Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 03 मार्च 2026 मंगलवार ।।

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !

      Khabar Himachal Se

      सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! रोजाना पांच घरों में जा रहे हैं देव कमरूनाग, अब तक 120 मेहमाननवाजियों का दे चुके हैं मौका !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नियमों के मुताबिक चलेगा नगर निगम, गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त - महापौर !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! सुजानपुर कला मंच पर बेबी शो में नन्हें सितारों संग माताओं की भी शानदार प्रस्तुति ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • मंडी ! हषोल्लास के साथ मंडी में मनाया होली पर्व, सेरी मंच पर उड़ा गुलाल, राज माधव राय ने भी किया नगर भ्रमण  !
  • !! राशिफल 03 मार्च 2026 मंगलवार ।।
  • बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !
  • चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !
  • सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !
  • मंडी ! रोजाना पांच घरों में जा रहे हैं देव कमरूनाग, अब तक 120 मेहमाननवाजियों का दे चुके हैं मौका !
  • शिमला ! नियमों के मुताबिक चलेगा नगर निगम, गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त - महापौर !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर कला मंच पर बेबी शो में नन्हें सितारों संग माताओं की भी शानदार प्रस्तुति ! 
  • शिमला ; एमडब्ल्यूबी की मांग पर बजट 2026-27 में पत्रकारों को बड़ी राहत !
  • !! राशिफल 02 मार्च 2026 सोमवार !!
  • शिमला ! शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण !
  • शिमला ! एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार*“युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई, शिमला पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ मिशन ! 
  • शिमला ! कृषि विपणन बोर्ड में 110 करोड़ की अग्रिम राशि का हिसाब नहीं – कांग्रेस सरकार ने किसानों के पैसे पर डाका डाला : राकेश जमवाल !
  • सिरमौर ! बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप !
  • शिमला ! एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के ख़िलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पार्षद बिट्टू कुमार से बदसलूकी का आरोप !
  • शिमला ! जिला पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा मर्डर का आरोपी !
  • चम्बा ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर एकजुट होकर किया धरना प्रदर्शन !
  • सोलन ! जटोली के पास दो गाड़ियों में टक्कर, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान, बड़ा हादसा टला !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 03 मार्च 2026 मंगलवार ।।

March 3, 2026 @ 07:48 am

बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

March 2, 2026 @ 09:51 pm

चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !

March 2, 2026 @ 08:33 pm

सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

March 2, 2026 @ 08:30 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने रक्कड़ में फार्मेसी काॅलेज और डाडा-सिब्बा में अस्पताल भवन के शिलान्यास किए !
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने रक्कड़ में फार्मेसी काॅलेज और डाडा-सिब्बा में अस्पताल भवन के शिलान्यास किए !

द्वारा
विशाल सूद -
हिमाचल प्रदेश ( हिमाचल प्रदेश ) - November 17, 2020 @ 06:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के जसवां-परागपुर विधान सभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किये। उन्होंने 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डाडा-सिब्बा स्वास्थ्य संस्थान, दुर्गैण से भौली, सियूल से डुक्की तथा काहनपुर, नगोह, करांत सड़कों के स्तरोन्नयन, गुम्मी और कोटला खड्ड पर पुल निर्माण, जसवां तहसील के अंतर्गत घमरू, बरनैल, बोहला गांवों के लिए पृथक उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना और रिढ़ी कुठेड़ा उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने डाडा-सिब्बा में संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण 5.24 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने डाडा-सिब्बा में 6.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों की क्षमतायुक्त अस्पताल भवन, कोटला बैहड़ में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेटरेनरी पाॅलिक्लीनिक भवन, रक्कड़ में 19.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फार्मेसी काॅलेज का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बड़नाली से पौंग डैम और बधाल से धीमान बस्ती वाया बुहाला सड़क, कस्बा कोटला से कुई सड़क, कस्बा कोटला संसारपुर टैरेस के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जसवां तहसील में डुक्की कस्बा नंगल बस्सी पत्ती के संवद्ध्र्रन तथा तहसील डाडा-सिब्बा के अंतर्गत लोअर भलवाल में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के स्त्रोत के विस्तार एवं सुधार कार्य की आधारशिलाएं रखीं। इस अवसर पर कोटला बैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में देश और प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं जिससे कोरोना संकट में देश बेहतर स्थिति में है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का भी कोरोना संकट में सरकार का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश को कोरोना के कुशल प्रबंधन के लिए देश भर में बेहतर आंका गया है और स्वयं प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल मे केवल राजनीति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेवा और समर्पण की भावना से कार्य किया है जिससे प्रदेश के लोगो का विश्वास बढ़ा है और 2022 में भाजपा पुनः सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर, 2020 को प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का कई बार दौरा कर चुके हैं और कोरोनाकाल मे देश के पहले बड़े कार्यक्रम अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन में भी वह आए और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष लगाव से करोड़ों रुपये की सहायता प्रदेश को प्राप्त होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से हैं, जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि को स्वीकृति के मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और देहरा के ग्रीन कवर का पैसा जमा करवा दिया गया है। उन्होंने कोविड फण्ड में 32 लाख रुपये और 68 हजार मास्क देने के लिए क्षेत्र के लोगांे की सराहना की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जसवां परागपुर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के लिये निरीक्षण करवा दिया गया है जिसे अगली बैठक तक इसे मंजूर करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिये 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से 40623 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कारों के हिस्से के रूप में अदायगी पर 44540 करोड़ रुपये दिए गये। इसके अलावा 450 करोड़ रुपये 50 वर्षों तक बिना ब्याज और बिना किस्त के सहायता दी गयी। उन्होंने कहा कि धन कोई कमी नही आने दी जाएगी और एक टीम के रूप प्रदेश के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में रिकाॅर्ड समय मे अटल टनल को तैयार किया गया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के जसवां-परागपुर विधान सभा क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन किये। उन्होंने 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डाडा-सिब्बा स्वास्थ्य संस्थान, दुर्गैण से भौली, सियूल से डुक्की तथा काहनपुर, नगोह, करांत सड़कों के स्तरोन्नयन, गुम्मी और कोटला खड्ड पर पुल निर्माण, जसवां तहसील के अंतर्गत घमरू, बरनैल, बोहला गांवों के लिए पृथक उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना और रिढ़ी कुठेड़ा उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया।

जय राम ठाकुर ने डाडा-सिब्बा में संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण 5.24 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने डाडा-सिब्बा में 6.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों की क्षमतायुक्त अस्पताल भवन, कोटला बैहड़ में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेटरेनरी पाॅलिक्लीनिक भवन, रक्कड़ में 19.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फार्मेसी काॅलेज का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बड़नाली से पौंग डैम और बधाल से धीमान बस्ती वाया बुहाला सड़क, कस्बा कोटला से कुई सड़क, कस्बा कोटला संसारपुर टैरेस के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जसवां तहसील में डुक्की कस्बा नंगल बस्सी पत्ती के संवद्ध्र्रन तथा तहसील डाडा-सिब्बा के अंतर्गत लोअर भलवाल में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के स्त्रोत के विस्तार एवं सुधार कार्य की आधारशिलाएं रखीं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इस अवसर पर कोटला बैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में देश और प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं जिससे कोरोना संकट में देश बेहतर स्थिति में है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का भी कोरोना संकट में सरकार का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश को कोरोना के कुशल प्रबंधन के लिए देश भर में बेहतर आंका गया है और स्वयं प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल मे केवल राजनीति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेवा और समर्पण की भावना से कार्य किया है जिससे प्रदेश के लोगो का विश्वास बढ़ा है और 2022 में भाजपा पुनः सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर, 2020 को प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का कई बार दौरा कर चुके हैं और कोरोनाकाल मे देश के पहले बड़े कार्यक्रम अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन में भी वह आए और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष लगाव से करोड़ों रुपये की सहायता प्रदेश को प्राप्त होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से हैं, जो गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि को स्वीकृति के मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और देहरा के ग्रीन कवर का पैसा जमा करवा दिया गया है।

उन्होंने कोविड फण्ड में 32 लाख रुपये और 68 हजार मास्क देने के लिए क्षेत्र के लोगांे की सराहना की।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जसवां परागपुर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के लिये निरीक्षण करवा दिया गया है जिसे अगली बैठक तक इसे मंजूर करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिये 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से 40623 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कारों के हिस्से के रूप में अदायगी पर 44540 करोड़ रुपये दिए गये। इसके अलावा 450 करोड़ रुपये 50 वर्षों तक बिना ब्याज और बिना किस्त के सहायता दी गयी। उन्होंने कहा कि धन कोई कमी नही आने दी जाएगी और एक टीम के रूप प्रदेश के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में रिकाॅर्ड समय मे अटल टनल को तैयार किया गया।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख प्रदेश में हींग व केसर की खेती के लिए ‘कृषि से संपन्नता’ योजना आरम्भ !
पिछला लेख शिमला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान विनीता वर्मा को !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

मंडी ! हषोल्लास के साथ मंडी में मनाया होली पर्व, सेरी मंच पर उड़ा गुलाल, राज माधव राय ने भी किया नगर भ्रमण  !

March 2, 2026 @ 07:36 pm

बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

March 2, 2026 @ 09:51 pm

चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !

March 2, 2026 @ 08:33 pm

सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

March 2, 2026 @ 08:30 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! रोजाना पांच घरों में जा रहे हैं देव कमरूनाग, अब तक 120 मेहमाननवाजियों का दे चुके हैं मौका !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नियमों के मुताबिक चलेगा नगर निगम, गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त - महापौर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 03 मार्च 2026 मंगलवार ।।

पं रामेश्वर शर्मा-March 3, 2026 @ 07:48 am

0
मेष का आज का राशिफल (03 मार्च, 2026)   आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत

बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

March 2, 2026 @ 09:51 pm

चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !

March 2, 2026 @ 08:33 pm

सिरमौर ! सतोन के पास गिरी नदी पुल पर अनोखी पहल: पौधे लगाकर जताया रोष, बोले– “नहीं माने अधिकारी तो और हरियाली से घेरेंगे !

March 2, 2026 @ 08:30 pm

मंडी ! रोजाना पांच घरों में जा रहे हैं देव कमरूनाग, अब तक 120 मेहमाननवाजियों का दे चुके हैं मौका !

March 2, 2026 @ 08:08 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 03 मार्च 2026 मंगलवार ।।

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! घुमारवीं में कन्या विद्यालय के विलय के विरोध में फूटा आक्रोश,भाजपा ने निकाली रैली !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! शेर सिंह गायक की याद में छड्डी गेया तू वो संसार गीत यूट्यूब पर रीलिज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !