Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! चैप्सली स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला तथा सम्भोट तिब्तियन उच्च पाठशाला शिमला के छात्र – छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पर्यटन निगम के होटलों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भाजपा की आंतरिक गुटबाजी की वजह से तनाव में है नेता प्रतिपक्ष : मुख्यमंत्री !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, सरकार की उपलब्धियों पर उठाए सवाल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • बिलासपुर ! नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ !
  • चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !
  • शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! चैप्सली स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला तथा सम्भोट तिब्तियन उच्च पाठशाला शिमला के छात्र – छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही !
  • शिमला ! राजभाषा हिन्दी पर आधारित” एक हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में स्थित समरहिल उपडाकघर का हुआ लोकार्पण !
  • शिमला ! पर्यटन निगम के होटलों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में रंगस से लठियानी मार्ग (किमी 0/0 से 39/0) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध !
  • शिमला ! भाजपा की आंतरिक गुटबाजी की वजह से तनाव में है नेता प्रतिपक्ष : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, सरकार की उपलब्धियों पर उठाए सवाल !
  • कांगड़ा ! चक्की ब्रिज पुनर्निर्माण पूरा, कांगड़ा घाटी रेलवे पूर्ण संचालन के लिए तैयार: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • मंडी ! राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच में 16वां वार्षिकोत्सव मनाया !
  • चम्बा ! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के चार स्काउट्स ने पास की राज्य पुरुस्कार परीक्षा !
  • डलहौजी ! रेल परियोजना नहीं, एयरस्ट्रिप ही डलहौजी–चम्बा क्षेत्र के विकास की कुंजी: मनीष सरीन ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को घेरा !
  • बिलासपुर ! तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ डॉक्यूमेंट्री का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 17 मार्च 2026 मंगलवार !!
  • चम्बा ! पुलिस लाइन चंबा में  6 अप्रैल को होगी नाकारा  वस्तुओं की   नीलामी !
  • शिमला ! बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप, जय राम ठाकुर देंगे प्रिविलेज मोशन का नोटिस !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

March 18, 2026 @ 09:42 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

March 18, 2026 @ 09:18 pm

शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !

March 18, 2026 @ 09:14 pm

शिमला ! चैप्सली स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला तथा सम्भोट तिब्तियन उच्च पाठशाला शिमला के छात्र – छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही !

March 18, 2026 @ 09:11 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! फौजी हमेशा फौजी रहता है, यहां के लोगों की जरूरतें जानता हूं - खुशाल ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

मंडी ! फौजी हमेशा फौजी रहता है, यहां के लोगों की जरूरतें जानता हूं - खुशाल ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
मंडी ( मंडी ) - October 7, 2021 @ 06:22 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समेत अन्य मंत्रियों और भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा भरा। नामांकन के बाद मंडी के सेरी मंच से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, हम उसी के दम पर चुनाव जीतेंगे। रामस्वरूप शर्मा और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि !! ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद अदा किया। खुशाल ठाकुर ने देवी-देवताओं और प्रदेश के शहीदों को नमन किया और मंडी के सांसद रहे स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “मैं फौजी हूं, राजनीति की उतनी समझ नहीं। मगर सेरी का यह मंच मेरे लिए नया नहीं है। 1970 से मैं इससे जुड़ा हुआ हूं। मैं सेना में जाने से पहले जब पटवारी था तो सामने ही मेरा दफ्तर हुआ करता था। मंडी और कुल्लू में मेरा बचपन बीता है, पढ़ाई लिखाई हुई है। पूरा मंडी संसदीय क्षेत्र मैंने घूमा है और यहां के लोगों के संपर्क में हूं। इसलिए जानता हूं कि यहां की जरूरतें और अपेक्षाएं क्या हैं।" उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा, “कोविड काल में देश में प्रधानमंत्री जी ने और प्रदेश में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह से कोरोना पर काबू पाया वो सराहनीय है। कोरोना काल में सीएम जी ने ढाई लाख लोग जो बाहर फंसे थे उन्हें वापस लाया। विपक्ष ने सवाल उठाए कि कोरोना फैल जाएगा। पर सीएम ने कहा कि ये अपने लोग हैं इन्हें कैसे छोड़ सकते हैं। मुझे ये बताते हुए भी गर्व है कि आज हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की पहली वैक्सीन 100 फीसदी आबादी को लग गई।" ‘केंद्र के सामने रखूंगा हिमाचल के मुद्दे’ !! मंडी संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हिमाचल में शिव धाम बनाया जा रहा है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में 200-300 करोड़ का बजट दिया गया है। बल्ह में इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने जा रहा है यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि इन कार्यों के लिए मैं भी केंद्र में अपनी बात रखूंगा। हिमाचल के मुद्दे अन्य राज्यों के मुकाबले अलग हैं। इन मुद्दों को केंद्र के समक्ष रखने की कोशिश करूंगा। रामस्वरूप जी के जो कार्य अधूरे बचे हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करूंगा।" ब्रिगेडियर खुशाल ने आखिर में कहा, “35 साल जिस तरह से मैंने सेना में रहते हुए देश सेवा में गुजारे हैं, ठीक उसी तरह अब जनता की सेवा करूंगा। भगवान से प्रार्थना है कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी के साथ पूरा कर सकूं।" खुशाल ने कहा, “जो एक बार फौजी रहता है, वो हमेशा फौजी रहता है। पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा। यहां की जनता की आवाज को केंद्र और प्रदेश में रखने की कोशिश करूंगा। जैसे हमारे सीएम भी कहते हैं कि मंडी सीट हमारी थी हमारी है और हमारी रहेगी। भगवान ने मुझे एक मौका दिया है मैं इस पर खरा उतरूंगा।" कारगिल युद्ध की तरह मंडी जीतेंगे खुशाल: जयराम ठाकुर !! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को एक योद्धा बताते हुए कहा कि जैसे उन्होंने कारगिल युद्ध जीता, वैसे ही अब उन्हें मंडी जीतने की जम्मेदारी दी गई है। सीएम ने कहा, “बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सैनिक को जिम्मेदारी सौंपी है। जब एक सैनिक लड़ाई लड़ता है तो उसका लक्ष्य विजय हासिल करना होगा। हम भी सेना के रूप में आपका साथ देंगे। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का जज्बा रखने वाले अब देश के विकास के लिए भी अपना योगदान देंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने कहा, एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों की विकास योजनाएं न चल रही हों। मंडी में टूरिस्ट डेस्टीनेशन होनी चाहिए इसके लिए शिव धाम का काम चल रहा है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के बल्ह में एयरपोर्ट बन रहा है। लिडार सर्वे की रिपोर्ट चार दिन पहले ही आई है। 3100 मीटर का बड़ा एयरपोर्ट बन सकता है, जहां बड़ा जहाज उतारा जा सकता है। मंडी में पार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है। एक साल का टार्गेट दिया गया है, ताकि लोगों को पार्किंग की समस्या का समाधान हो। मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटल टनल का काम चल रहा था, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर वहां इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे थे। अटल टनल का काम जल्द से जल्द करवाने के लिए केंद्र तक अपनी बात रखी। ये मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। इस बात का संदेश देने का वक्त है। 2022 में भी मंडी वाले भाजपा की सरकार बना कर देंगे। मैं चाहता हूं कि ये सौभाग्य मंडी वालों को मिलना चाहिए। हर पांच साल बाद हिमाचल में सरकार बदलती रही है, लेकिन अब परिस्थितियां ही बदल चुकी हैं। अभी हमें ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जीताना है और अगला लक्ष्य 2022 का होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी नेताओं को संयमित भाषा बरतने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से काफी विचित्र बातें हिमाचल में देखने को मिल रही हैं। कई तरह के बयान आ रहे हैं। कुछ लोग कर्मचारियों के उपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। पहली बार सुना कि पटक-पटक कर मारेंगे। सब्र रखकर बोलना चाहिए। यही हमारी संस्कृति है, यही हमारे संस्कार हैं।" आखिर में उन्होंने कहा, “आजकल खेतों में काम है, सेब का सीजन भी है। मेरा आपसे निवेदन है कि आप मतदान जरूर करें। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।"

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! पूरे प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पोस्टकार्ड - कटवाल !
पिछला लेख शिमला ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मीडिया पनेलिस्ट का विस्तार किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

बिलासपुर ! नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ !

March 18, 2026 @ 04:43 pm

चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

March 18, 2026 @ 09:42 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

March 18, 2026 @ 09:18 pm

शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !

March 18, 2026 @ 09:14 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पर्यटन निगम के होटलों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भाजपा की आंतरिक गुटबाजी की वजह से तनाव में है नेता प्रतिपक्ष : मुख्यमंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

Shiwani Jaryal --March 18, 2026 @ 09:42 pm

0
चम्बा , 18 मार्च  [ विशाल सूद ] ! चम्बा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले जनजातीय

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

March 18, 2026 @ 09:18 pm

शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !

March 18, 2026 @ 09:14 pm

शिमला ! चैप्सली स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला तथा सम्भोट तिब्तियन उच्च पाठशाला शिमला के छात्र – छात्राओं ने देखी सदन की कार्यवाही !

March 18, 2026 @ 09:11 pm

शिमला ! राजभाषा हिन्दी पर आधारित” एक हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन !

March 18, 2026 @ 09:08 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! भारी मात्रा में पहाड़ी दरकने से एनएच 154,ए पुरी तरह से बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सख्ती,सदस्य के आचरण पर जताई नाराजगी !

खबर हिमाचल से

शिमला ! सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !