Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! भारतीय परम्परा पर आधारित है ठेंगड़ी जी का चिंतन - दत्तात्रेय !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! भारतीय परम्परा पर आधारित है ठेंगड़ी जी का चिंतन - दत्तात्रेय !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - November 8, 2020 @ 07:34 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी अपनी आखिरी सांस तक असमानता को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहे। सद्भाव उनका विश्वास था और वे दूरदृष्टा थे। उसी से, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संगठन बनाए और उनका देश-काल-स्थिति के अनुसार मार्गदर्शन किया। यह सब करते हुए, उन्होंने असमानता को समाप्त करने के लिए योगदान दिया। राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्मशताब्दी समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगडी असाधारण व विलक्षण प्रतिभा के धनी, महापरिवर्तन के पुरोधा, मूलगामी भारतीयता के भाव व जीवन दर्शन के प्रस्तोता एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मार्ग दर्शन करने वाले, भारतीय दर्शन आधारित तीसरा मार्ग बताने वाले चिन्तक व विचारक थे। उन्होंने कहा कि उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध थे और विभिन्न विषयों पर उनसे गहन चर्चा होती थी। वह कहा करते थे, ‘‘व्यक्ति कितना बड़ा अथवा श्रेष्ठ क्यों न हो, हमारा प्रयास रहना चाहिए कि विचारधारा से उसे मजबूत बनाया जाना चाहिए। और यह मजबूती संगठन से संभव है। संगठन में हमेशा निस्वार्थ सेवा करने वालों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि उनके योगदान से देश की उन्नति सुनिश्चित की जा सके।’’ राज्यपाल ने कहा कि श्री ठेंगड़ी भविष्यद्रष्टा थे। उन्होंने 1955 में जिस भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी, वह संगठन अगले तीन दशक में ही 1979 के आते-आते भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन गया। उस समय भारतीय मजदूर संघ से 31 लाख कर्मचारी जुड़े थे। आज इस संगठन में इतने मजदूर जुड़े हुए हैं जो कि भारत में काम कर रहे सभी मजदूर संगठनों के कुल सदस्यों की संख्या से भी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन खड़ा कर दिया। उन्होंने मजदूर संगठनों को भी वैचारिक आयाम दिया। श्री ठेंगड़ी जी का संगठन कभी हिंसा से नहीं जुड़ा और न ही उन्होंने अपने संगठन को किसी राजनीतिक पार्टी का पिछलग्गू बनने दिया। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन के नेता होने के बावजूद दूसरों की भांति वे शहरी चकाचैंध में कभी नहीं डूबे। उन्होंने तो कृषि क्षेत्र में भी भारत का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान संघ खड़ा कर दिया। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने अनेक महान हस्तियों के सहचर्य और समर्पण के माध्यम से बनाई गई व्यापक दृष्टि हमारी प्राचीन परंपराओं के अनुरूप थी। उनका स्पष्ट मत था कि यदि समाज में असमानता है तो देश जीवित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी का मानना था कि समरसता के बिना समानता संभव नहीं है, इसके लिए भाईचारे की आवश्यकता है। समाज में सद्भाव तभी बनता है, जब हमें समाज में पीछे रह गए लोगों को उठाने के लिए थोड़ा झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी के अनुसार हमारा राष्ट्र निर्माणाधीन नहीं है, हमें राष्ट्र का निर्माण नहीं करना, बल्कि पुनर्निर्माण करना है। हमें क्रांति नहीं करनी है, बल्कि युगानुकूल परिवर्तन करना है। राज्यपाल ने दत्तोपंत ठेंगारी के शताब्दी कार्यक्रम पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश की एक वेबसाइट का शुभारम्भ भी किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री जो श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी वर्ष समारोह समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं, ने इस अवसर पर कहा कि श्री ठेंगड़ी का कहना था कि सत्ता की सीमाएं होती हैं जबकि चिंतन की कोई सीमा नहीं, इसलिए सत्ता के साथ चलने से चिंतन नष्ट हो जाता है। वह भारतीय चिंतन से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी कहते थे मनुष्य को खण्ड-खण्ड में नहीं समझा जा सकता, उसे समझने के लिए इंटेग्रल अप्रोच होनी चाहिए। इस चिंतन को पंडित दीन दयाल ने समझा और श्री ठेंगड़ी ने भाष्य दिया। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी का मानना था कि जिनके पास उत्पादन के साधन हैं वह श्रम को हायर कर लेते हैं। इसलिए श्रम को भी पूंजी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी के अनुसार आज देश का माडल हमें सूट नहीं करता और वह माडल विदेशी चिंतन को स्वीकार करता है। इस माडल में अंतिम इकाई व्यक्ति है जबकि भारतीय परम्परा में अंतिम इकाई परिवार होता है। उन्होंने कहा कि श्री दीनदयाल और ठेंगड़ी ने विकास का माॅडल परिवार पर ही आधारित रखा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और आरएसएस के क्षत्रिय प्रचारक श्री रामेश्वर सिंह ने कहा कि श्री ठेंगड़ी में देश और समाज के लिए कार्य करने की इच्छा बचपन से ही थी। उन्होंने स्कूल टाईम में वानर दल का गठन किया जो देश की आजादी के लिए व समाज को जागृत करने का कार्य करता था। वह समाज और राष्ट्र के कार्यक्रमों से जुड़े रहे। एक प्रचारक होने के बावजूद उन्होंने ट्रेड यूनियन में काम किया और बाद में राष्ट्रीय सोच रखने वाला मजदूर संगठन बनाया। राष्ट्र का औद्योगिकरण, उद्योगों का मजदूरीकरण और मजदूरों का राष्ट्रीयकरण उनकी सोच थी। वह कुशल संगठक थे और उनका लोकसंग्रही स्वभाव था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी ने श्रमिकों और किसानों की समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने सामाजिक समरसता के लिए काम किया।

शिमला ! राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी अपनी आखिरी सांस तक असमानता को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहे। सद्भाव उनका विश्वास था और वे दूरदृष्टा थे। उसी से, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संगठन बनाए और उनका देश-काल-स्थिति के अनुसार मार्गदर्शन किया। यह सब करते हुए, उन्होंने असमानता को समाप्त करने के लिए योगदान दिया।

राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्मशताब्दी समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि श्री ठेंगडी असाधारण व विलक्षण प्रतिभा के धनी, महापरिवर्तन के पुरोधा, मूलगामी भारतीयता के भाव व जीवन दर्शन के प्रस्तोता एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मार्ग दर्शन करने वाले, भारतीय दर्शन आधारित तीसरा मार्ग बताने वाले चिन्तक व विचारक थे। उन्होंने कहा कि उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध थे और विभिन्न विषयों पर उनसे गहन चर्चा होती थी। वह कहा करते थे, ‘‘व्यक्ति कितना बड़ा अथवा श्रेष्ठ क्यों न हो, हमारा प्रयास रहना चाहिए कि विचारधारा से उसे मजबूत बनाया जाना चाहिए। और यह मजबूती संगठन से संभव है। संगठन में हमेशा निस्वार्थ सेवा करने वालों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि उनके योगदान से देश की उन्नति सुनिश्चित की जा सके।’’

राज्यपाल ने कहा कि श्री ठेंगड़ी भविष्यद्रष्टा थे। उन्होंने 1955 में जिस भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी, वह संगठन अगले तीन दशक में ही 1979 के आते-आते भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन गया। उस समय भारतीय मजदूर संघ से 31 लाख कर्मचारी जुड़े थे। आज इस संगठन में इतने मजदूर जुड़े हुए हैं जो कि भारत में काम कर रहे सभी मजदूर संगठनों के कुल सदस्यों की संख्या से भी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन खड़ा कर दिया। उन्होंने मजदूर संगठनों को भी वैचारिक आयाम दिया। श्री ठेंगड़ी जी का संगठन कभी हिंसा से नहीं जुड़ा और न ही उन्होंने अपने संगठन को किसी राजनीतिक पार्टी का पिछलग्गू बनने दिया। उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन के नेता होने के बावजूद दूसरों की भांति वे शहरी चकाचैंध में कभी नहीं डूबे। उन्होंने तो कृषि क्षेत्र में भी भारत का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान संघ खड़ा कर दिया।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने अनेक महान हस्तियों के सहचर्य और समर्पण के माध्यम से बनाई गई व्यापक दृष्टि हमारी प्राचीन परंपराओं के अनुरूप थी। उनका स्पष्ट मत था कि यदि समाज में असमानता है तो देश जीवित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी का मानना था कि समरसता के बिना समानता संभव नहीं है, इसके लिए भाईचारे की आवश्यकता है। समाज में सद्भाव तभी बनता है, जब हमें समाज में पीछे रह गए लोगों को उठाने के लिए थोड़ा झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी के अनुसार हमारा राष्ट्र निर्माणाधीन नहीं है, हमें राष्ट्र का निर्माण नहीं करना, बल्कि पुनर्निर्माण करना है। हमें क्रांति नहीं करनी है, बल्कि युगानुकूल परिवर्तन करना है।

राज्यपाल ने दत्तोपंत ठेंगारी के शताब्दी कार्यक्रम पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय किसान संघ, हिमाचल प्रदेश की एक वेबसाइट का शुभारम्भ भी किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री जो श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी वर्ष समारोह समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं, ने इस अवसर पर कहा कि श्री ठेंगड़ी का कहना था कि सत्ता की सीमाएं होती हैं जबकि चिंतन की कोई सीमा नहीं, इसलिए सत्ता के साथ चलने से चिंतन नष्ट हो जाता है। वह भारतीय चिंतन से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी कहते थे मनुष्य को खण्ड-खण्ड में नहीं समझा जा सकता, उसे समझने के लिए इंटेग्रल अप्रोच होनी चाहिए। इस चिंतन को पंडित दीन दयाल ने समझा और श्री ठेंगड़ी ने भाष्य दिया।

उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी का मानना था कि जिनके पास उत्पादन के साधन हैं वह श्रम को हायर कर लेते हैं। इसलिए श्रम को भी पूंजी माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी के अनुसार आज देश का माडल हमें सूट नहीं करता और वह माडल विदेशी चिंतन को स्वीकार करता है। इस माडल में अंतिम इकाई व्यक्ति है जबकि भारतीय परम्परा में अंतिम इकाई परिवार होता है। उन्होंने कहा कि श्री दीनदयाल और ठेंगड़ी ने विकास का माॅडल परिवार पर ही आधारित रखा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और आरएसएस के क्षत्रिय प्रचारक श्री रामेश्वर सिंह ने कहा कि श्री ठेंगड़ी में देश और समाज के लिए कार्य करने की इच्छा बचपन से ही थी। उन्होंने स्कूल टाईम में वानर दल का गठन किया जो देश की आजादी के लिए व समाज को जागृत करने का कार्य करता था। वह समाज और राष्ट्र के कार्यक्रमों से जुड़े रहे। एक प्रचारक होने के बावजूद उन्होंने ट्रेड यूनियन में काम किया और बाद में राष्ट्रीय सोच रखने वाला मजदूर संगठन बनाया। राष्ट्र का औद्योगिकरण, उद्योगों का मजदूरीकरण और मजदूरों का राष्ट्रीयकरण उनकी सोच थी। वह कुशल संगठक थे और उनका लोकसंग्रही स्वभाव था।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी ने श्रमिकों और किसानों की समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि श्री ठेंगड़ी ने सामाजिक समरसता के लिए काम किया।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! चमेरा पावर स्‍टेशन में स्थापित की 100 मेगावाट की युनिट !
पिछला लेख प्रदेश के 11 जन मंचो में 846 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त, अधिकांश मामलों का मौके पर निपटारा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 12, 2026 @ 07:21 am

0
मेष का आज का राशिफल (12 फरवरी, 2026) अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !