Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !
  • सोलन ! नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी/ईएसएम कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना जरूरी : सांसद सुरेश कश्यप !
  • ऊना ! मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण !
  • !! राशिफल 05 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 6 से 8 फरवरी तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति !
  • हमीरपुर ! बरोग महिला मंडल का स्मार्ट मीटरों का विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र !
  • शिमला ! सब्सिडी मॉडल से निवेश मॉडल तक पहुँचा देश का बजट, CAPEX में 516% वृद्धि और हर सेक्टर में ऐतिहासिक विस्तार : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! चंद दिनों पूर्व उठाए गए मसले को सुप्रीम कोर्ट ले ही गई प्रदेश सरकार !
  • चम्बा ! गणतंत्र दिवस पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों कलाकार पहुंचे चम्बा !
  • शिमला ! पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री :  जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : इंद्र सिंह गांधी !
  • ऊना ! हर लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : डॉ. कत्याल !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seसिरमौर ! श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सिरमौर ! श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल !

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

द्वारा
विशाल सूद -
सिरमौर ( सिरमौर ) - November 5, 2025 @ 08:09 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर , 05 नवंबर [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका जी झील के देवघाट पर प्रतिदिन आरती के आयोजन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ इस पवित्र स्थान पर आते हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। भगवान परशुराम की कृपा इस अटूट आस्था पर सदा बनी रहे। उन्होंने आरती की नई परंपरा शुरू करने के लिए ज़िला प्रशासन और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की सराहना की और स्थानीय आश्रमवासियों से नियमित रूप से आरती करने का आग्रह किया। लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए उन्होंने देश की रक्षा में सिरमौर के लोगों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति का संगम यह मेला देश भर के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। राज्यपाल ने श्री रेणुका जी क्षेत्र में प्राकृतिक सौन्दर्य के संवर्धन और इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार और समाज से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने गांव को नशे के खतरे से मुक्त और सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी सबसे बड़ी विरासत है और इसका पालन और संरक्षण करके ही समाज वास्तव में समृद्ध हो सकता है। श्री रेणुका जी को हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत तीर्थ स्थलों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मिलन की सदियों पुरानी परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के मन में बसी हुई हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेलों और त्योहारों ने पीढ़ियों से भारत की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हमें अपनेे नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी संरक्षित करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि श्री रेणुका जी मेला भगवान परशुराम जी का अपनी माता देवी रेणुका जी के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह मेला भारतीय समाज के शाश्वत मूल्यों को कायम रखता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देवी रेणुका जी का विशेष धार्मिक महत्त्व है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक देव विदाई समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सहायता समूहों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्यपाल का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले का आयोजन ग्रीन फेयर के रूप में किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ विभागीय प्रदर्शनियों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। उद्योग विभाग ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि बागवानी विभाग दूसरे और कृषि विभाग तीसरे स्थान पर रहा। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इससे पहले सुबह, माइना हेलीपैड पर राज्यपाल का विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सिरमौर , 05 नवंबर [ विशाल सूद ] ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका जी झील के देवघाट पर प्रतिदिन आरती के आयोजन की पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ इस पवित्र स्थान पर आते हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। भगवान परशुराम की कृपा इस अटूट आस्था पर सदा बनी रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने आरती की नई परंपरा शुरू करने के लिए ज़िला प्रशासन और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की सराहना की और स्थानीय आश्रमवासियों से नियमित रूप से आरती करने का आग्रह किया। लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए उन्होंने देश की रक्षा में सिरमौर के लोगों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति का संगम यह मेला देश भर के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

राज्यपाल ने श्री रेणुका जी क्षेत्र में प्राकृतिक सौन्दर्य के संवर्धन और इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार और समाज से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने गांव को नशे के खतरे से मुक्त और सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी सबसे बड़ी विरासत है और इसका पालन और संरक्षण करके ही समाज वास्तव में समृद्ध हो सकता है। श्री रेणुका जी को हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत तीर्थ स्थलों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मिलन की सदियों पुरानी परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के मन में बसी हुई हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मेलों और त्योहारों ने पीढ़ियों से भारत की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हमें अपनेे नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी संरक्षित करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि श्री रेणुका जी मेला भगवान परशुराम जी का अपनी माता देवी रेणुका जी के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह मेला भारतीय समाज के शाश्वत मूल्यों को कायम रखता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देवी रेणुका जी का विशेष धार्मिक महत्त्व है।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक देव विदाई समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सहायता समूहों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्यपाल का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले का आयोजन ग्रीन फेयर के रूप में किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ विभागीय प्रदर्शनियों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। उद्योग विभाग ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि बागवानी विभाग दूसरे और कृषि विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इससे पहले सुबह, माइना हेलीपैड पर राज्यपाल का विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण !
पिछला लेख चम्बा ! टीबी रोग विभाग के दी एनएसएस कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

चम्बा ! दो शातिरों द्वारा बेजुबान गाय को पिकअप में डालकर रात के अंधेरे में छोड़ने का मामला आया सामने !

February 5, 2026 @ 09:25 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !