- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! पांवटा साहिब पांवटा साहिब उपमंडल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक की पहचान कर्ण शर्मा, पुत्र सीता राम शर्मा, निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण आईटीआई का प्रशिक्षु था और हाल ही में अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार घटना से पहले घर का माहौल सामान्य था और किसी तरह के तनाव या विवाद की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह घटना सभी को हैरान कर रही है। कर्ण के पिता पांवटा साहिब में सब्जी की दुकान चलाते हैं, और परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर संकेत है कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहारे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। परिवार और समाज को मिलकर इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
सिरमौर , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! पांवटा साहिब पांवटा साहिब उपमंडल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान कर्ण शर्मा, पुत्र सीता राम शर्मा, निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण आईटीआई का प्रशिक्षु था और हाल ही में अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रह रहा था।
परिजनों के अनुसार घटना से पहले घर का माहौल सामान्य था और किसी तरह के तनाव या विवाद की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह घटना सभी को हैरान कर रही है। कर्ण के पिता पांवटा साहिब में सब्जी की दुकान चलाते हैं, और परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
यह घटना समाज के लिए एक गंभीर संकेत है कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहारे पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। परिवार और समाज को मिलकर इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -