
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर कुंडलू गांव के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है। घायल युवक की नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मृतक युवक की पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक बिलासपुर जिले के नैना देवी तहसील के दगडाहन गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि को हुआ। दगड़ाहन निवासी रोहित कुमार व इसी गांव का चालक धीरज कुमार शुक्रवार को पिकअप से सब्जी लेकर चंडीगढ़ गए थे। वापसी में उन्होंने प्याज भर रखे थे। घटना के दौरान रोहित कुमार गाड़ी चला रहा था। कुंडलू गांव के समीप रोहित अपना संतुलन खो बैठा और पिकअप 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान वहां से निकल रही किसी वाहन चालक ने इसे गिरते हुए देख लिया। उसने इसकी सूचना 108 नंबर पर दे दी। 108 एंबुलेंस की ओर से जोघों चौकी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मद्द से दोनों को खाई से बाहर निकाला। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि धीरज घायल अवस्था में था। उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीपीओ विवेक कुमार ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।
नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर कुंडलू गांव के समीप एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है। घायल युवक की नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मृतक युवक की पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक बिलासपुर जिले के नैना देवी तहसील के दगडाहन गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार मध्य रात्रि को हुआ। दगड़ाहन निवासी रोहित कुमार व इसी गांव का चालक धीरज कुमार शुक्रवार को पिकअप से सब्जी लेकर चंडीगढ़ गए थे। वापसी में उन्होंने प्याज भर रखे थे। घटना के दौरान रोहित कुमार गाड़ी चला रहा था। कुंडलू गांव के समीप रोहित अपना संतुलन खो बैठा और पिकअप 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान वहां से निकल रही किसी वाहन चालक ने इसे गिरते हुए देख लिया। उसने इसकी सूचना 108 नंबर पर दे दी। 108 एंबुलेंस की ओर से जोघों चौकी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मद्द से दोनों को खाई से बाहर निकाला। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि धीरज घायल अवस्था में था। उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
एसडीपीओ विवेक कुमार ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -