Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !
  • सोलन ! नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी/ईएसएम कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना जरूरी : सांसद सुरेश कश्यप !
  • ऊना ! मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 05 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 6 से 8 फरवरी तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति !
  • हमीरपुर ! बरोग महिला मंडल का स्मार्ट मीटरों का विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र !
  • शिमला ! सब्सिडी मॉडल से निवेश मॉडल तक पहुँचा देश का बजट, CAPEX में 516% वृद्धि और हर सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! चंद दिनों पूर्व उठाए गए मसले को सुप्रीम कोर्ट ले ही गई प्रदेश सरकार !
  • चम्बा ! गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कलाकार पहुंचे चम्बा !
  • शिमला ! पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : इंद्र सिंह गांधी !
  • ऊना ! हर लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डॉ. कत्याल !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! शिक्षा की गुणवत्ता पर तीन दिवसीय कार्यशाला हिप्पा में शुरू, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! शिक्षा की गुणवत्ता पर तीन दिवसीय कार्यशाला हिप्पा में शुरू, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ !

सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर कर रही कार्यः रोहित ठाकुर

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - November 21, 2024 @ 06:04 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 21 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला आज हिप्पा ( हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में आरंभ हो गई। समग्र शिक्षा और हिप्पा के संयुक्त तत्वाधान “क्वालिटी एजुकेशन इन हिमाचल” विषय पर हो रही इस कार्यशाला का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप , शिक्षा सचिव राकेश कंवर, केंद्र सरकार के उप शिक्षा सचिव लिंगराज पांडा, समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीआर शर्मा,  हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक प्रशांत सरकैक विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनको शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का कार्य दिया। इसी सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूलों को मर्ज करने का कठिन फैसला इस दिशा में लिया गया है। इसके पीछे सोच यही है कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने कहा कि  सरकार ने शिक्षा विभाग में सुधार का कार्य शुरू किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी, तब शिक्षकों के करीब 15 हजार पद खाली थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पदों को भरने का फैसला लिया। अकेले प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ही करीब 6 हजार से ज्यादा पदों को भरने की मंजूरी दी गई और प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब 3200 शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती कराई गईं। इसी तरह पीजीटी शिक्षकों  की भी तैनाती की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता इन शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में तैनात करने की है जहां शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विशेषकर दूरदराज के स्कूलों में तैनात किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में राजनीतिक हस्तक्षेप न करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षकों के बीच सत्र में तबादले पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग पर फोकस किया जा रहा है। शिक्षकों को एक्सपोजर टूर पर सिंगापुर भेजना और आईआईएम सिरमौर से स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षण देना इसी दिशा में उठाया गया कदम है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एससीईआरटी और जिला डाइटों को मजबूत करने का फैसला लिया है ताकि शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढाई करना का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने पंजाबी, उर्दू जैसी भाषाओं के संरक्षण पर भी बल दिया। शिक्षा मंत्री ने दिसंबर में होने वाले परख सर्वे को लेकर सभी से सहयोग की अपील की और कहा कि इसकी तैयारियों में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परख में प्रदर्शन हिमाचल का ओवरआल प्रदर्शन होगा। ऐसे में सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी शिक्षकों का आवाहन करते हुए कहा कि नीतियां सरकार के स्तर पर बनती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इनको लागू करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्होंने कहा कि कि आने वाले समय में शिक्षा के सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की तीन दिवसीय इस कार्यशाला से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी। कार्य़शाला में पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि हिमाचल कई मामलों में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ डाइट अच्छा कार्य कर रहे हैं, इनका अनुकरण दूसरे डाइट भी कर सकते हैं। इसी  तरह कई शिक्षक जो अच्छा कार्य कर रहा हो, उनके कार्यों को अन्य शिक्षकों के साथ शेयर किया जा सकता है। उन्होंने डाइटों को मजबूत करने और शिक्षकों के प्रशिक्षण को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल एनजीओ की भी सहायता शिक्षा में ले सकता है, देश में कई एनजीओ बेहतर कार्य कर रहे हैं जिनकी मदद ली जा सकती है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा में सुधार की बड़ी इच्छा शक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी। सरकार का स्कूलों को मर्ज करने का फैसला इसी दिशा में है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्कूलों के लिए क्लस्टर सिस्टम शुरू करने के फैसले के भी बेहतर परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम बच्चों की संख्या की समस्या से निपटने के लिए सरकार रेजिडेंशियल और डे बोर्डिंग की स्कूल खोलने की दिशा में काम कर रही है। शिक्षा सचिव ने केंद्र सरकार से राज्यों को शिक्षा लिए मिलने वाले फंड को लेकर लचीला रवैया अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फंड के इस्तेमाल करने में राज्यों को फ्लेक्सिबिलिटी देनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार रेकरिंग एक्सपेंडिचर के लिए भी फंड जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों की यह कार्यशाला प्रदेश में शिक्षा की सुधार की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे निश्चित तौर पर शिक्षा में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता एक चुनौती हमारे सामने है, जिसको मिलकर सभी को निपटना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्क्चर हैं, इसका पूरी तरह से इस्तेमाल कर हम शिक्षा में बेहतर सुधार कर सकते हैं। राजेश शर्मा ने हिमाचल में शिक्षा के परिदृश्य पर भी एक प्रेजेंटेशन भी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रति छात्र खर्च करने के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है। वहीं हिमाचल शिक्षा पर अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर रहा है, हालांकि इसका एक बड़ा हिस्सा शिक्षकों की सैलरी पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रति बच्चे का खर्च ज्यादा होने की एक बड़ी वजह स्कूलों में बच्चों की कम संख्या है। ऐसे में स्कूलों के साइज बढ़ाने से प्रति बच्चे पर हो रहे खर्च को भी कम किया जा सकता है। राजेश शर्मा ने चार दिसंबर को होने वाले परख सर्वे की तैयारियों पर भी जोर दिया। उन्होंने स्कूल प्रमुखों और अन्य अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं स्कूलों में इसकी तैयारियों को जांचें ताकि परख सर्वे में हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर हो।राजेश शर्मा ने कहा कि तीन दिवकीय यह कार्य़शाला में हिमचाल में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यशाला में शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आखिरी दिन इसकी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा मंत्री के सामने रखी जाएगी। केंद्र सरकार में उप सचिव शिक्षा लिंगराज पांडा ने नई शिक्षा नीति-2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एनसीईआरटी की प्रो. डा. संध्या ने एफएलएन का शिक्षा की गुणवत्ता में महत्व और प्रो.चारू मलिक ने स्कूली शिक्षकों की मैनटोरिंग विषय पर अपने विचार रखे।  समग्र शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन की नोडल आफिसर डा. मंजुला शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस कार्य़शाला में शिक्षा उपनिदेशक, डाइट प्रिसिंपल, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्कूलों के एमएसी समग्र शिक्षा निदेशालय में तैनात विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

शिमला , 21 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला आज हिप्पा ( हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में आरंभ हो गई। समग्र शिक्षा और हिप्पा के संयुक्त तत्वाधान “क्वालिटी एजुकेशन इन हिमाचल” विषय पर हो रही इस कार्यशाला का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया।

कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप , शिक्षा सचिव राकेश कंवर, केंद्र सरकार के उप शिक्षा सचिव लिंगराज पांडा, समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीआर शर्मा,  हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक प्रशांत सरकैक विशेष तौर पर मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनको शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का कार्य दिया। इसी सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूलों को मर्ज करने का कठिन फैसला इस दिशा में लिया गया है। इसके पीछे सोच यही है कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो। उन्होंने कहा कि  सरकार ने शिक्षा विभाग में सुधार का कार्य शुरू किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी, तब शिक्षकों के करीब 15 हजार पद खाली थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पदों को भरने का फैसला लिया। अकेले प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ही करीब 6 हजार से ज्यादा पदों को भरने की मंजूरी दी गई और प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब 3200 शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती कराई गईं।

इसी तरह पीजीटी शिक्षकों  की भी तैनाती की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता इन शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में तैनात करने की है जहां शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विशेषकर दूरदराज के स्कूलों में तैनात किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में राजनीतिक हस्तक्षेप न करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षकों के बीच सत्र में तबादले पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग पर फोकस किया जा रहा है। शिक्षकों को एक्सपोजर टूर पर सिंगापुर भेजना और आईआईएम सिरमौर से स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षण देना इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एससीईआरटी और जिला डाइटों को मजबूत करने का फैसला लिया है ताकि शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढाई करना का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने पंजाबी, उर्दू जैसी भाषाओं के संरक्षण पर भी बल दिया।

शिक्षा मंत्री ने दिसंबर में होने वाले परख सर्वे को लेकर सभी से सहयोग की अपील की और कहा कि इसकी तैयारियों में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परख में प्रदर्शन हिमाचल का ओवरआल प्रदर्शन होगा। ऐसे में सभी को इसके लिए प्रयास करने होंगे।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी शिक्षकों का आवाहन करते हुए कहा कि नीतियां सरकार के स्तर पर बनती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इनको लागू करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्होंने कहा कि कि आने वाले समय में शिक्षा के सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की तीन दिवसीय इस कार्यशाला से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

कार्य़शाला में पूर्व केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कहा कि हिमाचल कई मामलों में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ डाइट अच्छा कार्य कर रहे हैं, इनका अनुकरण दूसरे डाइट भी कर सकते हैं। इसी  तरह कई शिक्षक जो अच्छा कार्य कर रहा हो, उनके कार्यों को अन्य शिक्षकों के साथ शेयर किया जा सकता है। उन्होंने डाइटों को मजबूत करने और शिक्षकों के प्रशिक्षण को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल एनजीओ की भी सहायता शिक्षा में ले सकता है, देश में कई एनजीओ बेहतर कार्य कर रहे हैं जिनकी मदद ली जा सकती है।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा में सुधार की बड़ी इच्छा शक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी। सरकार का स्कूलों को मर्ज करने का फैसला इसी दिशा में है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्कूलों के लिए क्लस्टर सिस्टम शुरू करने के फैसले के भी बेहतर परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम बच्चों की संख्या की समस्या से निपटने के लिए सरकार रेजिडेंशियल और डे बोर्डिंग की स्कूल खोलने की दिशा में काम कर रही है।

शिक्षा सचिव ने केंद्र सरकार से राज्यों को शिक्षा लिए मिलने वाले फंड को लेकर लचीला रवैया अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फंड के इस्तेमाल करने में राज्यों को फ्लेक्सिबिलिटी देनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार रेकरिंग एक्सपेंडिचर के लिए भी फंड जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों की यह कार्यशाला प्रदेश में शिक्षा की सुधार की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे निश्चित तौर पर शिक्षा में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता एक चुनौती हमारे सामने है, जिसको मिलकर सभी को निपटना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्क्चर हैं, इसका पूरी तरह से इस्तेमाल कर हम शिक्षा में बेहतर सुधार कर सकते हैं।

राजेश शर्मा ने हिमाचल में शिक्षा के परिदृश्य पर भी एक प्रेजेंटेशन भी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रति छात्र खर्च करने के मामले में देश में पांचवें स्थान पर है। वहीं हिमाचल शिक्षा पर अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर रहा है, हालांकि इसका एक बड़ा हिस्सा शिक्षकों की सैलरी पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रति बच्चे का खर्च ज्यादा होने की एक बड़ी वजह स्कूलों में बच्चों की कम संख्या है। ऐसे में स्कूलों के साइज बढ़ाने से प्रति बच्चे पर हो रहे खर्च को भी कम किया जा सकता है।

राजेश शर्मा ने चार दिसंबर को होने वाले परख सर्वे की तैयारियों पर भी जोर दिया। उन्होंने स्कूल प्रमुखों और अन्य अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं स्कूलों में इसकी तैयारियों को जांचें ताकि परख सर्वे में हिमाचल का प्रदर्शन बेहतर हो।राजेश शर्मा ने कहा कि तीन दिवकीय यह कार्य़शाला में हिमचाल में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यशाला में शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आखिरी दिन इसकी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा मंत्री के सामने रखी जाएगी।

केंद्र सरकार में उप सचिव शिक्षा लिंगराज पांडा ने नई शिक्षा नीति-2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एनसीईआरटी की प्रो. डा. संध्या ने एफएलएन का शिक्षा की गुणवत्ता में महत्व और प्रो.चारू मलिक ने स्कूली शिक्षकों की मैनटोरिंग विषय पर अपने विचार रखे।  समग्र शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन की नोडल आफिसर डा. मंजुला शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस कार्य़शाला में शिक्षा उपनिदेशक, डाइट प्रिसिंपल, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्कूलों के एमएसी समग्र शिक्षा निदेशालय में तैनात विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाया जा रहा जश्न, मीडिया से मिली जानकारी : विक्रमादित्य ! 
पिछला लेख बिलासपुर ! घुमारवी के मिनर्वा स्कूल में  मंत्री राजेश धर्मानी ने नवाजे  होनहार !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !

February 5, 2026 @ 09:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !