
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ननखड़ी । जिला शिमला के विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ननखड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त चालक आलमा व गरजा देवी गांव अड्ड्ू, डाकघर दनावली जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों में मीरा देवी, शकुंतला देवी व सत्या देवी शामिल हैं। यह हादसा सोोमवार सायंकाल 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। सैंट्रो गाड़ी ननखड़ी से अड्डू की ओर जा रही थी कि नालाबन में अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। मृतक दोनों महिलाएं एक ही गांव दनावली की रहने वाली थीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिलाओं को निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चालक आलमा देवी व गरजा देवी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
ननखड़ी । जिला शिमला के विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ननखड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त चालक आलमा व गरजा देवी गांव अड्ड्ू, डाकघर दनावली जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों में मीरा देवी, शकुंतला देवी व सत्या देवी शामिल हैं।
यह हादसा सोोमवार सायंकाल 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। सैंट्रो गाड़ी ननखड़ी से अड्डू की ओर जा रही थी कि नालाबन में अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। मृतक दोनों महिलाएं एक ही गांव दनावली की रहने वाली थीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिलाओं को निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चालक आलमा देवी व गरजा देवी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -