- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 26 मार्च [ विशाल सूद ] ! हमीरपुर जिला में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर गांधी चौक हमीरपुर में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर भंडारे का भी प्रबंध किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 43 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने मौके पर ही युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किए। मेले में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस दौरान युवा कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, भजन-कीर्तन और भंडारे के साथ-साथ रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भाग ले रहे हैं और विभिन्न कंपनियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। यह सभी कार्यक्रम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
हमीरपुर , 26 मार्च [ विशाल सूद ] ! हमीरपुर जिला में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के अवसर पर गांधी चौक हमीरपुर में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।
इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर भंडारे का भी प्रबंध किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 43 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने मौके पर ही युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किए। मेले में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस दौरान युवा कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, भजन-कीर्तन और भंडारे के साथ-साथ रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भाग ले रहे हैं और विभिन्न कंपनियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। यह सभी कार्यक्रम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -