
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , [ बद्दी ] 14 फरवरी [ पंकज गोल्डी ] ! बरोटीवाला नालागढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है जिसमें काफी हद तक नियंत्रण करने में सफलता भी मिली है। पुलिस उसे पूरी तरह से खत्म करने का दावा नहीं कर सकती। इसके लिए लोगों और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। ये शब्द बददी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने नालागढ़ प्रैस क्लब में प्रैस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे कारगर उपाय है उन्हे खेलों से जोडऩा। इसके लिए गांव और कस्बों में बच्चों को खेलने के लिए मैदान विकसित किए जाने चाहिए। इससे बच्चों ध्यान नशे की बजाय खेलों पर रहेगा। एस. एस.पी. ने कहा कि बी.बी.एन. में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने पद्मश्री अजय ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि खेल के दम पर उनकी पहचान बनी है। इसके अतिरिक्त हिमाचल की बेटियां भी खेलों अच्छा नाम कमा रही हैं। चोरी और अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सी.सी.टी.वी. बहुत उपयोगी सिद्ध हुए है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भी सी.सी.टी.वी. कैमरों की सं ख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन का सदैव सहयोग किया है। इससे पहले नालागढ़ प्रेस क्लब में पधारने पर क्लब के क्लब के चेयरमैन सलीम कुरेशी और अध्यक्ष सतविन्द्र सैनी ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया तथा क्लब के संस्थापक सदस्य नुराता राम ठाकुर ने शाल देकर तथा विशेष रूप से पधारे पार्षद महेश गौतम ने टोपी पहना कर उनको स मानित किया। इस अवसर पर नालागढ़ के डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर, दभोटा चौकी इंचार्ज नीलम के अलावा क्लब के चेयरमैन सलीम कुरैशी, अध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी, सचिव अनिल कपूर, कोषाध्यक्ष अजय रत्तन, मनीष पाल, सुरिंदर सोनी, अनवर हुसैन, जसविंद्र सिंह, तरुण गुप्ता, हरिराम धीमान, पवन कौशल, रफी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
सोलन , [ बद्दी ] 14 फरवरी [ पंकज गोल्डी ] ! बरोटीवाला नालागढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है जिसमें काफी हद तक नियंत्रण करने में सफलता भी मिली है। पुलिस उसे पूरी तरह से खत्म करने का दावा नहीं कर सकती। इसके लिए लोगों और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग जरूरी है।
ये शब्द बददी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने नालागढ़ प्रैस क्लब में प्रैस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे कारगर उपाय है उन्हे खेलों से जोडऩा। इसके लिए गांव और कस्बों में बच्चों को खेलने के लिए मैदान विकसित किए जाने चाहिए। इससे बच्चों ध्यान नशे की बजाय खेलों पर रहेगा। एस. एस.पी. ने कहा कि बी.बी.एन. में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने पद्मश्री अजय ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि खेल के दम पर उनकी पहचान बनी है। इसके अतिरिक्त हिमाचल की बेटियां भी खेलों अच्छा नाम कमा रही हैं। चोरी और अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सी.सी.टी.वी. बहुत उपयोगी सिद्ध हुए है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भी सी.सी.टी.वी. कैमरों की सं ख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन का सदैव सहयोग किया है।
इससे पहले नालागढ़ प्रेस क्लब में पधारने पर क्लब के क्लब के चेयरमैन सलीम कुरेशी और अध्यक्ष सतविन्द्र सैनी ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया तथा क्लब के संस्थापक सदस्य नुराता राम ठाकुर ने शाल देकर तथा विशेष रूप से पधारे पार्षद महेश गौतम ने टोपी पहना कर उनको स मानित किया।
इस अवसर पर नालागढ़ के डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर, दभोटा चौकी इंचार्ज नीलम के अलावा क्लब के चेयरमैन सलीम कुरैशी, अध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी, सचिव अनिल कपूर, कोषाध्यक्ष अजय रत्तन, मनीष पाल, सुरिंदर सोनी, अनवर हुसैन, जसविंद्र सिंह, तरुण गुप्ता, हरिराम धीमान, पवन कौशल, रफी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -