- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में आज पूर्वाह्न11:30 से 1.00 बजे संस्थान के समस्त वैज्ञानिकगण के लिए “राजभाषा हिन्दी पर आधारित” एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य वक्ता श्रीमती सुधा सिंह, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं सचिव नराकास, मुख्य आयकर आयुक्त, रेल्वे बोर्ड भवन, शिमला (हि॰प्र॰) रहीं। कार्यशाला की शुरुआत केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक महोदय द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत एवं संक्षिप्त भाषण से शुरू हुई। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता ने राजभाषा हिन्दी पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यशाला में संस्थान के सभी लगभग 15 वैज्ञानिकों ने भाग ले कर इसका लाभ उठाया। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में राजदीप बक्स, वीरेंद्र कुमार, धर्म प्रकाश गौतम, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता एवं पंकज ने अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में आज पूर्वाह्न11:30 से 1.00 बजे संस्थान के समस्त वैज्ञानिकगण के लिए “राजभाषा हिन्दी पर आधारित” एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य वक्ता श्रीमती सुधा सिंह, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं सचिव नराकास, मुख्य आयकर आयुक्त, रेल्वे बोर्ड भवन, शिमला (हि॰प्र॰) रहीं।
कार्यशाला की शुरुआत केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के निदेशक महोदय द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत एवं संक्षिप्त भाषण से शुरू हुई। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता ने राजभाषा हिन्दी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कार्यशाला में संस्थान के सभी लगभग 15 वैज्ञानिकों ने भाग ले कर इसका लाभ उठाया। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में राजदीप बक्स, वीरेंद्र कुमार, धर्म प्रकाश गौतम, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता एवं पंकज ने अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -