- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] ! राजधानी शिमला में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेतन में वृद्धि न करने पर सैहब सुसाईटी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले शनिवार कोनगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और काम ठप कर कर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नगर निगम के सैहब सुसाईटी के कर्मचारियों को नगर निगम लगातार प्रताड़ित कर रहा है। इन कर्मचारियों को हर साल वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि होती है लेकिन नगर निगम ने इस बार उनके वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। इसको लेकर कई बार नगर निगम कमिश्नर के पास भी गए लेकिन कमिश्नर द्वारा कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है जिसके चलते आज यहां पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन यदि नगर निगम वेतन में वृद्धि नहीं करता है तो आने वाले समय में शहर में सफाई व्यवस्था ठप्प कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] ! राजधानी शिमला में घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेतन में वृद्धि न करने पर सैहब सुसाईटी के कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले शनिवार कोनगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और काम ठप कर कर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नगर निगम के सैहब सुसाईटी के कर्मचारियों को नगर निगम लगातार प्रताड़ित कर रहा है। इन कर्मचारियों को हर साल वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि होती है लेकिन नगर निगम ने इस बार उनके वेतन में कोई भी वृद्धि नहीं की जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसको लेकर कई बार नगर निगम कमिश्नर के पास भी गए लेकिन कमिश्नर द्वारा कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है जिसके चलते आज यहां पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन यदि नगर निगम वेतन में वृद्धि नहीं करता है तो आने वाले समय में शहर में सफाई व्यवस्था ठप्प कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -