानों का आह्वान किया और कहा कि वे जैविक खेती के अलावा नकदी फसलों को उगाने के प्रति अब पूरी तरह से जागरूक होकर कार्य करें।

ग्रामीणों को भेड़- बकरी व्यवसाय के साथ जुड़ने को लेकर भी आगे आना चाहिए। राज्य सरकार इस व्यवसाय में 95 फ़ीसदी तक की सब्सिडी बीपीएल परिवार को उपलब्ध करवा रही है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुराह घाटी में ठंडे पानी के मत्स्य पालन की बहुत बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। इस क्षेत्र में विशेषकर ट्राउट मछली पैदा हो सकती है जिसके बाजार में बहुत अच्छे दाम मत्स्य पालकों को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हिमाचल प्रदेश का हरेक गांव आत्मनिर्भर बनेगा और इसमें मनरेगा सबसे अहम भूमिका अदा कर सकता है।

कोविड- 19 का जिक्र करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। केंद्र में पारित कृषि बिल को लेकर उन्होंने कहा कि इससे किसानों के हित बिचौलियों से पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को मिलने वाला समर्थन मूल्य भी पहले की भांति किसानों को मिलता रहेगा।

हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के किसानों को तो कृषि बिल का बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। इस बिल की वजह से अब किसानों को यह स्वतंत्रता मिली है कि जहां उन्हें अपने उत्पादों का बढ़िया दान मिले वे उसी जगह अपने उत्पाद को बेच सकतें हैं। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने बालिकाओं की माताओं को बेबी किट के उपहार भेंट किए और पोषण अभियान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित 6 किलोमीटर लंबे दुद्रा संपर्क मार्ग का लोकार्पण करने के अलावा धार और चांजू में निर्मित होने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास भी किया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र में करीब 125 संपर्क मार्गों के कार्य प्रगति पर हैं और जल्द ही इन्हें पूरा भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीसा क्षेत्र में लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अलग मंडल कार्यालय के अलावा सब जज कोर्ट को खोला गया है। इसके अलावा उप मंडलीय मुख्यालय भंजराड़ू में करीब 19 करोड़ की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण प्रगति पर है। करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाला मिनी सचिवालय भवन भी आने वाले कुछ साल में यहां के लोगों को अपनी सेवाएं देना शुरू करेगा।

उन्होंने कहा कि समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में तय की गई कार्य योजना के तहत सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में 11 नई पंचायतों के गठन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार भी जताया।

कार्यक्रम में एसडीएम मनीष चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदीश राणा,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दीपक महाजन,अधिशासी अभियंता जल शक्ति केवल शर्मा, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पवन शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ताराचंद, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बोधराज, मंडल महामंत्री मुंनयान खान व यशपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हुसैन मोहम्मद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुलवंत शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पंचायत प्रधान कृष्णा महाजन, देवराज व लता कुमारी भी मौजूद रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! डॉ करन हितैषी ने खंड चूडी के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र मंगला का किया दौरा।
पिछला लेख ऊना ! सेवानिवृत तहसील कल्याण अधिकारी के घर जाकर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! मातृशक्ति के साथ महिला दिवस मनाना सुखद अनुभव: कमलेश शर्मा !

March 7, 2026 @ 11:54 am

शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी !

March 7, 2026 @ 03:31 pm

चम्बा ! जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भूस्खलन रोकथाम कार्यों के चलते  जारी किए आदेश !

March 7, 2026 @ 03:36 pm

चम्बा ! विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित !

March 7, 2026 @ 03:46 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! विशेष समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ  दुष्कर्म करने का मामला सामने आया !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! महिला दिवस पर सोलन में कल दिखेगा महिलाओं का वाहन चलाने का हुनर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

विशाल सूद-March 7, 2026 @ 08:16 pm

0
शिमला , 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की

सुजानपुर ! राज्यसभा टिकट के लिए दुबई में कब और कितने की हुई थी डील,  मुख्यमंत्री जवाब दें : राजेंद्र राणा !

March 7, 2026 @ 06:48 pm

मंडी ! अस्पतालों में न हैं डॉक्टर और न हो रहे टेस्ट, दिखावे के लिए रोबोटिक सर्जरी का ढिंढोरा : राकेश जम्वाल‌  !

March 7, 2026 @ 06:43 pm

शिमला ! भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा !

March 7, 2026 @ 05:10 pm

बिलासपुर ! विशेष समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिक युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ  दुष्कर्म करने का मामला सामने आया !

March 7, 2026 @ 05:05 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पंचायत आरक्षण नियमों में बदलाव सहित कैबिनेट में 15 हाइड्रो प्रोजेक्ट रद्द !

खबर हिमाचल से

सुजानपुर ! राज्यसभा टिकट के लिए दुबई में कब और कितने की हुई थी डील,  मुख्यमंत्री जवाब दें : राजेंद्र राणा !

खबर हिमाचल से

मंडी ! अस्पतालों में न हैं डॉक्टर और न हो रहे टेस्ट, दिखावे के लिए रोबोटिक सर्जरी का ढिंढोरा : राकेश जम्वाल‌  !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !