- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला, 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुन्नी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कमलेश शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर परमपिता परमात्मा के चरणों में शीश नवाने और आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणादायक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के साथ इस विशेष दिवस को मनाना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने आश्रम की आदरणीय संचालिका शकुंतला दीदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण आमंत्रण से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित महिलाओं ने आध्यात्मिक चिंतन के साथ महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
शिमला, 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुन्नी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कमलेश शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर परमपिता परमात्मा के चरणों में शीश नवाने और आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणादायक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के साथ इस विशेष दिवस को मनाना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव रहा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने आश्रम की आदरणीय संचालिका शकुंतला दीदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण आमंत्रण से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित महिलाओं ने आध्यात्मिक चिंतन के साथ महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -