Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 19 अक्टूबर 2025 रविवार !!

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! बाजार में स्वदेशी सामान को खरीदने के लिए दिखा रहे लोग दिलचस्पी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री। 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! जिला अस्पताल में ऐतिहासिक सफल ऑपरेशन, ट्यूब खोलने के बाद महिला नॉर्मल प्रेग्नेंसी के लिए तैयार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगड़ा ! धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश पड़ रही तेज धूप से लोगों को फिर होने लगा गर्मी का अहसास !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री। 
  • हमीरपुर ! बाजार में स्वदेशी सामान को खरीदने के लिए दिखा रहे लोग दिलचस्पी !
  • शिमला ! दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, बोले–हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से बचें !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री पूर्व सरकार और अपने मंत्रियों पर सवाल उठाने की बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं : जय राम ठाकुर !
  • शिमला ! भाजपा ने नियुक्त करे 17 जिलों के प्रभारी एवं सह प्रभारी !
  • चम्बा ! कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! देश में लालू परिवार इकलौता जिसे सपरिवार मिलते हैं कोर्ट के नोटिस: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • !! राशिफल 19 अक्टूबर 2025 रविवार !!
  • शिमला ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई !
  • शिमला ! राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं !
  • शिमला ! विश्वविद्यालय में आउटसोर्स पर कार्यरत सभी कर्मचारी हपुटवा अध्यक्ष डॉ नितिन व्यास से मिले !
  • बिलासपुर ! चहुंमुखी विकास को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लें विद्यार्थी: राजेश धर्माणी !
  • चम्बा ! समर्थ - 2025 अभियान के तहत जिला चंबा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू !
  • बिलासपुर ! जिला में 2 अक्तूबर को ग्राम सभाओं में आपदा प्रबंधन रहेगा विशेष एजेंडा !
  • बिलासपुर ! तकनीकी शिक्षा मंत्री ने जारी किया स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का गिफ्ट पैक ‘व्यास प्योर’ !
  • चम्बा ! अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित !
  • बिलासपुर ! वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और ज्ञान समाज का मार्गदर्शन करता है: डीसी !
  • चम्बा ! बच्चों के इनोवेटिव आविष्कारों से ही तैयार होते है भविष्य के वैज्ञानिक : गोपाल सिंह ! 
  • चम्बा ! साहो चम्बा को जोड़ने वाले बाया चामुंडा मार्ग पर पड़ी गहरी बड़ी दरारें !
और अधिक खबरें

शिमला ! मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं !

October 19, 2025 @ 05:51 pm

शिमला ! राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !

October 19, 2025 @ 05:49 pm

शिमला ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई !

October 19, 2025 @ 05:45 pm

!! राशिफल 19 अक्टूबर 2025 रविवार !!

October 19, 2025 @ 07:41 am
होम Khabar Himachal Seन्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया !
  • खबर हिमाचल से

न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - June 30, 2021 @ 07:34 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह के अंतर्गत फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी का जन्म 01 जुलाई, 1959 को कर्नाटक के जिला शिवमोगा के भद्रावती में हुआ। इन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा पेपर टाउन भद्रावती से प्राप्त की। इन्होंने बी.बी.एस. महाविद्यालय शिवमोगा से प्री युनिवर्सिटी शिक्षा तथा मैसूर विश्वविद्यालय से बी.ए. एल.एल.एम. की उपाधी प्राप्त की। वह वर्ष 1987 में कर्नाटक राज्य बार काउंसिल बैंगलूरू में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। इन्होंने उच्च न्यायालय में रिट याचिका, सेवा मामलों, भूमि सुधार व राजस्व और जनहित याचिका आदि विषयों में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने 1995 से 1999 तक उच्च न्यायालय में सरकार के अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। वह 4 जुलाई, 2007 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए और 17 अपै्रल, 2009 को स्थाई न्यायाधीश बने। वह 18 जनवरी, 2019 से 10 मई, 2019 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे तथा 6 अक्तूबर, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने कहा कि उच्च न्यायालय के बार और रजिस्ट्री का अपेक्षाओं से अधिक सहयोग प्राप्त हुआ और उनके सहयोग के कारण वह प्रदेश के कानून और न्याय के विकास में योगदान दे पाए। उन्होंने सभी के समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने अपने निर्णयों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महामारी के दौरान लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी इनके मार्गदर्शन में अविस्मरणीय कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में तीन विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट सृजित किए गए, जिसमें शिमला, रामपुर बुशैहर तथा नाहन शामिल हैं। सिविल जज थुनाग कोर्ट का लोकार्पण भी इन्होंने किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में न्यायिक भवनों का निर्माण कार्य भी किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कौछड़, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष नरेश्वर सिंह चंदेल, एसिस्टेंट सोलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और मुख्य न्यायाधीय न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के विचार में न्याय के मंदिर के द्वार कभी बंद नहीं होने चाहिए, जिसका जीवंत उदाहरण महामारी के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा पेश किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट सम्भवतः पहला उच्च न्यायालय है, जिसने कोविड महामारी के दौरान वर्चुअल सुनवाई आरम्भ की। इस अवसर पर न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी कोे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में गार्ड आॅफ आॅनर की सलामी भी दी गई। इस अवसर पर न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बरोवालिया, न्यायमूर्ति अनुप चितकारा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य उपस्थित थे। रजिस्ट्रार जनरल विरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार विजिलेंस डाॅ. बलदेव सिंह, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव मुकेश बंसल, रजिस्ट्रार (न्यायिक) विकास भारद्वाज, रजिस्ट्रार (नियम) अजय मेहता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अवकाश/प्रशिक्षण आरक्षित) पवनजीत सिंह, सीपीसी मोहित बंसल, रजिस्ट्रार लेखा देविन्द्र चैपड़ा, रजिस्ट्रार स्थापना पूनम महाजन तथा रजिस्ट्री के अधिकारी भी उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 महामारी मानक संचालनों की अनुपालना करते हुए आयोजित किया गया। अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी फुल कोट रेफरेंस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह के अंतर्गत फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया।

न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी का जन्म 01 जुलाई, 1959 को कर्नाटक के जिला शिवमोगा के भद्रावती में हुआ। इन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा पेपर टाउन भद्रावती से प्राप्त की। इन्होंने बी.बी.एस. महाविद्यालय शिवमोगा से प्री युनिवर्सिटी शिक्षा तथा मैसूर विश्वविद्यालय से बी.ए. एल.एल.एम. की उपाधी प्राप्त की। वह वर्ष 1987 में कर्नाटक राज्य बार काउंसिल बैंगलूरू में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। इन्होंने उच्च न्यायालय में रिट याचिका, सेवा मामलों, भूमि सुधार व राजस्व और जनहित याचिका आदि विषयों में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने 1995 से 1999 तक उच्च न्यायालय में सरकार के अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। वह 4 जुलाई, 2007 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए और 17 अपै्रल, 2009 को स्थाई न्यायाधीश बने। वह 18 जनवरी, 2019 से 10 मई, 2019 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे तथा 6 अक्तूबर, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने कहा कि उच्च न्यायालय के बार और रजिस्ट्री का अपेक्षाओं से अधिक सहयोग प्राप्त हुआ और उनके सहयोग के कारण वह प्रदेश के कानून और न्याय के विकास में योगदान दे पाए। उन्होंने सभी के समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने अपने निर्णयों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महामारी के दौरान लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी इनके मार्गदर्शन में अविस्मरणीय कार्य किए गए।

उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में तीन विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट सृजित किए गए, जिसमें शिमला, रामपुर बुशैहर तथा नाहन शामिल हैं। सिविल जज थुनाग कोर्ट का लोकार्पण भी इन्होंने किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में न्यायिक भवनों का निर्माण कार्य भी किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं।

महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कौछड़, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष नरेश्वर सिंह चंदेल, एसिस्टेंट सोलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और मुख्य न्यायाधीय न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के विचार में न्याय के मंदिर के द्वार कभी बंद नहीं होने चाहिए, जिसका जीवंत उदाहरण महामारी के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा पेश किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट सम्भवतः पहला उच्च न्यायालय है, जिसने कोविड महामारी के दौरान वर्चुअल सुनवाई आरम्भ की।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी कोे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में गार्ड आॅफ आॅनर की सलामी भी दी गई।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बरोवालिया, न्यायमूर्ति अनुप चितकारा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य उपस्थित थे।

रजिस्ट्रार जनरल विरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार विजिलेंस डाॅ. बलदेव सिंह, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव मुकेश बंसल, रजिस्ट्रार (न्यायिक) विकास भारद्वाज, रजिस्ट्रार (नियम) अजय मेहता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अवकाश/प्रशिक्षण आरक्षित) पवनजीत सिंह, सीपीसी मोहित बंसल, रजिस्ट्रार लेखा देविन्द्र चैपड़ा, रजिस्ट्रार स्थापना पूनम महाजन तथा रजिस्ट्री के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 महामारी मानक संचालनों की अनुपालना करते हुए आयोजित किया गया। अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी फुल कोट रेफरेंस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! एक से नौ जुलाई तक श्रेणी-ए के लिए ही टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे !
पिछला लेख शिमला ! भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं लोग - उद्योग मंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री। 

October 18, 2025 @ 07:50 pm

हमीरपुर ! बाजार में स्वदेशी सामान को खरीदने के लिए दिखा रहे लोग दिलचस्पी !

October 18, 2025 @ 07:57 pm

शिमला ! दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, बोले–हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से बचें !

October 18, 2025 @ 08:01 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री पूर्व सरकार और अपने मंत्रियों पर सवाल उठाने की बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं : जय राम ठाकुर !

October 18, 2025 @ 08:06 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! बाजार में स्वदेशी सामान को खरीदने के लिए दिखा रहे लोग दिलचस्पी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री। 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! जिला अस्पताल में ऐतिहासिक सफल ऑपरेशन, ट्यूब खोलने के बाद महिला नॉर्मल प्रेग्नेंसी के लिए तैयार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगड़ा ! धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं !

विशाल सूद-October 19, 2025 @ 05:51 pm

0
शिमला , 19 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज

शिमला ! राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !

October 19, 2025 @ 05:49 pm

शिमला ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई !

October 19, 2025 @ 05:45 pm

!! राशिफल 19 अक्टूबर 2025 रविवार !!

October 19, 2025 @ 07:41 am

शिमला ! देश में लालू परिवार इकलौता जिसे सपरिवार मिलते हैं कोर्ट के नोटिस: अनुराग सिंह ठाकुर !

October 18, 2025 @ 08:18 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं !

खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी !

खबर हिमाचल से

शिमला ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !