बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के कलोल में विशेष समुदाय से संबंधित नाबालिग लड़के द्वारा पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला आया सामने, मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता, हालात बेकाबू, नाबालिग लड़के के घर के दरवाजे व शीशे तोड़े, मौका स्थल पर बिजली गुल है, भारी पुलिस बल तैनात, मौके का वीडियो आया सामने.
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तहत कलोल में विशेष (मुस्लिम) समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिग युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. वहीं इस बात की सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाबालिग युवक के घर के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रही. वहीं इस घटना से गुस्साये लोगों ने युवक को बाहर निकालने की पुलिस प्रशासन से मांग की मगर पुलिस टीम हालत को संभालने में जुटी रही. वहीं बेकाबू भीड़ ने युवक के घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले. वहीं हालात को बेकाबू देख मौके पर एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी व डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा मौके पर पहुंचे और नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया. वहीं अब पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने मामले की निंदा करते हुए विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. वहीं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बिलासपुर , 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तहत कलोल में विशेष (मुस्लिम) समुदाय के 15 वर्षीय नाबालिग युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. वहीं इस बात की सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाबालिग युवक के घर के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रही.
वहीं इस घटना से गुस्साये लोगों ने युवक को बाहर निकालने की पुलिस प्रशासन से मांग की मगर पुलिस टीम हालत को संभालने में जुटी रही. वहीं बेकाबू भीड़ ने युवक के घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले. वहीं हालात को बेकाबू देख मौके पर एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी व डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा मौके पर पहुंचे और नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं अब पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने मामले की निंदा करते हुए विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
वहीं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -