
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर । पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत कसारू गांव में एक महिला ने आम के पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान परमिला पत्नी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बताते चलें परमिला की शादी कसारू गांव के रणजीत सिंह के साथ लगभग 34 वर्ष पहले हुई थी। इनके 2 बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका का भाई अशोक कुमार पुत्र लोभी राम निवासी गांव जोल पलाखीं मौके पर पहुंचा। पुलिस ने अशोक कुमार का बयान कलमबद्ध कर लिया है, जिसमें उसने अपने बहनोई पर उसकी बहन को छोटी-छोटी बात पर तंग करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। अशोक कुमार ने बताया कि वह 5 सितम्बर को अपनी बहन से मिला था। उस दिन भी उसने उसे सारी बात बताई थी। अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बहन उस दिन भी बीमार चल रही थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और हर तथ्य का गहराई से पता लगाने में जुटी हुई है।
बिलासपुर । पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत कसारू गांव में एक महिला ने आम के पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान परमिला पत्नी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बताते चलें परमिला की शादी कसारू गांव के रणजीत सिंह के साथ लगभग 34 वर्ष पहले हुई थी। इनके 2 बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका का भाई अशोक कुमार पुत्र लोभी राम निवासी गांव जोल पलाखीं मौके पर पहुंचा। पुलिस ने अशोक कुमार का बयान कलमबद्ध कर लिया है, जिसमें उसने अपने बहनोई पर उसकी बहन को छोटी-छोटी बात पर तंग करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अशोक कुमार ने बताया कि वह 5 सितम्बर को अपनी बहन से मिला था। उस दिन भी उसने उसे सारी बात बताई थी। अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बहन उस दिन भी बीमार चल रही थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और हर तथ्य का गहराई से पता लगाने में जुटी हुई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -