Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !
  • सोलन ! नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी/ईएसएम कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना जरूरी : सांसद सुरेश कश्यप !
  • ऊना ! मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 05 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 6 से 8 फरवरी तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति !
  • हमीरपुर ! बरोग महिला मंडल का स्मार्ट मीटरों का विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र !
  • शिमला ! सब्सिडी मॉडल से निवेश मॉडल तक पहुँचा देश का बजट, CAPEX में 516% वृद्धि और हर सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! चंद दिनों पूर्व उठाए गए मसले को सुप्रीम कोर्ट ले ही गई प्रदेश सरकार !
  • चम्बा ! गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कलाकार पहुंचे चम्बा !
  • शिमला ! पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : इंद्र सिंह गांधी !
  • ऊना ! हर लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डॉ. कत्याल !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू ने की एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू ने की एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - October 12, 2024 @ 06:40 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 12 अक्टूबर ! ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता कीमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को इस माह का वेतन 28 तारीख को प्रदान करने की घोषणा कीएचआरटीसी को ग्रीन एचआरटीसी बनाने का आह्वान कियामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बधाई देते हए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में एचआरटीसी की अतुलनीय भूमिका रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान परिवहन निगम की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रदेश की घुमावदार सड़कों से आरम्भ हुई एचआरटीसी की यात्रा आज आरामदेह सफर और विश्वास का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की 50 वर्षों की सफल यात्रा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अदम्य कौशल का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने इस माह एचआरटीसी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों की पेंशन 28 अक्तूबर को प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों के 55 माह के ओवर टाइम की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार 50 करोड़ रुपये प्रदान करेगी तथा 31 मार्च, 2025 तक ओवर टाईम का  पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों के 9 करोड़ रुपये के लम्बित चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति आगामी दो माह में कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी को ग्रीन एचआरटीसी तथा 31 मार्च, 2026 तक आत्मनिर्भर निगम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2025 तक एचआरटीसी अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निगम से जुड़ी मधुर स्मृतियों को सांझा करते हुए कहा कि एचआरटीसी ने 50 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने एचआरटीसी से आगामी 50 वर्षों की योजना पर भी कार्य करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया तथा कहा कि वर्ष 2026 तक प्रदेश सरकार निगम को विद्युत ऊर्जा के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहती है। निगम की बसों में ग्रीन हाईड्रोजर्न इंधन के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। इन सकारात्मक उपायों से एचआरटीसी की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं को ठीक कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी ने वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में सार्थक प्रयास कर रही है। इसी दृष्टिकोण के साथ एचआरटीसी को भी आर्थिक तंगी से उबारने के प्रयास किये जा रहे हैं। निगम की अधोसंरचना विकास व उन्नययन के साथ-साथ इसके कर्मचारियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। एचआरटीसी के लगभग 7,300 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और 1,546 अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है। परिवहन निगम में 608 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है और 550 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। एचआरटीसी के 421 कर्मचारियों को पदोन्नती का लाभ दिया गया है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान निगम के बेड़े में 210 नई साधारण बसें, 11 वोल्वांे बसें और 35 इलैक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। निगम को सशक्त करने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। वर्तमान में 297 टाइप-एक इलैक्ट्रिक बसें, 30 वातानुकूलित टाइप-3 इलैक्ट्रिक बसें, 50 मिनी व मिडि बसें और 24 वोल्वों बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। सरकार ने एचआरटीसी को इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान किये हैं। इसके अलावा दो हजार टाइप-दो इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने में एचआरटीसी की भूमिका अभिन्न है। इसके लिए एचआरटीसी में आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। सरकार इसमें हर तरह से मदद प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का हर क्षेत्र में समावेश किया जा रहा है, इसमें एचआरटीसी भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रदेश सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कैशलेस माध्यम से किराए के भुगतान के लिए बसों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई व एन.सी.एम.सी. कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। परिवहन क्षेत्र में यह सुविधाएं प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। यह सब निगम प्रबंधन और इसके कर्मठ कर्मचारियों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य को एचआरटीसी की स्वर्ण जयंती के मौके पर तैयार किया गया विशेष बैज भी लगाया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एचआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई देते हुए कहा कि एचआरटीसी की पहचान अपने कर्मचारियों की व्यवसायिकता और प्रतिबद्धता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। आज एचआरटीसी बस में यात्रा करना आनंद और आकर्षण का पर्याय हैं। एचआरटीसी में प्रबंधन कौशल से ऑक्यूपेंसी में वृद्धि हुई है और लोगों में निगम के प्रति विश्वास बढ़ा है। एचआरटीसी एक जज्बा है, काम के प्रति समर्पण है।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एचआरटीसी से भावनात्मक रिश्ता है। मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय रसील सिंह ठाकुर ने निगम की अनुकरणीय सेवा की है। एचआरटीसी रोजाना छह लाख यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाता है। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी को व्यावसायिक नजरिए से नहीं देखा जा सकता यह घाटे के रूटों पर भी निरंतर सेवाएं प्रदान करता है। यह संस्था लोक कल्याण के लिए कार्य कर रही है। एक दिन में निगम द्वारा लगभग 50 लाख रुपये रियायती सफर की सेवा के लिए वहन किए जाते हैं। प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम ने मुख्यमंत्री और सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी 24 घंटे कार्य कर जनसेवा के प्रति समर्पित है।प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर ने 50 वर्षों के दौरान एचआरटीसी की स्वर्णिम यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मान सिंह और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एचआरटीसी की 50 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक आकर्षक लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वृत चित्र भी प्रस्तुत किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. मुरारी लाल ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समारोह में विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मेंबर बीओडी एचआरटीसी बलदेव ठाकुर, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, निदेशक परिवहन डॉ. पंकज ललित, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, वरिष्ठ अधिकारी, एचआरटीसी परिवार के सभी सदस्य, पेंशनर और गणमान्य उपस्थित थे।

शिमला , 12 अक्टूबर ! ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को इस माह का वेतन 28 तारीख को प्रदान करने की घोषणा की
एचआरटीसी को ग्रीन एचआरटीसी बनाने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बधाई देते हए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में एचआरटीसी की अतुलनीय भूमिका रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान परिवहन निगम की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रदेश की घुमावदार सड़कों से आरम्भ हुई एचआरटीसी की यात्रा आज आरामदेह सफर और विश्वास का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की 50 वर्षों की सफल यात्रा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अदम्य कौशल का महत्वपूर्ण योगदान है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने इस माह एचआरटीसी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों की पेंशन 28 अक्तूबर को प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों के 55 माह के ओवर टाइम की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार 50 करोड़ रुपये प्रदान करेगी तथा 31 मार्च, 2025 तक ओवर टाईम का  पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों के 9 करोड़ रुपये के लम्बित चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति आगामी दो माह में कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी को ग्रीन एचआरटीसी तथा 31 मार्च, 2026 तक आत्मनिर्भर निगम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2025 तक एचआरटीसी अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने निगम से जुड़ी मधुर स्मृतियों को सांझा करते हुए कहा कि एचआरटीसी ने 50 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने एचआरटीसी से आगामी 50 वर्षों की योजना पर भी कार्य करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया तथा कहा कि वर्ष 2026 तक प्रदेश सरकार निगम को विद्युत ऊर्जा के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहती है।

निगम की बसों में ग्रीन हाईड्रोजर्न इंधन के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। इन सकारात्मक उपायों से एचआरटीसी की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं को ठीक कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी ने वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में सार्थक प्रयास कर रही है। इसी दृष्टिकोण के साथ एचआरटीसी को भी आर्थिक तंगी से उबारने के प्रयास किये जा रहे हैं। निगम की अधोसंरचना विकास व उन्नययन के साथ-साथ इसके कर्मचारियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

एचआरटीसी के लगभग 7,300 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और 1,546 अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है। परिवहन निगम में 608 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है और 550 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। एचआरटीसी के 421 कर्मचारियों को पदोन्नती का लाभ दिया गया है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान निगम के बेड़े में 210 नई साधारण बसें, 11 वोल्वांे बसें और 35 इलैक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। निगम को सशक्त करने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। वर्तमान में 297 टाइप-एक इलैक्ट्रिक बसें, 30 वातानुकूलित टाइप-3 इलैक्ट्रिक बसें, 50 मिनी व मिडि बसें और 24 वोल्वों बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है।

सरकार ने एचआरटीसी को इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान किये हैं। इसके अलावा दो हजार टाइप-दो इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने में एचआरटीसी की भूमिका अभिन्न है। इसके लिए एचआरटीसी में आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। सरकार इसमें हर तरह से मदद प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का हर क्षेत्र में समावेश किया जा रहा है, इसमें एचआरटीसी भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कैशलेस माध्यम से किराए के भुगतान के लिए बसों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई व एन.सी.एम.सी. कार्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। परिवहन क्षेत्र में यह सुविधाएं प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। यह सब निगम प्रबंधन और इसके कर्मठ कर्मचारियों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य को एचआरटीसी की स्वर्ण जयंती के मौके पर तैयार किया गया विशेष बैज भी लगाया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एचआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई देते हुए कहा कि एचआरटीसी की पहचान अपने कर्मचारियों की व्यवसायिकता और प्रतिबद्धता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

आज एचआरटीसी बस में यात्रा करना आनंद और आकर्षण का पर्याय हैं। एचआरटीसी में प्रबंधन कौशल से ऑक्यूपेंसी में वृद्धि हुई है और लोगों में निगम के प्रति विश्वास बढ़ा है। एचआरटीसी एक जज्बा है, काम के प्रति समर्पण है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का एचआरटीसी से भावनात्मक रिश्ता है। मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय रसील सिंह ठाकुर ने निगम की अनुकरणीय सेवा की है। एचआरटीसी रोजाना छह लाख यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाता है। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए 327 करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी को व्यावसायिक नजरिए से नहीं देखा जा सकता यह घाटे के रूटों पर भी निरंतर सेवाएं प्रदान करता है। यह संस्था लोक कल्याण के लिए कार्य कर रही है। एक दिन में निगम द्वारा लगभग 50 लाख रुपये रियायती सफर की सेवा के लिए वहन किए जाते हैं।

प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम ने मुख्यमंत्री और सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी 24 घंटे कार्य कर जनसेवा के प्रति समर्पित है।
प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर ने 50 वर्षों के दौरान एचआरटीसी की स्वर्णिम यात्रा की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मान सिंह और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एचआरटीसी की 50 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक आकर्षक लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वृत चित्र भी प्रस्तुत किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. मुरारी लाल ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

समारोह में विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मेंबर बीओडी एचआरटीसी बलदेव ठाकुर, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, निदेशक परिवहन डॉ. पंकज ललित, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, वरिष्ठ अधिकारी, एचआरटीसी परिवार के सभी सदस्य, पेंशनर और गणमान्य उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन !
पिछला लेख शिमला ! हिमाचल को पांच परियोजनाएं समर्पित करने के लिए राज्यपाल ने रक्षा मंत्री का आभार जताया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !

February 5, 2026 @ 09:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !