Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
और अधिक खबरें

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
होम Khabar Himachal Seप्रदेश के 11 जन मंचो में 846 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त, अधिकांश मामलों का मौके पर निपटारा !
  • खबर हिमाचल से

प्रदेश के 11 जन मंचो में 846 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त, अधिकांश मामलों का मौके पर निपटारा !

द्वारा
विशाल सूद -
अन्य ( अन्य ) - November 8, 2020 @ 07:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल ! आज प्रदेश के 11 ज़िलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन जन मंच कार्यक्रमों में 846 शिकायतें व मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कोविड महामारी के दृष्टिगत जन मंच के दौरान फेस मास्क के उपयोग व परस्पर दूरी के नियम तथा सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। ज़िला शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज शिमला के ठियोग उप-मंडल के केलवी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में 107 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 70 शिकायतें आॅनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई। 65 शिकायतों का निपटारा मौके पर कर दिया गया तथा पांच शिकायतों को निपटारे के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। 37 शिकायतें मौके पर प्राप्त हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 46 लोगों और आयुर्वेद विभाग द्वारा 148 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई। 60 लोगों की एनीमिया जांच की गई। गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच महिलाओं को रसोई गैस के निःशुल्क कनैक्शन वितरित किए और 31 इंतकाल भी किए गए। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जन मंच कार्यक्रम लम्बे अन्तराल के बाद आयोजित किया गया। उन्होंने कोरोना के बचाव के सम्बन्ध में मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया। ए.पी.एम.सी शिमला किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा और उपायुक्त आदित्य नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ज़िला चम्बा जिला चम्बा में जनमंच कार्यक्रम भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सुनारा में आयोजित किया गया। जनमंच की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में शिकायतों और मांगों के 67 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक पोषित 1,134 करोड़ रुपये की बागवानी विकास योजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को प्रदान करने के लिए दक्षता पूर्ण प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक जिया लाल कपूर, उपायुक्त डीसी राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ज़िला सोलन शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के बथालंग में आयोजित जन मंच में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 35 का मौके पर किया गया। शेष मामलों को निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को भेजा गया। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 30 व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 40 नमूने और मल के 120 नमूने एकत्रित किए गए। जन मंच के दौरान 21 इंतकाल भी किए गए। शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया और बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी तीन बालिकाओं के अभिभावकों को 12-12 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की। सुरेश भारद्वाज ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण काल में जागरूक रहकर अपना तथा अपने परिवार का बचाव सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुझाए गए सूत्र जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से मास्क पहनने, परस्पर दूरी के नियमों का पालन करने का आग्रह किया। अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा और उपायुक्त सोलन के.सी. चमन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ज़िला मण्डी जिला मंडी में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में आयोजित जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास पंचायती राज तथा कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने की। जन मंच में 140 शिकायतें और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनके उत्पादों को देश के बड़े शहरों में विपणन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वीरेन्द्र कंवर ने हिमाचल गृहिणी योजना के तहत पांच महिलाओं को गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पांच कन्याओं को बधाई कार्ड और बेटी है अनमोल योजना के तहत पांच कन्याओं को 12-12 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। जन मंच में विभिन्न प्रकार के 29 प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगांे और आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजन शिविर में 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर विधायक जवाहर ठाकुर और उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिला ऊना उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने जिला ऊना के हरोली में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता की। जन मंच के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया गया। मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र से हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क स्थापित के लिए ऊना जिले के हरोली का नाम प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले से ही दवाइयों के उत्पादन में अग्रणी राज्य है और देश के फार्मा हब के नाम से जाना जाता है। यह परियोजना राज्य के लिए और बेहतरीन उपलब्धि होगी और इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। ज़िला किन्नौर किन्नौर जिला के ग्याबुंग में जन मंच आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने की। जनमंच में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा 37 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेज कर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 लोगों और आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 47 लोगों निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई। इस अवसर पर डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि जिले में हिम केयर योजना के तहत 8841 स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं जिनमें 173 लाभार्थियों को 5 लाख 83 हजार रुपये का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है। जन मंच के दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत आठ पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कनैक्शन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना के तहत पांच बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की एफडी और एक बुटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत तीन अभिभावकों को एक-एक पौधा, गिफ्ट हैंपर व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी और उपायुक्त हेमराज बैरवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ज़िला सिरमौर सिरमौर ज़िला में जन मंच का आयोजन रेणुका जी विधासभा क्षेत्र के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टटवां व्योंग में किया गया। इसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने की। जन मंच के दौरान 98 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। जन मंच के दौरान गृहिणी सुविधा योजना के तहत 54 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत सात कन्याओं को 10 व 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत इस क्षेत्र की आठ नवजात कन्याआंे के जन्म पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 130 प्रमाण-पत्र जारी किए गए जिनमें 10 हिमाचली प्रमाण-पत्र, 52 जाति प्रमाण-पत्र, 20 कृषक, तीन चरित्र प्रमाण-पत्र और 15 आय प्रमाण-पत्र जारी किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य और आयुर्वेदा विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों में 170 रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और 90 से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई। इस अवसर उपायुक्त सिरमौर डाॅ. आर.के. परूथी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला कांगड़ा कांगड़ा ज़िला में जन मंच बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के कृष्णानगर गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया ने की। जन मंच में 61 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जन मंच से पूर्व की अवधि में 79 जनसमस्याएं और मांग पत्र प्राप्त हुए। जन मंच के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 52 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में 20 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 30 लोगों के कोविड जंाच भी की गई। वन मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत पौधा रोपा और कहा कि यह बेटियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवदेनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 जनता की समस्याओं का घरद्वार पर समयबद्ध एवं त्वरित समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुल्ख राज पे्रमी और उपायुक्त राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे। जिला हमीरपुर हमीरपुर ज़िला के लोेहारली में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने की। जन मंच के दौरान कुल 58 शिकायतें एवं मांगों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतम का निपटारा मौके पर किया गया। राजिन्द्र गर्ग ने 16 महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन भी वितरित किए। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत 6 लाभार्थियों को 12-12 हजार रुपये की एफडी और सशक्त महिला योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर रजिन्द्र गर्ग ने कहा कि युवाओं के स्वरोजगार के साधन विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत अनुदान पर ऋण प्रदान किए जा रहे है। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थी। ज़िला बिलासपुर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द धवाला की अध्यक्षता में बिलासपुर ज़िले के घुमारवीं में जन मंच का आयोजन किया गया। जन मंच के दौरान 131 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 94 शिकायतें और 37 मांगों से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 40 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया और शेष आवेदन पत्रों को निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है। जन मंच के दौरान कुल 708 व्यक्तियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, 473 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, 106 मास्क वितरित किए गए और 10 दिव्यांग पत्र बनाए गए। मंत्री ने कहा कि इस दौरान 9 कोविड टेस्ट भी किए गए जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और 9 व्यक्तियों का फ्लू निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत पौध रोपण किया। इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ज़िला कुल्लू कुल्लू ज़िले के किन्जा में जनमंच का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने की। जनमंच में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 39 का मौके पर निपटारा किया गया और 12 को समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। जन मंच के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए निःशुल्क जांच शिविर में 45 लोगों के स्वास्थ्य जांच और 50 लोगों की रक्त जांच की गए। आयुर्वेद विभाग के शिविर में भी 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बेटी है अनमोल योजना के तहत छः कन्याओं को 12-12 हजार रुपए की एफडी प्रदान की तथा सशक्त महिला योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाआंे की पांच-पांच छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड महामारी के समय में ऐसी व्यवस्थाएं बनाई कि कोविड संकट के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और प्रयास किए कि लोगों को घरद्वार पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया और निःशुल्क गैस रिफिल प्रदान किए गए। विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल ! आज प्रदेश के 11 ज़िलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन जन मंच कार्यक्रमों में 846 शिकायतें व मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। कोविड महामारी के दृष्टिगत जन मंच के दौरान फेस मास्क के उपयोग व परस्पर दूरी के नियम तथा सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया।

ज़िला शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज शिमला के ठियोग उप-मंडल के केलवी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जन मंच में 107 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 70 शिकायतें आॅनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई। 65 शिकायतों का निपटारा मौके पर कर दिया गया तथा पांच शिकायतों को निपटारे के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। 37 शिकायतें मौके पर प्राप्त हुई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 46 लोगों और आयुर्वेद विभाग द्वारा 148 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई। 60 लोगों की एनीमिया जांच की गई।

गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच महिलाओं को रसोई गैस के निःशुल्क कनैक्शन वितरित किए और 31 इंतकाल भी किए गए।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जन मंच कार्यक्रम लम्बे अन्तराल के बाद आयोजित किया गया। उन्होंने कोरोना के बचाव के सम्बन्ध में मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया।

ए.पी.एम.सी शिमला किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा और उपायुक्त आदित्य नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ज़िला चम्बा

जिला चम्बा में जनमंच कार्यक्रम भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सुनारा में आयोजित किया गया। जनमंच की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की।

कार्यक्रम में शिकायतों और मांगों के 67 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक पोषित 1,134 करोड़ रुपये की बागवानी विकास योजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को प्रदान करने के लिए दक्षता पूर्ण प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक जिया लाल कपूर, उपायुक्त डीसी राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ज़िला सोलन

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के बथालंग में आयोजित जन मंच में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 35 का मौके पर किया गया। शेष मामलों को निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को भेजा गया।

इस अवसर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 30 व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 40 नमूने और मल के 120 नमूने एकत्रित किए गए। जन मंच के दौरान 21 इंतकाल भी किए गए।

शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया और बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी तीन बालिकाओं के अभिभावकों को 12-12 हजार रुपये की एफडी भी प्रदान की।

सुरेश भारद्वाज ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण काल में जागरूक रहकर अपना तथा अपने परिवार का बचाव सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुझाए गए सूत्र जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से मास्क पहनने, परस्पर दूरी के नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

अर्की के पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा और उपायुक्त सोलन के.सी. चमन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ज़िला मण्डी

जिला मंडी में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में आयोजित जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास पंचायती राज तथा कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने की। जन मंच में 140 शिकायतें और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनके उत्पादों को देश के बड़े शहरों में विपणन करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वीरेन्द्र कंवर ने हिमाचल गृहिणी योजना के तहत पांच महिलाओं को गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पांच कन्याओं को बधाई कार्ड और बेटी है अनमोल योजना के तहत पांच कन्याओं को 12-12 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।

जन मंच में विभिन्न प्रकार के 29 प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगांे और आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजन शिविर में 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर विधायक जवाहर ठाकुर और उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिला ऊना

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने जिला ऊना के हरोली में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता की। जन मंच के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया गया।

मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र से हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क स्थापित के लिए ऊना जिले के हरोली का नाम प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले से ही दवाइयों के उत्पादन में अग्रणी राज्य है और देश के फार्मा हब के नाम से जाना जाता है। यह परियोजना राज्य के लिए और बेहतरीन उपलब्धि होगी और इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

ज़िला किन्नौर

किन्नौर जिला के ग्याबुंग में जन मंच आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने की।

जनमंच में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा 37 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेज कर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 लोगों और आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 47 लोगों निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई। इस अवसर पर डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि जिले में हिम केयर योजना के तहत 8841 स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं जिनमें 173 लाभार्थियों को 5 लाख 83 हजार रुपये का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

जन मंच के दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत आठ पात्र लाभार्थियों को रसोई गैस कनैक्शन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल योजना के तहत पांच बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की एफडी और एक बुटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत तीन अभिभावकों को एक-एक पौधा, गिफ्ट हैंपर व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी और उपायुक्त हेमराज बैरवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ज़िला सिरमौर

सिरमौर ज़िला में जन मंच का आयोजन रेणुका जी विधासभा क्षेत्र के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टटवां व्योंग में किया गया। इसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने की। जन मंच के दौरान 98 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया।

जन मंच के दौरान गृहिणी सुविधा योजना के तहत 54 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत सात कन्याओं को 10 व 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत इस क्षेत्र की आठ नवजात कन्याआंे के जन्म पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 130 प्रमाण-पत्र जारी किए गए जिनमें 10 हिमाचली प्रमाण-पत्र, 52 जाति प्रमाण-पत्र, 20 कृषक, तीन चरित्र प्रमाण-पत्र और 15 आय प्रमाण-पत्र जारी किए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य और आयुर्वेदा विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों में 170 रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और 90 से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई।

इस अवसर उपायुक्त सिरमौर डाॅ. आर.के. परूथी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिला कांगड़ा

कांगड़ा ज़िला में जन मंच बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के कृष्णानगर गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया ने की। जन मंच में 61 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जन मंच से पूर्व की अवधि में 79 जनसमस्याएं और मांग पत्र प्राप्त हुए।

जन मंच के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 52 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में 20 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 30 लोगों के कोविड जंाच भी की गई।

वन मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत पौधा रोपा और कहा कि यह बेटियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवदेनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 जनता की समस्याओं का घरद्वार पर समयबद्ध एवं त्वरित समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुल्ख राज पे्रमी और उपायुक्त राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे।

जिला हमीरपुर

हमीरपुर ज़िला के लोेहारली में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने की। जन मंच के दौरान कुल 58 शिकायतें एवं मांगों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतम का निपटारा मौके पर किया गया।

राजिन्द्र गर्ग ने 16 महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन भी वितरित किए। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत 6 लाभार्थियों को 12-12 हजार रुपये की एफडी और सशक्त महिला योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये के चेक भी वितरित किए।

इस अवसर पर रजिन्द्र गर्ग ने कहा कि युवाओं के स्वरोजगार के साधन विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत अनुदान पर ऋण प्रदान किए जा रहे है।

उपायुक्त देवाश्वेता बनिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

ज़िला बिलासपुर

योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द धवाला की अध्यक्षता में बिलासपुर ज़िले के घुमारवीं में जन मंच का आयोजन किया गया।

जन मंच के दौरान 131 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 94 शिकायतें और 37 मांगों से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 40 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया और शेष आवेदन पत्रों को निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।

जन मंच के दौरान कुल 708 व्यक्तियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, 473 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, 106 मास्क वितरित किए गए और 10 दिव्यांग पत्र बनाए गए। मंत्री ने कहा कि इस दौरान 9 कोविड टेस्ट भी किए गए जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई और 9 व्यक्तियों का फ्लू निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत एक बूटा बेटी के नाम योजना के अन्तर्गत पौध रोपण किया।

इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ज़िला कुल्लू

कुल्लू ज़िले के किन्जा में जनमंच का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने की। जनमंच में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 39 का मौके पर निपटारा किया गया और 12 को समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

जन मंच के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए निःशुल्क जांच शिविर में 45 लोगों के स्वास्थ्य जांच और 50 लोगों की रक्त जांच की गए। आयुर्वेद विभाग के शिविर में भी 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बेटी है अनमोल योजना के तहत छः कन्याओं को 12-12 हजार रुपए की एफडी प्रदान की तथा सशक्त महिला योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाआंे की पांच-पांच छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड महामारी के समय में ऐसी व्यवस्थाएं बनाई कि कोविड संकट के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और प्रयास किए कि लोगों को घरद्वार पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया और निःशुल्क गैस रिफिल प्रदान किए गए।

विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! भारतीय परम्परा पर आधारित है ठेंगड़ी जी का चिंतन - दत्तात्रेय !
पिछला लेख नालागढ़ ! झोपड़ी व कार में लगी आग, लाखों का नुकसान !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

विशाल सूद-February 13, 2026 @ 04:55 pm

0
चम्बा , 13 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के भनोता स्थित नव-निर्मित भेड़ प्रजनन

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm

शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !

February 13, 2026 @ 04:32 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !