Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !
  • !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !
  • शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !
  • मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !
  • मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !
  • बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल !
  • हमीरपुर ! डी ए वी. आलमपुर के होनहार छात्र विवान राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित !
  • सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !
  • हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !
  • शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र को लेकर भ्रम की स्थिति,राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा हो : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 17, 2026 @ 07:43 am

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता : सीएम !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता : सीएम !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - May 7, 2024 @ 08:40 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 07 मई [ विशाल सूद ] ! जिला कुल्लू के शमशी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अहंकार में आकर विधानसभा में भगवान को चुनौती दी और कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि पापियों का भगवान भी साथ नहीं देता है और आम आदमी का हित चाहने वाली प्रदेश सरकार को भगवान ने बचाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग करने के बाद छह बागी एक महीने तक प्रदेश से भागते रहे और एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर रहे। हिमाचल प्रदेश लौटे तो सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में, जो उन्हें नहीं बल्कि उनके ब्रीफ़केसों को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है, इसलिए वह बार-बार अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं को ख़रीदने का प्रयास करने वाली भाजपा को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को कलंकित करने वालों को सबक़ सिखाने का वक्त आ गया है और प्रदेश की जनता ही लोकतंत्र को बचा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कंगना रणजीत के ख़िलाफ़ भी षडयंत्र रचा और उन्हें मंडी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। उन्होंने कहा कि कंगना अच्छी हीरोइन हैं, लेकिन उनके निर्देशक फ्लॉप हैं और फ़िल्म का फ्लॉप होना भी तय है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल कंगना के डायलॉग लिख रहे हैं और जयराम ठाकुर डायरेक्शन दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह राजनीति के हीरो हैं और उनकी जीत हो कर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम वोट मांग रही है और प्रदेश के मतदाता विकास को वोट देंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध का ख़रीद मूल्य 45 रुपए और भैंस के दूध का ख़रीद मूल्य 55 रुपए प्रति लीटर किया। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ौतरी तो अभी शुरूआत है और राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपए, न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए की, विधवाओं के लिए योजनाएं बनाई, कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया तथा उनका एरियर क्लीयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर पांच वर्ष तक सोते रहे और प्रदेश की संपदा को लुटाते रहे। जबकि वर्तमान राज्य सरकार जाग रही है और चोर दरवाज़े बंद कर रही है, जिससे एक वर्ष में 2200 करोड़ रुपए कमाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल हितैषी नहीं है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की और हिमाचल भाजपा के नेता केंद्र के पास एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए वापस लाने में अड़ंगे लगा रहे हैं। यही नहीं पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने 48 घंटे में कुल्लू जिला में बिजली, पानी और सड़कों को अस्थाई रूप से बहाल किया और 75 हज़ार फँसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित घर पहुँचाया। इतनी बड़ी आपदा के बीच कहीं भी अराजकता नहीं फैली और हिमाचल प्रदेश में अतिथि देवो भवः की संस्कृति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के बिना ही राज्य सरकार ने 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया और नियमों में बदलाव लाकर 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। वहीं भाजपा नेता राजनीति करते रहे और केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भूंतर से शमशी तक एक रोड शो भी निकाला। इस अवसर पर मंडी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिमला , 07 मई [ विशाल सूद ] ! जिला कुल्लू के शमशी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अहंकार में आकर विधानसभा में भगवान को चुनौती दी और कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता।

उन्होंने कहा कि पापियों का भगवान भी साथ नहीं देता है और आम आदमी का हित चाहने वाली प्रदेश सरकार को भगवान ने बचाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग करने के बाद छह बागी एक महीने तक प्रदेश से भागते रहे और एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

हिमाचल प्रदेश लौटे तो सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में, जो उन्हें नहीं बल्कि उनके ब्रीफ़केसों को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है, इसलिए वह बार-बार अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं को ख़रीदने का प्रयास करने वाली भाजपा को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को कलंकित करने वालों को सबक़ सिखाने का वक्त आ गया है और प्रदेश की जनता ही लोकतंत्र को बचा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कंगना रणजीत के ख़िलाफ़ भी षडयंत्र रचा और उन्हें मंडी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया। उन्होंने कहा कि कंगना अच्छी हीरोइन हैं, लेकिन उनके निर्देशक फ्लॉप हैं और फ़िल्म का फ्लॉप होना भी तय है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल कंगना के डायलॉग लिख रहे हैं और जयराम ठाकुर डायरेक्शन दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह राजनीति के हीरो हैं और उनकी जीत हो कर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम वोट मांग रही है और प्रदेश के मतदाता विकास को वोट देंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध का ख़रीद मूल्य 45 रुपए और भैंस के दूध का ख़रीद मूल्य 55 रुपए प्रति लीटर किया। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ौतरी तो अभी शुरूआत है और राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपए, न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए की, विधवाओं के लिए योजनाएं बनाई, कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया तथा उनका एरियर क्लीयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर पांच वर्ष तक सोते रहे और प्रदेश की संपदा को लुटाते रहे। जबकि वर्तमान राज्य सरकार जाग रही है और चोर दरवाज़े बंद कर रही है, जिससे एक वर्ष में 2200 करोड़ रुपए कमाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल हितैषी नहीं है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की और हिमाचल भाजपा के नेता केंद्र के पास एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए वापस लाने में अड़ंगे लगा रहे हैं। यही नहीं पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने 48 घंटे में कुल्लू जिला में बिजली, पानी और सड़कों को अस्थाई रूप से बहाल किया और 75 हज़ार फँसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित घर पहुँचाया।

इतनी बड़ी आपदा के बीच कहीं भी अराजकता नहीं फैली और हिमाचल प्रदेश में अतिथि देवो भवः की संस्कृति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के बिना ही राज्य सरकार ने 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया और नियमों में बदलाव लाकर 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज दिया। वहीं भाजपा नेता राजनीति करते रहे और केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भूंतर से शमशी तक एक रोड शो भी निकाला। इस अवसर पर मंडी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख सिरमौर ! मुख्यमंत्री नहीं कोमेडियन के रोल में नज़र आते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : डॉ राजीव बिंदल ! 
पिछला लेख बिलासपुर ! सुनण के पास एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौ#त !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !

February 16, 2026 @ 05:38 pm

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 17, 2026 @ 07:43 am

0
मेष का आज का राशिफल (17 फरवरी, 2026) आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा-

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

February 16, 2026 @ 07:55 pm

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

February 16, 2026 @ 07:14 pm

मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !

February 16, 2026 @ 07:11 pm

मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !

February 16, 2026 @ 07:08 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से

मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !

खबर हिमाचल से

शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !