
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , [ चुवाड़ी ] 22 जनवरी [ ज्योति ] ! एनपीएसईए खंड चुवाड़ी ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार कुलदीप सिंह पठानिया जी को बीबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में सम्मानित किया। सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष जी को शाल व टोपी से सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष महोदय जी को तलवार व चम्बा थाल देकर माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार का धन्यवाद और अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय को 50 किलो के फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। एनपीएसइए कर्मचारियों में ओपीएस बहाली पर खुशी की लहर है। सभी कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू जी का आभार व्यक्त किया है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को कई सालों से कर्मचारी उठा रहे थे। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले ये वायदा किया था कि वह पुरानी पेंशन पहली कैबिनेट में लागू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के अनुसार पहली कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को कांगड़ा में हो रहे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भी भाग लेंगे। इस मौके पर एनपीएसईए खड चुवाड़ी के सभी सदस्य के साथ जिला स्तरीय टीम सुनील जरयाल, अमित, उत्तम, अर्जुन उपस्थित रहे । खंड चुवाड़ी के महासचिव गगन सिंह बीआरसीसी राज कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, जगभुषण, हसं राज, नीरज, सुभाष, गौरव, संजय, अमन, सुरेन्द्र, अशोक, नरेश, करण, राजीव, महेश, अनुपम इत्यादि उपस्थित रहे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , [ चुवाड़ी ] 22 जनवरी [ ज्योति ] ! एनपीएसईए खंड चुवाड़ी ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार कुलदीप सिंह पठानिया जी को बीबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में सम्मानित किया। सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष जी को शाल व टोपी से सम्मानित किया गया।
कर्मचारियों ने इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष महोदय जी को तलवार व चम्बा थाल देकर माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार का धन्यवाद और अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय को 50 किलो के फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। एनपीएसइए कर्मचारियों में ओपीएस बहाली पर खुशी की लहर है। सभी कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखू जी का आभार व्यक्त किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को कई सालों से कर्मचारी उठा रहे थे। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले ये वायदा किया था कि वह पुरानी पेंशन पहली कैबिनेट में लागू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के अनुसार पहली कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।
कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को कांगड़ा में हो रहे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भी भाग लेंगे। इस मौके पर एनपीएसईए खड चुवाड़ी के सभी सदस्य के साथ जिला स्तरीय टीम सुनील जरयाल, अमित, उत्तम, अर्जुन उपस्थित रहे ।
खंड चुवाड़ी के महासचिव गगन सिंह बीआरसीसी राज कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, जगभुषण, हसं राज, नीरज, सुभाष, गौरव, संजय, अमन, सुरेन्द्र, अशोक, नरेश, करण, राजीव, महेश, अनुपम इत्यादि उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -