
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 18 जून [ शिवानी ] ! 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनीष सरीन ने वक्तव्य दिया है की डलहौज़ी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शुमार है। प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतू में यह लाखों पर्यटकों का साक्षी बनता है परन्तु 2025 में डलहौज़ी का पर्यटन सीज़न अन्य वर्षों के मुक़ाबले औंधे मूँह गिरा है। मनीष ने कहा की डलहौज़ी पर्यटन उद्योग में इतनी भीषण गिरावट सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है क्यूंकि अधिक्तर स्थानीय जीविकाएँ पर्यटन उद्योग पर सीधे तौर पर आश्रित हैं। मनीष ने कहा की डलहौज़ी के पर्यटन उद्योग में प्रत्येक वर्ष बढ़ रही भारी गिरावट एक गंभीर विषय बन गया है व इस पर संजीदगी से समीक्षा करके वजह जानने की ज़रूरत है। पता लगाना ज़रूरी है की क्षेत्र में लगातार घटते पर्यटन उद्योग का कारण क्षेत्र में संसाधनों की कमी है या फिर वजह कुछ और है। मनीष ने कहा की क्षेत्र सम्बंधित इस गंभीर विषय के सम्बन्ध में वे जल्द एच पी टी डी सी के माननीय अध्यक्ष श्री आर एस बाली से समीक्षा बैठक करेंगे व समस्या का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। बयान जारी करते समय मनीष सरीन के साथ राजेश चोभियाल, इच्छा राम टंडन, रजत शर्मा, योगराज महाजन, विकास धीमान व दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
चम्बा , 18 जून [ शिवानी ] ! 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनीष सरीन ने वक्तव्य दिया है की डलहौज़ी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शुमार है। प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतू में यह लाखों पर्यटकों का साक्षी बनता है परन्तु 2025 में डलहौज़ी का पर्यटन सीज़न अन्य वर्षों के मुक़ाबले औंधे मूँह गिरा है।
मनीष ने कहा की डलहौज़ी पर्यटन उद्योग में इतनी भीषण गिरावट सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है क्यूंकि अधिक्तर स्थानीय जीविकाएँ पर्यटन उद्योग पर सीधे तौर पर आश्रित हैं। मनीष ने कहा की डलहौज़ी के पर्यटन उद्योग में प्रत्येक वर्ष बढ़ रही भारी गिरावट एक गंभीर विषय बन गया है व इस पर संजीदगी से समीक्षा करके वजह जानने की ज़रूरत है। पता लगाना ज़रूरी है की क्षेत्र में लगातार घटते पर्यटन उद्योग का कारण क्षेत्र में संसाधनों की कमी है या फिर वजह कुछ और है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मनीष ने कहा की क्षेत्र सम्बंधित इस गंभीर विषय के सम्बन्ध में वे जल्द एच पी टी डी सी के माननीय अध्यक्ष श्री आर एस बाली से समीक्षा बैठक करेंगे व समस्या का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। बयान जारी करते समय मनीष सरीन के साथ राजेश चोभियाल, इच्छा राम टंडन, रजत शर्मा, योगराज महाजन, विकास धीमान व दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -