- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 दिसम्बर [ शिवानी ] ! देश के तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। चम्बा मुख्यालय के मुख्य चौक पर भी आज भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हलवा बांट कर जशन मनाया गया। इस उपलक्ष में यहां पटाखे फोड़ने के साथ ही नाच गाकर जीत का जश्न मनाया गया। तीन राज्यों में जीत के बाद अब भाजपा 2024 के चुनावों की तैयारी में जुटी है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। चम्बा मुख्यालय के मुख्य चौक पर हलवा बांट रहे भाजपा की महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीनों राज्य में जो प्रचंड जीत मिली है उसमें मोदी जी का नाम एक बार फिर से पूरे देश में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन तीन राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है इस तरह 2024 में अब एक बार फिर केंद्र में भाजपा की जीत होगी और मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
चम्बा , 04 दिसम्बर [ शिवानी ] ! देश के तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। चम्बा मुख्यालय के मुख्य चौक पर भी आज भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हलवा बांट कर जशन मनाया गया। इस उपलक्ष में यहां पटाखे फोड़ने के साथ ही नाच गाकर जीत का जश्न मनाया गया। तीन राज्यों में जीत के बाद अब भाजपा 2024 के चुनावों की तैयारी में जुटी है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है।
चम्बा मुख्यालय के मुख्य चौक पर हलवा बांट रहे भाजपा की महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीनों राज्य में जो प्रचंड जीत मिली है उसमें मोदी जी का नाम एक बार फिर से पूरे देश में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन तीन राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है इस तरह 2024 में अब एक बार फिर केंद्र में भाजपा की जीत होगी और मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -