नई दिल्ली में संरक्षण और पर्यटन का हुआ संगम चंबा की ओर से नाट आन मैप व एक्ट संस्था ने किया प्रतिनिधित्व
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 14 ऑक्टूबर [ शिवानी ] ! चलो चम्बा अभियान ग्लोबल वाइल्ड लाइफ व इको टूरिज्म फेयर 2025 का हिस्सा बना। यह आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक कान्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित हुआ। मेला एशियन एडवेंचर की ओर से आयोजित हुआ। इसमें चंबा की ओर से नाट आन मैप व एक्ट संस्था ने प्रतिनिधित्व किया। इस मेले में अपने-अपने क्षेत्रों में वन्यजीव अन्वेषण के लिए प्रसिद्ध 12 राज्यों और 19 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सभी ने अपने-अपने अनुभव के साथ ज्ञान साझा किया। हिमाचल प्रदेश के चंबा का नाट आन मैप संस्था के सदस्य शुभम शर्मा और सुनील ठाकुर ने एक्ट संस्था अध्यक्ष जसोदा छेत्री के नेतृत्व में भाग लिया। इस दौरान चंबा की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक पर्यटन क्षमता पर प्रकाश डाला। वन्यजीव संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला काफी महत्वपूर्ण रहा। यह पहला ग्लोबल वाइल्ड लाइफ मेला था। वन्य जीवन को जिम्मेदार पर्यटन के साथ मिलकर बढ़ावा देने, अन्य लोगों के साथ मिलकर नेटवर्क बनाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कई अन्य गतिविधियां भी हुई। इस दौरान मेला में मौजूद लोगों को चंबा के वन्य जीवन के बारे में जानकारी दी। लोगों को चंबा आने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया गया कि चंबा जिला में पांच वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैैं। यहां वन्य जीव व फ्लोरा व फोना की भरमार है। ऐसे में देश व विदेश के लोग चंबा आएं व चंबा में आकर वाइल्ड लाइफ को एक्सप्लोर करें। मेले का उद्देश्य सहयोग को सुविधाजनक बनाना, व्यावसायिक विकास और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच तैयार करना और जिम्मेदार पर्यटन के माध्यम से संरक्षण के प्रभाव को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान वन्यजीवों को बचाने के लिए समर्पित लोगों से मिलने, बातचीत करने और उनका समर्थन करने का अवसर मिला। वन्यजीव पर्यटन, व्यापारिक वस्तुओं का प्रदर्शन करने और हजारों पर्यटकों के सामने प्रचार करने के लिए बूथ बुक किए जाने पर भी चर्चा हुई। वहीं, नाट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा व हितधारकों की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए टूरिज्म गांधी आफ इंडिया राज बासु व एक्ट संस्था का आभार व्यक्त किया गया। चलो चम्बा अभियान के तहत एक्ट संस्था के साथ मिलकर हमारे लोग दिल्ली में आयोजित उक्त मेले में भाग लेने गए थे। वन्य जीव व जिम्मेदार पर्यटन की दृष्टि से यह मेला काफी महत्वपूर्ण रहा है। जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।कुमार अनुभव, संस्थापक नाट आन मैप संस्था।
चम्बा , 14 ऑक्टूबर [ शिवानी ] ! चलो चम्बा अभियान ग्लोबल वाइल्ड लाइफ व इको टूरिज्म फेयर 2025 का हिस्सा बना। यह आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक कान्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित हुआ। मेला एशियन एडवेंचर की ओर से आयोजित हुआ। इसमें चंबा की ओर से नाट आन मैप व एक्ट संस्था ने प्रतिनिधित्व किया। इस मेले में अपने-अपने क्षेत्रों में वन्यजीव अन्वेषण के लिए प्रसिद्ध 12 राज्यों और 19 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इसमें सभी ने अपने-अपने अनुभव के साथ ज्ञान साझा किया। हिमाचल प्रदेश के चंबा का नाट आन मैप संस्था के सदस्य शुभम शर्मा और सुनील ठाकुर ने एक्ट संस्था अध्यक्ष जसोदा छेत्री के नेतृत्व में भाग लिया। इस दौरान चंबा की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक पर्यटन क्षमता पर प्रकाश डाला। वन्यजीव संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला काफी महत्वपूर्ण रहा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
यह पहला ग्लोबल वाइल्ड लाइफ मेला था। वन्य जीवन को जिम्मेदार पर्यटन के साथ मिलकर बढ़ावा देने, अन्य लोगों के साथ मिलकर नेटवर्क बनाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही कई अन्य गतिविधियां भी हुई। इस दौरान मेला में मौजूद लोगों को चंबा के वन्य जीवन के बारे में जानकारी दी। लोगों को चंबा आने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया गया कि चंबा जिला में पांच वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैैं।
यहां वन्य जीव व फ्लोरा व फोना की भरमार है। ऐसे में देश व विदेश के लोग चंबा आएं व चंबा में आकर वाइल्ड लाइफ को एक्सप्लोर करें। मेले का उद्देश्य सहयोग को सुविधाजनक बनाना, व्यावसायिक विकास और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच तैयार करना और जिम्मेदार पर्यटन के माध्यम से संरक्षण के प्रभाव को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान वन्यजीवों को बचाने के लिए समर्पित लोगों से मिलने, बातचीत करने और उनका समर्थन करने का अवसर मिला।
वन्यजीव पर्यटन, व्यापारिक वस्तुओं का प्रदर्शन करने और हजारों पर्यटकों के सामने प्रचार करने के लिए बूथ बुक किए जाने पर भी चर्चा हुई। वहीं, नाट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा व हितधारकों की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए टूरिज्म गांधी आफ इंडिया राज बासु व एक्ट संस्था का आभार व्यक्त किया गया।
चलो चम्बा अभियान के तहत एक्ट संस्था के साथ मिलकर हमारे लोग दिल्ली में आयोजित उक्त मेले में भाग लेने गए थे। वन्य जीव व जिम्मेदार पर्यटन की दृष्टि से यह मेला काफी महत्वपूर्ण रहा है। जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कुमार अनुभव, संस्थापक नाट आन मैप संस्था।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -