Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !
  • सोलन ! नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी/ईएसएम कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना जरूरी : सांसद सुरेश कश्यप !
  • ऊना ! मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 05 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 6 से 8 फरवरी तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति !
  • हमीरपुर ! बरोग महिला मंडल का स्मार्ट मीटरों का विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र !
  • शिमला ! सब्सिडी मॉडल से निवेश मॉडल तक पहुँचा देश का बजट, CAPEX में 516% वृद्धि और हर सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! चंद दिनों पूर्व उठाए गए मसले को सुप्रीम कोर्ट ले ही गई प्रदेश सरकार !
  • चम्बा ! गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कलाकार पहुंचे चम्बा !
  • शिमला ! पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : इंद्र सिंह गांधी !
  • ऊना ! हर लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डॉ. कत्याल !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Se चम्बा ! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न  !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न  !

द्वारा
K S Premi - -
चंबा ( सिहुंता ) - December 22, 2025 @ 05:33 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए शिक्षा के साथ वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।   कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम प्रारंभ कर शिक्षा के क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण बनाया है तथा प्रदेश में यूनिफॉर्म एजुकेशन के पैटर्न को बढ़ावा दिया है।विधानसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचा एवं सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।   इस अवधि के दौरान 50 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय करने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोटला तथा शाहपुर क्षेत्र से दो अतिरिक्त विद्युत फीडरों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अंतर्गत कोटला फीडर का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।    विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता व्यक्त की तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में प्रदेश के योगदान का भी उल्लेख किया।कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।    छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका “वृद्धाश्रम” ने समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विधानसभा अध्यक्ष का प्रधानाचार्य सोम दत्त ने स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।     सदस्य निदेश मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद,पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रमेश चंद सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए शिक्षा के साथ वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।
 
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम प्रारंभ कर शिक्षा के क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण बनाया है तथा प्रदेश में यूनिफॉर्म एजुकेशन के पैटर्न को बढ़ावा दिया है।विधानसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचा एवं सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
 
इस अवधि के दौरान 50 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय करने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोटला तथा शाहपुर क्षेत्र से दो अतिरिक्त विद्युत फीडरों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अंतर्गत कोटला फीडर का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। 
 
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता व्यक्त की तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में प्रदेश के योगदान का भी उल्लेख किया।कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
 
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका “वृद्धाश्रम” ने समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विधानसभा अध्यक्ष का प्रधानाचार्य सोम दत्त ने स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।  
 
सदस्य निदेश मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद,पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रमेश चंद सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! चिट्टा मुक्त हिमाचल, एक संकल्प, एक दिशा के तहत 26 दिसंबर को बिलासपुर में महा वॉकथॉन मंत्री राजेश धर्माणी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक !
पिछला लेख चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  टुंडी  में  पुस्तकालय का किया शुभारंभ  !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !

February 5, 2026 @ 09:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !