- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ के सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि प्रदान करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है। इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा। इस अवधि का भुगतान कर्मचारियों को नकद में किया जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वही हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है तथा सरकार के इस संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी कदम के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।इससे पेहले 14-10-2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संगठन द्वारा प्रधान सचिव(वित्त) से4% महगाई भत्ता जारी करने की मांग की गई थी।
शिमला , 16 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ के सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि प्रदान करने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है। इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवधि का भुगतान कर्मचारियों को नकद में किया जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वही हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है तथा सरकार के इस संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी कदम के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
इससे पेहले 14-10-2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संगठन द्वारा प्रधान सचिव(वित्त) से4% महगाई भत्ता जारी करने की मांग की गई थी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -