
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बद्दी ! औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के टिपरा स्थित अल्ट्रा टैक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने सीटू का साथ छोड़ कर भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया है। कामगारों ने आज अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया और भारतीय मजदूर संघ का झंडा भी लगाया गया। यूनियन के प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि कामगारों से ईएसआईसी व पीएफ का पैसा तो काटा जाता है लेकिन उसे संबंधित विभागों में जमा नहीं कराया जाता है। कामगारों को कोई भी पहचान पत्र नहीं दिए गए है, जिसके चलते उन्हें कोरोना काल के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी। कामगारों को सरकार व श्रम विभाग की ओर से दी गई संवैधानिक अवकाश भी नहीं मिल रहे है। पहले कामगार सीटू स जुड़े थे लेकिन उनकी कोई भी समस्या का हल न होने पर उन्होंने मजदूर संघ को दामन पकड़ लिया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल व प्रदेश इकाई के सदस्य मेला राम ने कामगारों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को कंपनी प्रबंधक के साथ मिल कर हल की जाएगी। इस मौके पर कामगारों ने कंपनी के गेट पर भारतीय मजदूर संघ का झंडा लगाया। इससे पूर्व भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मेलाराम चंदेल व राजू भारद्वाज की देख रेख में चुनाव कराया गया जिसमें इसमें अर्जुन सिंह को प्रधान, विजय कुमार को उपप्रधान, उमेश कुमार को महासचिव, हरबंस सिंह को सहसचिव, धर्म सिंह को कोषाध्यक्ष, पवन कुमार को संगठन सचिव, राजू भारद्वाज को मु य सलाहकार, सुनीता, सत्या देवी, व सुरेंद्रा देवी को सदस्य बनाया गया
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -