
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! मुुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोलन नगर निगम के वासियों से आग्रह किया है कि 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम सोलन के संकल्प पत्र में निहित सभी वादों और विकास की संकल्पना को पूर्ण करेगी। मुख्यमन्त्री आज सोलन में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 03 से भाजपा प्रत्याशी रजनीबाला, वार्ड नम्बर 04 से स्वाति कश्यप, वार्ड नम्बर 05 से कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी, वार्ड नम्बर 08 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता तथा वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जन-जन के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमन्त्री ने कहा कि सोलन आज न केवल मिनी हिमाचल के रूप में जाना जाता है बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी यहां बसे हैं। उन्होंने कहा कि गत अनेक वर्षों से सोलन को नगर निगम बनाने की मांग की जा रही थी। सोलन के विकास के दृष्टिगत यह जायज मांग थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन को उसका जायज हक दिया है और जन भावनाओं का सम्मान किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सोलन को नगर निगम के जायज दर्जे के हक से महरूम रखा। उन्होंने कहा कि विकास को जन-जन तक पंहुचाने के लिए वर्तमान सरकार ने न केवल 412 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया बल्कि राज्य में 03 नए नगर निगम भी सृजित किए। इसके अतिरिक्त 03 विकास खण्ड एवं 07 नई नगर पंचायतें भी गठित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने लम्बे कार्यकाल में विकास प्रक्रिया में आमजन को सहभागी बनाने के लिए न तो नई ग्राम पंचायतें सृजित की और केवल एक नगर निगम गठित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर नगर निगम के मामले पर लोगों, विशेषकर ग्रामवासियों को बहकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर 05 वर्ष तक कोई कर नहीं लगाया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर नगर निगम क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों के लोगों की भूमि के अधिकार पूर्ववत ही रहेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सोलन जैसे बढ़ते शहरों के लिए केन्द्र सरकार से विशेष धनराशि की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। स्वच्छता, सौन्दर्य, उचित मल निकासी एवं आधुनिक अधोसंरचना पर इस मास्टर प्लान में विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक आयोजित सभी चुनावों में भारी जन सहयोग से भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा को भारी जन सहयोग मिलेगा। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर नगर निगम सोलन के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया। नगर निगम सोलन चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक नवीन योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री ने सोलन में पेयजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 16.50 करोड़ रुपए तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के आशीर्वाद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब 32 चिकित्सक तथा समुचित संख्या में पैरा मेडिकल कर्मी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमन्त्री 30 जून, 2021 से पूर्व शामती बाईपास का लोकार्पण करेंगें जो सोलन शहर की यातायात समस्या को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे तीव्र गति से विकसित होते शहर का विकास केवल विभिन्न भाजपा सरकारों की देन है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमन्त्री का स्वागत किया और सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव जतिन सोनी सहित नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों के 150 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। वार्ड नंबर-14 में भी 40 कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल, नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी एवं नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, बुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पुरूषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पूर्व परिवहन मन्त्री महेन्द्र नाथ सोफत, विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन ! मुुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोलन नगर निगम के वासियों से आग्रह किया है कि 07 अप्रैल, 2021 को होने वाले चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम सोलन के संकल्प पत्र में निहित सभी वादों और विकास की संकल्पना को पूर्ण करेगी। मुख्यमन्त्री आज सोलन में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 03 से भाजपा प्रत्याशी रजनीबाला, वार्ड नम्बर 04 से स्वाति कश्यप, वार्ड नम्बर 05 से कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी, वार्ड नम्बर 08 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता तथा वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जन-जन के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमन्त्री ने कहा कि सोलन आज न केवल मिनी हिमाचल के रूप में जाना जाता है बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी यहां बसे हैं। उन्होंने कहा कि गत अनेक वर्षों से सोलन को नगर निगम बनाने की मांग की जा रही थी। सोलन के विकास के दृष्टिगत यह जायज मांग थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन को उसका जायज हक दिया है और जन भावनाओं का सम्मान किया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सोलन को नगर निगम के जायज दर्जे के हक से महरूम रखा। उन्होंने कहा कि विकास को जन-जन तक पंहुचाने के लिए वर्तमान सरकार ने न केवल 412 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया बल्कि राज्य में 03 नए नगर निगम भी सृजित किए। इसके अतिरिक्त 03 विकास खण्ड एवं 07 नई नगर पंचायतें भी गठित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने लम्बे कार्यकाल में विकास प्रक्रिया में आमजन को सहभागी बनाने के लिए न तो नई ग्राम पंचायतें सृजित की और केवल एक नगर निगम गठित किया।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर नगर निगम के मामले पर लोगों, विशेषकर ग्रामवासियों को बहकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नगर निगम में सम्मिलित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर 05 वर्ष तक कोई कर नहीं लगाया जाएगा। मनरेगा की तर्ज पर नगर निगम क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों के लोगों की भूमि के अधिकार पूर्ववत ही रहेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सोलन जैसे बढ़ते शहरों के लिए केन्द्र सरकार से विशेष धनराशि की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। स्वच्छता, सौन्दर्य, उचित मल निकासी एवं आधुनिक अधोसंरचना पर इस मास्टर प्लान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक आयोजित सभी चुनावों में भारी जन सहयोग से भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को विजय प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा को भारी जन सहयोग मिलेगा।
जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर नगर निगम सोलन के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया।
नगर निगम सोलन चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक नवीन योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री ने सोलन में पेयजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 16.50 करोड़ रुपए तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के आशीर्वाद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब 32 चिकित्सक तथा समुचित संख्या में पैरा मेडिकल कर्मी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमन्त्री 30 जून, 2021 से पूर्व शामती बाईपास का लोकार्पण करेंगें जो सोलन शहर की यातायात समस्या को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे तीव्र गति से विकसित होते शहर का विकास केवल विभिन्न भाजपा सरकारों की देन है।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमन्त्री का स्वागत किया और सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव जतिन सोनी सहित नगर निगम सोलन के विभिन्न वार्डों के 150 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा। वार्ड नंबर-14 में भी 40 कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल, नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी एवं नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महामन्त्री त्रिलोक जमवाल, बुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पुरूषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, राष्ट्रीय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पूर्व परिवहन मन्त्री महेन्द्र नाथ सोफत, विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -