
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन, ( बद्दी ) 14 दिसंबर [ पंकज गोल्डी ] ! प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे। प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की। ओम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु ज़मीन से जुड़े नेता हैं और लंबे संघर्ष के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट और उनके द्वारा जनहित में लिए सभी फ़ैसलों का स्वागत करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने आखरी 6 महीने में बिना बजट के वोट बटोरने के लिए जो घोषणाएं की उनकी समीक्षा का फ़ैसला बिल्कुल सही है। पूर्व सरकार ने बिना बजट का प्रावधान किए जगह-जगह कागजों में स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थान खोल दिए थे। हलाकि धरातल पर संस्थान नहीं खोले गए सिर्फ केवल मात्र नोटिफिकेशन ही की गई थी। ओम शर्मा ने कहा कि हिमाचल फार्मा हब होने के साथ साथ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां देशभर के लोग उद्योगों में काम कर रहे हैं। इंटक जल्द मज़दूरों की अहम समस्याओं के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेगी और कामगारों को पेश आ रही दिक्कतों के हल का प्रयास किया जाएगा। ओम शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु हिमाचल में इस इंटक के कर्णधार हैं और इंटक सरकार तथा मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
सोलन, ( बद्दी ) 14 दिसंबर [ पंकज गोल्डी ] ! प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे। प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की।
ओम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु ज़मीन से जुड़े नेता हैं और लंबे संघर्ष के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट और उनके द्वारा जनहित में लिए सभी फ़ैसलों का स्वागत करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने आखरी 6 महीने में बिना बजट के वोट बटोरने के लिए जो घोषणाएं की उनकी समीक्षा का फ़ैसला बिल्कुल सही है। पूर्व सरकार ने बिना बजट का प्रावधान किए जगह-जगह कागजों में स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थान खोल दिए थे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हलाकि धरातल पर संस्थान नहीं खोले गए सिर्फ केवल मात्र नोटिफिकेशन ही की गई थी। ओम शर्मा ने कहा कि हिमाचल फार्मा हब होने के साथ साथ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां देशभर के लोग उद्योगों में काम कर रहे हैं।
इंटक जल्द मज़दूरों की अहम समस्याओं के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेगी और कामगारों को पेश आ रही दिक्कतों के हल का प्रयास किया जाएगा। ओम शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु हिमाचल में इस इंटक के कर्णधार हैं और इंटक सरकार तथा मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -