सीएम बोले महिलाओं को आरक्षण राजीव गांधी की सोच
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! देश आज राजीव गांधी की 81वीं जयंती मना रहा है इसी कड़ी में छोटा शिमला सद्भावना चौक पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रियों सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को नई सोच दी। जब अमेरिका ने भारत को सुपर कंप्यूटर देने से इंकार कर दिया था, तब राजीव गांधी ने यह ठान लिया था कि 21वीं सदी भारत की होगी और भारत आईटी सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व करेगा। “आज आईटी सेक्टर में भारत का जो दबदबा है, वह राजीव गांधी की सोच का परिणाम है,”। राजीव गांधी को सामाजिक सुधारक के रूप में भी जाना जाता है। 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए उन्होंने महिलाओं को पंचायतों और शहरी निकायों में 33% आरक्षण दिलाया। यही सोच आगे बढ़कर 50% आरक्षण तक पहुंची। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सोनिया गांधी ने भी इस सोच को आगे बढ़ाया और आज महिलाओं को विधानसभा में 33% आरक्षण मिलने जा रहा है, जो राजीव गांधी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। वहीं इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। “उनकी सोच और दूरदृष्टि के कारण आज भारत आईटी क्रांति का लाभ उठा रहा है और युवा वर्ग को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। वहीं कांग्रेस के संगठन को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार चर्चा चल रही है। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी को भी इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है और रजनी पाटिल के साथ कल होने वाली बैठक में कांग्रेस संगठन के विस्तार और पार्टी संरचना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
शिमला , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! देश आज राजीव गांधी की 81वीं जयंती मना रहा है इसी कड़ी में छोटा शिमला सद्भावना चौक पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रियों सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को नई सोच दी। जब अमेरिका ने भारत को सुपर कंप्यूटर देने से इंकार कर दिया था, तब राजीव गांधी ने यह ठान लिया था कि 21वीं सदी भारत की होगी और भारत आईटी सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व करेगा। “आज आईटी सेक्टर में भारत का जो दबदबा है, वह राजीव गांधी की सोच का परिणाम है,”।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजीव गांधी को सामाजिक सुधारक के रूप में भी जाना जाता है। 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए उन्होंने महिलाओं को पंचायतों और शहरी निकायों में 33% आरक्षण दिलाया। यही सोच आगे बढ़कर 50% आरक्षण तक पहुंची। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सोनिया गांधी ने भी इस सोच को आगे बढ़ाया और आज महिलाओं को विधानसभा में 33% आरक्षण मिलने जा रहा है, जो राजीव गांधी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है।
वहीं इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। “उनकी सोच और दूरदृष्टि के कारण आज भारत आईटी क्रांति का लाभ उठा रहा है और युवा वर्ग को इसका सीधा फायदा मिल रहा है।
वहीं कांग्रेस के संगठन को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार चर्चा चल रही है। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी को भी इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है और रजनी पाटिल के साथ कल होने वाली बैठक में कांग्रेस संगठन के विस्तार और पार्टी संरचना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -