- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर, 24 मार्च ! उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से टीबी जागरूकता रैली एवं चिन्हित क्षय रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन के लिए जनभागीदारी, समय पर जांच एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में टीबी से ग्रसित व्यक्ति, टीबी मरीजों के पारिवारिक संपर्क, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, बीएमआई 18.5 से कम वाले व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह रोगी, उच्च जोखिम वाले गांवों के निवासी (जिले में 263 गांव चिन्हित), भीड़भाड़ वाले स्थानों में रहने वाले, कार्यस्थल पर जोखिम वाले व्यक्ति तथा शराब सेवन करने वाले एवं अन्य संवेदनशील समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। यही नहीं इस अभियान के तहत जिला में कुल 1,79,016 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर लगभग 537 संभावित टीबी मामलों की पहचान तथा 3,580 टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) मामलों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा टीबी मुक्त बिलासपुर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग दें।इस दौरान जीएनएम स्कूल की छात्राओं एवं प्रशिक्षण स्टाफ ने रैली के माध्यम से आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनंत चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिलासपुर, 24 मार्च ! उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से टीबी जागरूकता रैली एवं चिन्हित क्षय रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन के लिए जनभागीदारी, समय पर जांच एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में टीबी से ग्रसित व्यक्ति, टीबी मरीजों के पारिवारिक संपर्क, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, बीएमआई 18.5 से कम वाले व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह रोगी, उच्च जोखिम वाले गांवों के निवासी (जिले में 263 गांव चिन्हित), भीड़भाड़ वाले स्थानों में रहने वाले, कार्यस्थल पर जोखिम वाले व्यक्ति तथा शराब सेवन करने वाले एवं अन्य संवेदनशील समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यही नहीं इस अभियान के तहत जिला में कुल 1,79,016 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर लगभग 537 संभावित टीबी मामलों की पहचान तथा 3,580 टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) मामलों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा टीबी मुक्त बिलासपुर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग दें।
इस दौरान जीएनएम स्कूल की छात्राओं एवं प्रशिक्षण स्टाफ ने रैली के माध्यम से आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनंत चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -