- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 27 मार्च [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चम्बा–बालू पक्काटाला मार्ग पर चल रहा मुरम्मत कार्य इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत और निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताते चले कि तीन विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाले इस रास्ते में रोजाना सैकड़ों लोग पैदल अपने कामकाज को लेकर चम्बा आते और जाते रहते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और धूल-मिट्टी के कारण सफर करना जोखिम भरा हो गया है। खासकर बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मुरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की मुख्य कड़ी है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, ऐसे में कार्य में देरी जनजीवन को प्रभावित कर रही है। वहीं, प्रशासन से भी अपील की गई है कि निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाई जाए और ठेकेदार को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
चम्बा , 27 मार्च [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चम्बा–बालू पक्काटाला मार्ग पर चल रहा मुरम्मत कार्य इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत और निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताते चले कि तीन विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाले इस रास्ते में रोजाना सैकड़ों लोग पैदल अपने कामकाज को लेकर चम्बा आते और जाते रहते है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और धूल-मिट्टी के कारण सफर करना जोखिम भरा हो गया है। खासकर बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मुरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की मुख्य कड़ी है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, ऐसे में कार्य में देरी जनजीवन को प्रभावित कर रही है।
वहीं, प्रशासन से भी अपील की गई है कि निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाई जाए और ठेकेदार को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -