Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !
  • !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !
  • शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !
  • मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !
  • मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !
  • बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल !
  • हमीरपुर ! डी ए वी. आलमपुर के होनहार छात्र विवान राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित !
  • सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !
  • हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !
  • शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र को लेकर भ्रम की स्थिति,राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा हो : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 17, 2026 @ 07:43 am

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

चम्बा ! बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम !

द्वारा
शिवानी जरयाल -
चंबा ( चंबा ) - May 20, 2024 @ 04:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा , 20 मई [ शिवानी ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भंजराडू में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता आनंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की पैरवी करते रहे हैं और लोकसभा सांसद के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किश्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। ऐसे में खरीद फरोख्त की राजनीति हिमाचल प्रदेश की जनता को मंजूरी नहीं है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा साल में प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर लागू किया। आपदा में राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया, जिसके तहत पूरी तरह से घर नष्ट होने पर मुआवजा राशि को 1.30 लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया, जबकि कच्चे घर को नुक्सान होने पर मुआवजा राशि 4000 रूपये बढ़ाकर एक लाख रूपये की। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को प्राथमिकता दी और अब तक इंतकाल के एक लाख तथा तकसीम के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन को बहाल किया है जबकि जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए दी है और इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है। जिन कर्मचारियों को पहले एनपीएस के तहत 2700 रूपये पैंशन मिल रही थी, उन्हें अब पुरानी पैंशन के तहत 32000 रूपये तक पैंशन मिल रही है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों में बांटा जा रहा है। विधवा महिलाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद दी जा रही है। दूध का समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य बना है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। इसके अतिरिक्त मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रूपये की गई है। भंजराडू में 25 भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चम्बा , 20 मई [ शिवानी ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आनंद शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भंजराडू में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता आनंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की पैरवी करते रहे हैं और लोकसभा सांसद के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किश्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। ऐसे में खरीद फरोख्त की राजनीति हिमाचल प्रदेश की जनता को मंजूरी नहीं है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा साल में प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर लागू किया। आपदा में राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया, जिसके तहत पूरी तरह से घर नष्ट होने पर मुआवजा राशि को 1.30 लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया, जबकि कच्चे घर को नुक्सान होने पर मुआवजा राशि 4000 रूपये बढ़ाकर एक लाख रूपये की।

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को प्राथमिकता दी और अब तक इंतकाल के एक लाख तथा तकसीम के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन को बहाल किया है जबकि जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए दी है और इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है। जिन कर्मचारियों को पहले एनपीएस के तहत 2700 रूपये पैंशन मिल रही थी, उन्हें अब पुरानी पैंशन के तहत 32000 रूपये तक पैंशन मिल रही है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे अब विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों में बांटा जा रहा है। विधवा महिलाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद दी जा रही है। दूध का समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य बना है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। इसके अतिरिक्त मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रूपये की गई है।

भंजराडू में 25 भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विधायक नीरज नैयर सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख मंडी ! मतदान की तारीख नजदीक आने से बिगड़ रहा भाजपा प्रत्याशी का मानसिक संतुलन : विक्रमादित्य !
पिछला लेख चम्बा ! कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के चुनाव प्रचार के लिए विधानसभा क्षेत्र चुराह पहुंचे मुख्यमंत्री ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !

February 16, 2026 @ 05:38 pm

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 17, 2026 @ 07:43 am

0
मेष का आज का राशिफल (17 फरवरी, 2026) आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा-

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !

February 16, 2026 @ 07:08 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

खबर हिमाचल से

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !