- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 मार्च [ विशाल सूद ] ! ज़िला पुलिस शिमला दिनांक 01/03/2026 को छोटा शिमला थाना पर बिजली विभाग की तरफ से एक शिकायत पत्र थाना पर प्राप्त हुआ जिसमें विभाग ने लोक भवन व मंत्री आवस के नजदीक स्थित अपने एक पावर स्टेशन से तारें चोरी होने के बारे में सूचना दी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना द्वारा मुकदमा संख्या 22/2026 दिनांक 01.03.2026 धारा 331(4), 305 BNS पंजीकृत किया गया और जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। अन्वेषण के दौरान सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की गई और शहर के विभिन्न कबाड़ की दुकानों और कबाड़ का कार्य करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध आरोपी की इस घटना में भूमिका का पता चला जो आरोपी *रंजीत उर्फ डैनी निवासी जिला दरभंगा (बिहार), हाल निवासी खलीनी, शिमला* से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई परंतु उक्त व्यक्ति पुलिस को झूठ बोलता रहा और गुमराह करता रहा।इसके खिलाफ पुलिस द्वारा धीरे धीरे सबूत एकत्रित किए गए। अन्वेषण के दौरान उक्त व्यक्ति की गाड़ी से चोरी की गई तांबे की तारें बरामद की गईं।इस ठोस साक्ष्य के बरामद होने के बाद ही आरोपी को दिनांक 06-03-26 को गिरफ्तार किया गया और गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि इस चोरी में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी पहचान *सोनू सहानी (उम्र 29 वर्ष) पुत्र नरेश साहनी गांव मुस्तफापुर तहसील हनुमान नगर ज़िला दरभंगा बिहार तथा अजय सहानी उर्फ लनटुन (उम्र 25 वर्ष) पुत्र उदगार साहनी गांव मुस्तफापुर तहसील हनुमान नगर ज़िला दरभंगा बिहार(हाल निवासी शिमला)* के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को दिनांक 08.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले संबंधित स्थान की रेकी की थी और 28.02.2026 की मध्यरात्रि को बिजली के तार काटकर चोरी की। चोरी किए गए तारों को जंगल के रास्तों से मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां उन्होंने अपने साथी रंजीत उर्फ डैनी को बुलाकर सामान उसकी गाड़ी में रख दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनू और अजय फरार हो गए थे और पुलिस की लगातार दबिश के चलते अंडरग्राउड हो गए परंतु जैसे ही इन्होंने यह से भागने की कोशिश की तब पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों को कैथलीघाट से दिल्ली की तरफ भागते हुए गिरफ्तार किया। अभियोग में आगामी कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस शिमला आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर पर दें।
शिमला , 09 मार्च [ विशाल सूद ] ! ज़िला पुलिस शिमला दिनांक 01/03/2026 को छोटा शिमला थाना पर बिजली विभाग की तरफ से एक शिकायत पत्र थाना पर प्राप्त हुआ जिसमें विभाग ने लोक भवन व मंत्री आवस के नजदीक स्थित अपने एक पावर स्टेशन से तारें चोरी होने के बारे में सूचना दी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना द्वारा मुकदमा संख्या 22/2026 दिनांक 01.03.2026 धारा 331(4), 305 BNS पंजीकृत किया गया और जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अन्वेषण के दौरान सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की गई और शहर के विभिन्न कबाड़ की दुकानों और कबाड़ का कार्य करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध आरोपी की इस घटना में भूमिका का पता चला जो आरोपी *रंजीत उर्फ डैनी निवासी जिला दरभंगा (बिहार), हाल निवासी खलीनी, शिमला* से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई परंतु उक्त व्यक्ति पुलिस को झूठ बोलता रहा और गुमराह करता रहा।इसके खिलाफ पुलिस द्वारा धीरे धीरे सबूत एकत्रित किए गए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अन्वेषण के दौरान उक्त व्यक्ति की गाड़ी से चोरी की गई तांबे की तारें बरामद की गईं।इस ठोस साक्ष्य के बरामद होने के बाद ही आरोपी को दिनांक 06-03-26 को गिरफ्तार किया गया और गहनता से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि इस चोरी में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी पहचान *सोनू सहानी (उम्र 29 वर्ष) पुत्र नरेश साहनी गांव मुस्तफापुर तहसील हनुमान नगर ज़िला दरभंगा बिहार तथा अजय सहानी उर्फ लनटुन (उम्र 25 वर्ष) पुत्र उदगार साहनी गांव मुस्तफापुर तहसील हनुमान नगर ज़िला दरभंगा बिहार(हाल निवासी शिमला)* के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को दिनांक 08.03.2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को अंजाम देने से पहले संबंधित स्थान की रेकी की थी और 28.02.2026 की मध्यरात्रि को बिजली के तार काटकर चोरी की। चोरी किए गए तारों को जंगल के रास्तों से मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां उन्होंने अपने साथी रंजीत उर्फ डैनी को बुलाकर सामान उसकी गाड़ी में रख दिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनू और अजय फरार हो गए थे और पुलिस की लगातार दबिश के चलते अंडरग्राउड हो गए परंतु जैसे ही इन्होंने यह से भागने की कोशिश की तब पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों को कैथलीघाट से दिल्ली की तरफ भागते हुए गिरफ्तार किया। अभियोग में आगामी कार्यवाही जारी है।
जिला पुलिस शिमला आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर पर दें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -