- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर 06 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर के साथ बहने वाली व्यास नदी में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था, लेकिन नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण उस समय शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पंचायत आलमपुर के स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गोताखोर सुनील की टीम के सदस्य देव, सोनी और विजय ने नदी के बीच ट्यूब पाइप के सहारे खोज अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुजानपुर थाना क्षेत्र के गांव बुल्लो लोगनी के पास नदी किनारे से शव को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 23 से 25 वर्ष के बीच है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार युवती 3 मार्च से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौकी आलमपुर में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर 06 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर के साथ बहने वाली व्यास नदी में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था, लेकिन नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण उस समय शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।
इसके बाद पंचायत आलमपुर के स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गोताखोर सुनील की टीम के सदस्य देव, सोनी और विजय ने नदी के बीच ट्यूब पाइप के सहारे खोज अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुजानपुर थाना क्षेत्र के गांव बुल्लो लोगनी के पास नदी किनारे से शव को बाहर निकाल लिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 23 से 25 वर्ष के बीच है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार युवती 3 मार्च से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चौकी आलमपुर में दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -